जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में
सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसपी अगम जैन के साथ शनिवार को ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर सड़कों की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमपीईबी के अधिकारियों को बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष अस्पताल का निरीक्षण कर दवाईयों कि उपलब्धता की जानकारी ली।
बागेश्वर धाम धार्मिक स्थल में श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बना रहता है, इस हेतु धाम में प्रशासन एवं पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया है।
जिला दंडाधिकारी कलेक्टर छतरपुर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा बागेश्वर धाम भ्रमण कर प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस चौकी, मार्ग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, ड्यूटी पॉइंट का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं, जल व्यवस्था, विद्युत सप्लाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के साथ साथ समिति से वार्ता की गई एवं समस्याएं सुनी गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समस्याओं के निवारण हेतु दिशा निर्देश भी दिए।