आज राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विपक्ष पर भड़क उठे। उन्होंने सदन में विपक्ष के व्यवहार पर भड़के और नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगने की मांग की।
राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान खूब हंगामा हुआ। इस दौरान विपक्ष के नेता सदन की कार्रवाई से वॉकआउट कर गए। नेता प्रतिपक्ष का व्यवहार देखकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनपर भड़क गए। सदन में अपनी बात रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इससे पहले मैंने कभी भी ऐसा अमर्यादित और अशोभनीय व्यवहार नहीं देखा। इसके अलावा उन्होंने प्रतिपक्ष से माफी मांगने की भी मांग की।












