कल 5 अगस्त है और इस तारीख को इस देश में बड़े फ़ैसले लेने दिन माना जाता रहा है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड के दावे के सत्यापन को अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है।
केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार वक्फ बोर्ड पर लगाम लगाने की तैयारी में जुटी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से वक्फ अधिनियम में बड़े संशोधन की तैयारी है। जानकारों का कहना है कि मोदी कैबिनेट की ओर से 40 से अधिक संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल मोदी सरकार किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने और वक्फ बोर्ड की अन्य अनियंत्रित शक्तियों पर अंकुश लगाना चाहती है। केंद्र सरकार की ओर से जिन संशोधनों को मंजूरी दी गई है,उनमें वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र की जांच करने से जुड़ा हुआ संशोधन भी शामिल है। मोदी सरकार की ओर से 5 अगस्त को वक्त एक्ट में संशोधन का बिल संसद में पेश किया जा सकता है। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है।












