छतरपुर पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों, इनामी बदमाश, स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
थाना ईशानगर पुलिस ने वर्ष 2023 के नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के प्रकरण (भारतीय दंड विधान की धारा 354 एवं पोक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट) के फरार आरोपी महेंद्र पटेल ग्राम पनौठा जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया।
साथ ही वर्ष 2019 के भरण पोषण संबंधित प्रकरण के फरार वारंटी सुमित अहिरवार ग्राम अजोखर थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।
उक्त दोनों पृथक पृथक प्रकरणों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
थाना ईशानगर पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रजापति, रतिराम प्रजापति, संतोष अहिरवार, आरक्षक गुमान, नरेंद्र एवं आबिद की भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए चैनल हेड मनेन्दु पहारिया की रिपोर्ट।











