राज्यसभा में शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएन में ही किसान विरोध है: ये आज से नहीं बल्कि हमेशा से ही है।
“जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी” जब हम महाभारत काल में जाते हैं तो हमें भगवान श्रीकृष्ण नजर आते हैं, जबकि विपक्ष को छल- कपट और अधर्म के प्रतीक शकुनी तथा चौसर का ध्यान आता है।
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों खासतौर पर कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों कांग्रेस को हमेशा से शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह याद आता है? अपने करीब 1 घंटे के संबोधन में शिवराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की।












