गिरफ्तार आरोपी आशु तोमर के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास,डकैती जैसे जिला मुरैना, ग्वालियर, छतरपुर सहित अन्य जिलों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
वर्ष 2021 में सागर रोड में अर्जुन सिंह की हत्या हुई थी, हत्या में संलिप्त आरोपियों छोटे राजा बमारी, संजू राजा, खुन्नू राजा एवम रानू राजा निवासी सीगोन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अर्जुन सिंह हत्याकांड के शूटर आरोपी आशु तोमर की तलाश निरंतर की जा रही थी।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कुख्यात शूटर आशु तोमर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देसी हथियार 315 बोर का देसी कट्टा जप्त किया गया। आरोपी शूटर आशु तोमर एक कुख्यात आरोपी है, इसके विरुद्ध थाना अंबाह जिला मुरैना थाना हजीरा जिला ग्वालियर सहित अन्य जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह जिला मुरैना एवं जिला ग्वालियर के अपराधों में फरार चल रहा था, इस दौरान ग्राम बमारी में आरोपी रानू राजा, संजू राजा, छोटे राजा, खुन्नू राजा से मुलाकात हुई और इस हत्याकांड की योजना बनाकर हत्या की गई थी। अभियुक्त आशु तोमर निवासी भौनपुरा जिला मुरैना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
कुख्यात शूटर आशु तोमर की गिरफ्तारी में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया आरक्षक अजय सिंह, भूपत एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए चैनल हेड मनेन्दु पहारिया की रिपोर्ट।










