https://youtu.be/IWZbtG1BHzs
आदतन अपराधी जिला बदर आरोपी वीरू खटीक के विरुद्ध मारपीट, अवैध शराब जैसे एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज तथा आदतन अपराधी धीरज बेदी पर मारपीट अवैध शराब जैसे आधा दर्जन अपराध दर्ज
छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
माह अप्रैल में छतरपुर के देरी रोड बीडी कॉलोनी से करीब 70 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी। अवैध शराब एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में चादर से बांधकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस को आता देख आरोपी मोटरसाइकिल एवं अवैध शराब छोड़कर भाग गए थे। अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल कीमत करीब 80000 रुपए की संपत्ति जप्त कर आरोपी वीरू खटीक निवासी बी डी कॉलोनी देरी रोड एवं अन्य के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उक्त आबकारी प्रकरण से संबंधित फरार आरोपी वीरू खटीक निवासी बी डी कॉलोनी देरी रोड छतरपुर एवम धीरज बेदी निवासी बेनीगंज मोहल्ला
को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
दोनों अभियुक्त आदतन अपराधी हैं। आरोपी वीरू खटीक के विरुद्ध मारपीट, अवैध शराब जैसे एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं, आरोपी को जिले की भौगोलिक सीमा से जिलाबदर भी किया गया था। तथा आदतन अपराधी धीरज बेदी पर मारपीट अवैध शराब जैसे आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।
अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, जय वेदी, हरचरण, तुलसी मौर्य की मुख्य भूमिका रही।











