Monday, March 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल दिनांक 03 अगस्त 2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 3, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज सिद्धि योग, शश योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशियों पर चल रही शनि महादशा, ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।


आज 3 अगस्त दिन शनिवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है आज‌ सिद्धि योग, शश योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशियों को मिलेगा। इन राशियों के विरोधियों की संख्या में कमी आएगी और व्यापारी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और शनिदेव की शुभ दृष्टि भी रहेगी, जिससे मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशियों के जीवन में चल रहीं समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी, आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:51 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:06 से 10:46 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहा हैं। आज ग्रह-नक्षत्र छत्र का भी योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। मनोकामना पूरी हो सकती है और फायदेमंद दिन रहेगा। वृष राशि वालों के लिए निवेश के लिहाज से अच्छा दिन है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। सिंह राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। समस्याएं भी सुलझेंगी। तुला राशि वालों का प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस के कामों में तारीफ मिलेगी। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों का तनाव बढ़ सकता है। इनके अलावा मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोग तनाव में रहेंगे। बिजनेस में भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..

मेष – पॉजिटिव- मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। आज मनोकामना पूरी हो सकती है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें। यह समय अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करने का है। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में फैसले लेते समय बाहरी इंसान पर भरोसा न करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। ऑफिस में आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अधिकारियों का मार्गदर्शन रहेगा।
लव- घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र ना करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें। इससे वे परीक्षा में उचित ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- इस वक्त ग्रहों की चाल कुछ मामलों में विपरीत भी रहेगी। हालांकि आप सकारात्मक होकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोग अपने पेपर्स को अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर दूरदराज की पार्टियों से संबंधों और मजबूत करने की कोशिश करें। ये संबंध आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम प्रसंग को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। साथ ही जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय…………… ‌‌
शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें और सुबह-शाम एक माला ‘ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:’ मंत्र का जप करें।

पॉजिटिव- संतान की किसी उपलब्धि की वजह से मन खुश रहेगा। वित्तीय योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे।
नेगेटिव- अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटना सीखें, जिससे आपका कार्य भार हल्का होगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि इससे अपना ही नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम को लेकर तनाव में रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- एक्सरसाइज, योगा आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा। नेगेटिव- ज्यादा भावुकता रखना भी उचित नहीं है। प्रैक्टिकल समय बने। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थित पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय- अन्य व्यवसायियों के साथ चल रहे वाद-विवाद बातचीत के माध्यम से समाप्त होंगे। अगर कोई व्यवसाय की विस्तार संबंधी योजना बनाई हुई है, तो उसे तुरंत कार्य रूप देने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोफाइल से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं। लव- निकट संबंधों तथा मित्रों से मुलाकात वातावरण को खुशनुमा बनाएगी। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित रखेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। पोलूशन और वर्तमान मौसम के वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………….

परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

पॉजिटिव- दैनिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको कई समस्याओं का हल मिलेगा तथा मानसिक शांति भी अनुभव होगी।
नेगेटिव- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पेमेंट बहुत सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा कोई धोखा हो सकता है। इस समय खर्चों की अधिकता भी परेशान करेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से निराशा व तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी और कर्मचारियों का सहयोग काम की गति को बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति पहले की तरह ही बनी रहेगी। अधिकारियों से किसी भी तरह की बहसबाजी न करें।
लव- विवाहित जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी पनप सकती है। बेहतर होगा कि आपस में ही बैठकर समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- इस समय इंफेक्शन होने जैसी आशंका लग रही है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक तौर से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ कुछ बहस की स्थिति भी बन सकती है। अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं और इन गतिविधियों में ही व्यस्तता के वजह से कोई काम अधूरा भी रह जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखें, क्योंकि अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कुछ कहासुनी हो सकती है या कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं।
लव- पति-पत्नी अपने अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

तुला राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय……………. ‌‌
शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।

पॉजिटिव- घर में सुधार संबंधी योजना बन सकती है। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने से जानकारियां हासिल होंगी। किसी को उधार दिया हुआ या फंसा पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- निजी मामलों में समस्याएं रह सकती हैं। दूसरों की गतिविधियों का बिना सोचे-समझे अनुसरण करना आपको मुश्किल में डाल देगा। कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। घर अथवा वाहन की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और काम भी शुरू हो जाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। नौकरी में की गई कोशिशों के अच्छे नतीजों का इंतजार करना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा नियमित चेकअप भी करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। इससे आपको मानसिक सुकून बना रहेगा। आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर काबू रख के आराम से बातचीत को सुलझाएं।
व्यवसाय- अनुकूल समय है। आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति ठीक बनाकर रखेंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती हैं। ऑफिशियल कामों में आपके योगदान सराहनीय रहेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ भी संबंध गहरे होंगे।
लव- परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु लापरवाही भी नहीं करना है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय…………

मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें।

पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य कर ले। किसी व्यक्तिगत समस्या का भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की बजाय अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है। इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों से रुकावट आ सकती है, लेकिन आप अपनी योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम भी रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। युवाओं को कोई बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………….

बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।

पॉजिटिव- आज कुछ ऐसे कार्य संपन्न होंगे, जिसमें आपकी रचनात्मकता उभरकर आएगी। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। घर की जिम्मेदारियों और रखरखाव में समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में लापरवाही की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। अपने स्वभाव में नरमी और सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में खास डील हो सकती है। फोन और कॉन्टैक्ट्स के जरीये विशेष जानकारी मिल सकती है। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं तथा मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- सभी गतिविधियों के बीच अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
नेगेटिव- आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपनी कार्य क्षमता द्वारा ही सारे निर्णय ले, तो उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को अपने एग्जाम के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी काम खुद व्यवस्थित करने की कोशिश करें। ध्यान रखें, कि आपके कामों का क्रेडिट कोई और भी ले सकता है। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्य की वजह से तनाव रहेगा।
लव- पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपना नियमित चेकअप करवाएं तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का मौका मिलेगा और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ दूरी बनाकर रखे। आप किसी गलतफहमी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं खराब होने से सुधार कार्यों में पैसा खर्च होगा। परंतु घर में खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रहेगा। सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव की भी स्थिति बनेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को अनुशासित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार लेना उचित नहीं है। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए योगा और मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Previous Post

कांग्रेस को क्यों याद आते हैं शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह? – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

Next Post

ब्लड बैंक की दलाली को रोकने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल आए सामने

Next Post
ब्लड बैंक की दलाली को रोकने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल आए सामने

ब्लड बैंक की दलाली को रोकने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल आए सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In