छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध चलाए जा रहे ही अभियान में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों की निरंतर गिरफ्तारी की जा रही है।
आज थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम टटम रोड के किनारे ढाबे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की जानकारी प्राप्त हुई।
थाना महाराजपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम टटम ढाबे के पास पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। सावधानी पूर्वक तलाशी लेने पर कमर में एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं जेब में एक कारतूस मिला। अवैध हथियार जप्त कर आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी कीरत यादव पिता भान सिंह यादव निवासी ग्राम नांद थाना राजनगर क्षेत्र जिला छतरपुर का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध हथियार, अवैध वसूली, मारपीट संबंधी अपराध पंजीबद्ध हैं। अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।
अवैध हथियार के विरुद्ध की गई कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा, उप निरीक्षक अजय सिंह शाक्य, उप निरीक्षक बीदु विश्वास, सहायक उप निरीक्षक बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, प्रदीप निगम आरक्षक रितेश, रविंद्र, अवधेश, विवेक, शिवम की मुख्य भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।












