मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियो की नवीन पदस्थापना
मध्यप्रदेश में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ACS मोहम्मद सुलेमान कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं एसएन मिश्रा को ACS गृह एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केसी गुप्ता को ACS लोकनिर्माण विभाग और संसदीय कार्य विभाग बनाया गया है। इनके साथ ही प्रमुख सचिव संजय दुबे को अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
इनके साथ ही निरुद्ध मुखर्जी OSD मध्यप्रदेश भवन दिल्ली बनाए गए हैं। दीपाली रस्तोगी को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है। डीपी आहुआ प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग,आयुष विभाग और विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत एवं पुनर्वास आयुक्त बनाया गया है।

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के एसीएस मोहम्मद सुलेमान को हटा कर उनको कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।













