थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति शिवम मिश्रा की हत्या के तीसरे आरोपी मोहित रैकवार को किया गिरफ्तार
₹20000 के इनामी हत्या के 3 आरोपी दिव्यांशु, राहुल, मोहित गिरफ्तार
हत्या के आरोपी मोहित रैकवार पर मारपीट का अपराध पूर्व से दर्ज
दिनांक 1 अगस्त 2024 की रात्रि थाना सिविल लाइन में शिवम मिश्रा उम्र 26 साल के गुम होने की रिपोर्ट पर गुमशुदगी कायम की गई थी। SDERF एवं पुलिस टीम के सर्च ऑपरेशन में गुमशुदा शिवम का शव धसान नदी में मिला था, हत्या का अपराध पंजीबद्ध हुआ था।
*हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा ₹20000 का इनाम उद्घोषित किया गया था।*
हत्या के मुख्य आरोपी दीपांशु पालिया व सह आरोपी राहुल विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
हत्या में सम्मिलित तीसरे आरोपी मोहित रैकवार निवासी छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी मोहित रैकवार पर पूर्व से मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है। अन्य आरोपी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र रोहित, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, राजू वर्मा, प्रहलाद कुमार, ब्रजेन्द गुप्ता, प्रआर. सत्येन्द्र त्रिपाठी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी पवन, चन्दशेखर प्रजापति, हरेन्द, भूपत, दिनेश मिश्रा, साइबर टीम, एफएसएल टीम व SDERF टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।












