थाना अलीपुरा पुलिस ने गंभीर वारदात को अंजाम देने के उद्धेश्य से अवैध हथियार लेकर घूम रहे पृथक पृथक स्थान से उ.प्र.के चार आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार
आरोपी हरिओम उर्फ हरिया राजपूत जिला जालौन के विरूद्ध उ.प्र. के विभिन्न थानों में पूर्व में अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ गांजा, चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज
छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रांर्तगत अवैध हथियारों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में थाना अलीपुरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
थाना अलीपुरा पुलिस को देहात भ्रमण एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार कट्टा लिये घूम रहे संदिग्धों के बारे में सूचना प्राप्त हुई , तस्दीक की गई। यात्री प्रतीक्षालय ग्राम धरमपुरा मे संदेही मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसकी घेराबंदी कर तलाशी ली गई आरोपी के पास एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक कारतूस जप्त किया गया पूछताछ मे आरोपी हरिओम उर्फ हरिया निवासी बंदोली थाना डकोर जिला जालौन उ.प्र. का होना बताया।
ग्राम अलीपुरा ओवर ब्रिज के ऊपर एक संदेही मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश पाल निवासी इंद्रपुरा थाना जरिया का होना बताया तलाशी लेने पर एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया पूछताछ मे आरोपी नीतेश पाल पिता चन्द्रकुमार पाल निवासी इन्द्रपुरा थाना जरिया जिला हमीरपुर का होना बताया, अवैध हथियार जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
करारा बस स्टैंड ने एक संदिग्ध के होने की सूचना प्राप्त होने पर करारा बस स्टैंड पर पुलिस टीम पहुंची, एक संदेही बैठा मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, घेराबंदी कर तलाशी ली गई आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस जप्त किया गया पूछताछ पर आरोपी प्रदीप राजपूत निवासी इकटोर थाना राठ जिला हमीरपुर का होना बताया ।
एवं देहात भ्रमण के दौरान करतौल तिराहा पर पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर पकडा और तलाशी लेने पर एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया पूछताछ पर आरोपी ने रिंकू उर्फ दीपक निवासी दमदमा थाना खरेला जिला महोबा का होना बताया।
उक्त आरोपियों के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया एवं आयुध अधिनियम के तहत प्रथक-प्रथक अपराध पंजीबद्ध किये गये है। आरोपीगणो को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
आरोपी हरिओम उर्फ हरिया राजपूत जिला जालौन के विरूद्ध उ.प्र. के विभिन्न थानों में पूर्व में अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ गांजा, चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। हरिओम सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में अपराध संबंधी सूचना प्राप्त हुई है, जानकारी एकत्र की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है
कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका – एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में उनि डीडी शाक्य थाना प्रभारी अलीपुरा , प्रधान आरक्षक हनुमादीन ,बिहारीलाल राय,राजवीर पंथी ,रमन सिंह आरक्षक अरविंद्र , संदीप ,रामकुमार जाट, रामदास मीणा, जीतेंद्र, की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।











