श्री मोटे के महावीर मंदिर समिति छतरपुर के तत्वावधान में आज नाग पंचमी के शुभ अवसर पर दंगल एवं मलखंब प्रतियोगिता का पारंपरिक आयोजन संपन्न हुआ जिसमें लगभग 50 से अधिक पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया एवं मलखंब संगठन छतरपुर के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप सेन कोच सौरभ कुशवाहा की मलखंब की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया कार्यक्रम के अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक माननीय श्रीमती ललिता यादव जी एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिव श्री अनिल चौधरी विधिक सहायता एवं श्री हेमंत कुशवाह विधिक सहायता अधिकारी महोदय जी के कर कमल से पुरस्कार प्रदान किए गए, श्री मोटे के महावीर मंदिर समिति के सम्माननीय अध्यक्ष श्री विनोद रावत श्री मान सिंह सर श्री देवेंद्र भंडारी श्रीमान शंकर सोनी समाजसेवी सहित बसंत पाठक भवानी प्रसाद त्रिपाठी नरेंद्र चतुर्वेदी शैलेंद्र सिंह एडवोकेट देव नाथ जी पाठक श्री पंकज पाठक राकेश शर्मा अभिनेंद्र खरे कवि राघवेंद्र पटेल प्रमोद राजपूत भैया पाठक सदस्य गण व्यवस्था में विशेष सक्रिय रहे ।
कुश्ती में प्रत्येक विजेता को नेहरू युवा केंद्र छतरपुर के डायरेक्टर श्री अरविंद सिंह यादव एवं श्री मोहम्मद हारुन जी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा प्रत्येक विजेता को स्वामी परमानंद संस्कृतिक एवम योग समिति छतरपुर के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा पूर्व प्राचार्य के सहयोग से शील्ड प्रदान करी गई । श्री मोटे महावीर मंदिर समिति की ओर से 1000 ,1000 rupaye के नगद पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान करे गये
अंत में श्री मोटे के महावीर मंदिर समिति के सचिव आनंद कुमार शर्मा जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया भविष्य में इसी तरह का सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा इसी अपेक्षा के साथ प्रशासन एवं पत्रकार बंधुओ को हार्दिक बंधन अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं











