आरोपी विवेक तिवारी के विरुद्ध मारपीट संबंधी अपराध पूर्व से दर्ज
छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
थाना कोतवाली पुलिस को आज दोपहर भ्रमण के दौरान भैसासुर मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई।
कोतवाली पुलिस टीम संबंधित स्थान मुक्तिधाम के पास पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही के पास एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। पूछताछ पर नाम विवेक तिवारी पठापुर रोड छतरपुर का होना बताया। अवैध हथियार देसी तमंचा व कारतूस जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त विवेक तिवारी के विरुद्ध मारपीट का अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है।
अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, प्रधान आरक्षक पवन व आरक्षक नरेश की मुख्य भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।












