छतरपुर पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों की निरंतर गिरफ्तारी की जा रही है। दिनांक 06/08/2024 को फरियादी से आरोपियों द्वारा अवैध वसूली पैसे मांगने व ना देने पर गाली गलौज, मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर दो आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 126(2), 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
थाना लवकुश नगर ने उक्त अवैध वसूली एवं मारपीट के प्रकरण के आरोपी प्रकाश अहिरवार पिता देवीदीन अहिरवार उम्र 31 साल निवासी लवकुशनगर एवं भरत अनुरागी पिता मातादीन अनुरागी उम्र 21 साल निवासी रेखा लवकुशनगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना लवकुश नगर प्रभारी निरी. प्रशांत सेन ,उनि ज्ञान सिंह , आर. रमाकांत , उमेश, ह्देश, विकास, चांद , देव सिंह, उदय सिंह, बलराम, अनिल , महिला आर. प्रवीणा की भूमिका रही।













