संपूर्ण देश में नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 दिनांक 1 जुलाई 2024 से लागू हुआ था। पूर्व से निरंतर छतरपुर जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किए जाते रहे हैं। राज्य, संभाग, जिले,अनुभाग,थाना व चौकी स्तर पर आयोजित ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज छतरपुर जिले के अनुभाग बड़ा मलहरा में अनुभाग अंतर्गत आने वाले सभी थाने बड़ा मलहरा, बक्सवाहा, गुलगंज, भगवा व बमनौरा से आए हुए पुलिस अधिकारियों एवं अनुसंधान अधिकारियों के भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत साक्ष्य एकत्र करने व आकस्मिक पुलिस सेवा वाहन डायल 100 में उपयुक्त उपकरण के आवश्यक प्रयोग हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नवीन अपराधिक अधिनियम के तहत वीडियो, फोटो एकत्र करने का सही तरीका, उपकरणों का सही प्रयोग एवं सावधानियों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रेजेंटेशन के माध्यम से नवीन अपराधिक अधिनियम में उपयोगी सॉफ्टवेयर व एप्लीकेशन, ई साक्ष्य एप्लीकेशन के ऑपरेटिंग हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
अनुभाग बड़ामलहरा में आयोजित प्रशिक्षण में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनुभाग बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा, प्रभारी सीसीटीएनएस ओम शंकर सिंह, अनुभाग बड़ामलहरा क्षेत्र के थाना प्रभारी, जिला सुपरवाइजर डायल 100 निलेश शर्मा व अनुभाग बड़ा मलहरा के सभी अनुसंधान अधिकारी उपस्थित रहे।













