आरोपी सुंदरम अहिरवार के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट संबंधी 6 से अधिक अपराध पूर्व से दर्जछतरपुर पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों की निरंत गिरफ्तारी की जा रही है। माह जून में थाना लवकुश नगर में एक दुकानदार से पैसे मांगने व ना देने पर गाली गलौज, मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर दो आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 327, 294, 323, 506, 34 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
थाना लवकुश नगर ने उक्त अवैध वसूली एवं मारपीट के प्रकरण के फरार आरोपी सुंदरम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी कंठी मोहल्ला लवकुशनगर एवम उमेश कढेरे उम्र 21 साल निवासी कंठी मोहल्ला लवकुशनगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी सुंदरम अहिरवार एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट संबंधी 6 से अधिक अपराध पूर्व से दर्ज हैं।
दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना लवकुश नगर प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन ,उप निरीक्षक ज्ञान सिंह , उप निरीक्षक शैलेन्द्र सक्सैना, सहायक उप निरीक्षक जेपी बागरी , प्रधान आरक्षक माताबदल पटैल, अनीष अहमद, बीरेन्द्र मोहन, बुद्ध सिंह , आर. रमाकांत , उमेश, ह्देश, सूरज, बनमाली, चांद , देव सिंह, उदय सिंह, बलराम, अनिल , नरेन्द्र, ब्रषभान, विकास की भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए चैनल हेड मनेन्दु पहारिया की रिपोर्ट।











