समाजसेवी ने जन्मदिन पर रक्तदान कर बचाई 65 वर्षीय वृद्ध की जान
जीवन के विशेष अवसरों पर रक्तदान कर किसी की सहायता करना मानवता की निशानी है यही सच्ची नर से नारायण की सेवा है आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया ओमप्रकाश शुक्ला उम्र 65 वर्ष हाथ में इन्फेक्शन हो जाने के कारण सर्जरी हेतु ब्लड की आवश्यकता थी यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप के माध्यम से समाजसेवी विपिन अवस्थी को दी गई उन्होंने तुरंत बिना विलंब किए आकर रक्तदान कर पीड़ित की सहायता की
उन्होंने अपने संदेश में बताया की वैसे तो हर जन्मदिन पर जीवन का एक साल कम हो जाता है लेकिन ऐसे अवसरों पर रक्तदान कर किसी की मदद करने से आत्मिक प्रसन्नता मिलती है व जीवन सार्थक हो जाता है साथ ही रक्तदान करने से ह्रदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है
पीड़ित के परिजनों ने विपिन अवस्थी का आभार व्यक्त किया और उनके जन्मदिन पर किए गए रक्तदान पर उन्हे लंबी उम्र की दुआएं दी











