Thursday, July 31, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल 04-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 4, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज हरियाली अमावस्या पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से वृषभ, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशियों को मान सम्मान और यश में अच्छी वृद्धि होगी।आइए जानते हैं रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

आज 4 अगस्त दिन रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस तिथि को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर पितरों का जल से तर्पण करने पर वे खुश होते हैं और उन्नति का आशीर्वाद देते हैं. अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद अंधेरा होने पर ​दक्षिण दिशा में पितरों के लिए दीपक जलाएं. इससे उनके मार्ग में अंधेरा नहीं होता है. अमावस्या पर आप पिंडदान, त्रिपिंडी श्राद्ध, तर्पण, दान आदि करके पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं । हरियाली अमावस्या के दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को आज परिवार व प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं भी बनाएंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव के आशीर्वाद भी बना रहेगा,जिससे इन राशियों के मान सम्मान और यश में अच्छी वृद्धि होगी। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 17:25 से 19: 05 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि और पदोन्नति मिलने की संभावना है। वृष राशि के लोगों को बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं कन्या राशि के लोग कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, वरना बड़ा नुकसान और परेशानी आ सकती है। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस का रुका काम शुरू हो सकता है। धनु राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे और निवेश के लिहाज से भी अच्छा दिन रहेगा। मकर राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स बन सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

मेष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई तरह की जानकारियां मिलेंगी, जो कि आपके भविष्य के लिए लाभदायक भी रहेंगी। आपकी किसी कार्यप्रणाली से परिवार के लोगों को आप पर गर्व रहेगा। फोन और मीडिया के माध्यम से युवाओं को कोई सुझाव मिल सकता है।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे, जो कि आपको एक नई दिशा भी प्रदान करेंगे। बहुत मेहनत की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। पदोन्नति की भी संभावना है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनेगी।
स्वास्थ्य- आपकी स्वयं की लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ समय एक्सरसाइज, योगा आदि के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय………

धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

पॉजिटिव- आज का दिन कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनाए रखेगा। किसी शुभचिंतक के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगा। आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम भी देने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- आलस की वजह से काम को टालने का प्रयास ना करें। खासतौर पर विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कोई नकारात्मक बात आपसी संबंधों को खराब कर सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के नतीजे मिलने का दिन है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवाद आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही से किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। इसलिए सचेत रहें, सजग रहें। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य ले।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। बेहतर होगा मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी भी स्थिति रहेगी। ये समय धैर्य से बीताने का है।
लव- दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क राशि वालों के लिए रविवार का उपाय……….

रविवार को तीन झाड़ू खरीदें और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पास के मंदिर में रख दें।
पॉजिटिव- फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है। परिवार के किसी संबंधी के विवाह को लेकर भी कुछ निर्णय होंगे।
नेगेटिव- धन संबंधी मामलों में कुछ समस्याएं खड़ी होगी। आपको मजबूरी में किसी की मदद भी करनी पड़ सकती हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। राजनैतिक कार्यों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। थोड़ी सी गलत गतिविधियां आपको फंसा सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस को गति देने के लिए विचार-विमर्श होंगे। साथी कर्मचारियों की मदद और सलाह से रुके काम दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
लव- घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना खाने से गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7


हरियाली अमावस पर राशि अनुसार करें शिव पूजा : सावन माह की अमावस्या आज 4 अगस्त को, मेष राशि के लोग शिवलिंग पर चढ़ाएं दही और लाल गुलाल


सिंह – पॉजिटिव- भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। सही समय पर सही निर्णय लेना आपको फायदा देगा। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ मधुरता भरे संबंध रहेंगे। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति बन रही हैं। इस दौरान अपने काम करने के तरीको में बदलाव करने की योजना पर विचार करें। यह बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक मामलों में आपसी विश्वास व प्रेम को बनाए रखना जरूरी है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- अपने अंदर ऊर्जा व आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि वालों के लिए रविवार का उपाय…………..

मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

पॉजिटिव- संतान संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। जिससे तनाव मुक्त होने से आपका अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका योगदान बना रहेगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। अपनी चीजों को संभालकर रखें। क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई परेशानी भी आ सकती है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। गैस, एसिडिटी जैसी समस्या भी परेशान करेगी। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़ा शुभ काम पूरा होगा। बड़ों का आशीर्वाद और कृपा से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। किसी भी सरकारी समस्या का समाधान आज शांति से हो सकता है।
नेगेटिव- मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मतभेद सुलझाने में आपके विशेष प्रयास होने जरूरी हैं। खर्चों में अभी कटौती करना असंभव होगा और इस वजह से आर्थिक व्यवस्था बिगड़ भी सकती है। कभी-कभी खुद के भविष्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। अपने व्यवसाय से जुड़ी बातों को किसी से भी सांझा ना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखने से व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।
लव- घर में सुखद और सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों के चक्कर में अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक संबंधों के माध्यम से आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही हैं। सिर्फ अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों तथा आलस में अपना समय नष्ट ना करें। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। अगर कोई ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार विमर्श अवश्य कर ले।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज पुनः शुरू होगा और सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपकी ही निश्चित है, इसलिए कोशिश करते रहें। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर अपनी इमेज का ध्यान रखें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगी। कहीं निवेश करने के लिए बेहतरीन समय है। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल होने की भी संभावना है।
नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति भी आएगी, लेकिन हिम्मत हारने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ अवसर मिलेंगे और उन्हें क्रियान्वित करने का भी उचित समय है। परंतु आंतरिक व्यवस्था पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपनी कार्यप्रणाली बेहतर करने के लिए बनाया हुआ टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बुखार और खांसी, जुकाम की समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार में चल रही कोई समस्या का निवारण होगा। चीजों को नए तरीके से जानने की कोशिश करें तथा कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला गलत परिणाम दे सकता है, इसलिए सहज शीलता रखें।अपने कार्यभार को अन्य लोगों के साथ बांट लेने से आप अपने लिए उनको समय निकाल पाएंगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इन से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अतिरिक्त आय का कोई साधन बनेगा। सिर्फ कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार का बदलाव लाने की चेष्टा ना करें।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय……….

नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

पॉजिटिव- आज आप अपने किसी रुके हुए कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। अगर कोई पैतृक मामला अटका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- चुस्त-तंदुरुस्त रहें तथा सही समय पर सही निर्णय लें। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा अवश्य करें।
व्यवसाय- शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने की स्थिति बनी हुई है। आपने कोई नवीन कार्य के शुरू करने संबंधी योजना बनाई है, तुरंत उस पर अमल करें। इस समय सफलता मिलने की बेहतरीन योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय…………

शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।

पॉजिटिव- यह समय आपको कई तरह की उपलब्धियों में व्यस्त करने वाला है। रुके हुए कार्य गति में आएगी। पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। कोई धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। वरना कोई इनका अनुचित फायदा भी उठा सकता है। किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। छोटी सी गलती से बहुत अधिक धन हानि भी हो सकती हैं। युवाओं को अपने कार्यों में व्यवधान आने से कुछ निराशा जैसी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में लंबित पड़े काम शीघ्रता से निपटाने के लिए कुछ ठोस और मजबूत निर्णय लेने पड़ेंगे। जिसका फल आपको भविष्य में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों से वरिष्ठ अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव- जीवन साथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से पेट डिस्टर्ब रह सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

Tags: आज का राशिफलभविष्यफलराशिफल
Previous Post

अर्पित के 20वें रक्तदान से बची प्रसूता की जान

Next Post

जनहित दर्शन छतरपुर 04-08-2024

Next Post
जनहित दर्शन छतरपुर 27 जुलाई 2024

जनहित दर्शन छतरपुर 04-08-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image