नवागत कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार की देर शाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर छतरपुर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, संयुक्त कलेक्टर बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर राकेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल, कोषालय अधिकारी बी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चार्ज लेते ही सबसे पहले मीडिया प्रतिनिधियों से की मुलाकात, मीडिया को दिया जिले के समग्र विकास का आश्वासन, 2015 बैच के युवा आईएस अधिकारी है पार्थ जैसवाल













