छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ विक्रय, संग्रह, एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 30.07.2024 को एक व्यक्ति के मोटर सायकल में अवैध शराब बेचने हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त हुई । थाना नौगांव पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुँचे। ग्राम दौरिया से सीगोन रोड पर एक संदेही व्यक्ति मोटर सायकल से आता दिखा जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल छोड़कर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूंछताछ पर नाम संदीप यादव पिता भान सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नरवारा थाना अजनर जिला महोबा का होना बताया । गाडी पर दोनों तरफ टांगें सफेद रंग की बोरियों की तलाशी लेने पर देशी मदिरा की 6 पेटिया मिली। प्रत्येक पेटी में 45 क्वार्टर, कुल कीमती 13500 रखे मिला। उक्त शराब तस्कर को अभिरक्षा में लेकर शराब एवं मोटर सायकल को जप्त कर थाना नौगांव में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना नौगांव प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर चौकी प्रभारी गर्रोली, प्रमोद शर्मा, अरविन्द शर्मा, राजकुमार, आरक्षक जितेन्द्र अहिरवार, धीरेन्द्र सिंह राजावत, वीरेन्द्र सिंह, कमल सिंह, हरेन्द्र, राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











