Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 12-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 12, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज बुध व शुक्र की युति से धन लक्ष्मी योग का निर्माण साथ ही शुक्ल योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशियों‌ की परेशानियां होंगी दूर और सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज सोमवार का दिन शेष राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज 12 अगस्त को सावन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत और गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है। और आज चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा हैं और बुध व शुक्र की युति से धन लक्ष्मी योग का निर्माण के साथ शुक्ल योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और प्रिय व्यक्ति से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और देवों के देव महादेव की कृपा भी प्राप्त होगी,जिससे इन राशियों के सभी परेशानियां होंगी दूर और सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। राहु काल की अशुभ अवधि सुबह 07.28 बजे से 09.07 बजे के बीच रहेगी। इसके अलावा भद्रा का प्रतिकूल प्रभाव भी प्रबल रहेगा। साथ ही छत्र नाम के शुभ योग बना रहा हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। कोई रुका काम भी शुरू हो सकता है। वृषभ राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। तुला राशि के लोगों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। मकर राशि वालों के बिजनेस में इनकम बढ़ सकती है। धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में सफलता मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम का भी प्लान होगा।

नेगेटिव- कुछ आशा निराशा जैसे भाव भी बने रहेंगे। धैर्य में भी कमी महसूस होगी। अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं को सीक्रेट रखें। स्टूडेंट्स सचेत रहें, शैक्षिक कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में तरक्की के अवसर बने हुए हैं। कोई काम रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना रहेगी। हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य- उचित आराम लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*वृषभ* – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही आप की लगन और मेहनत का आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रूचि जागृत होगी। कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- घर अथवा व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में अपनी निगरानी अवश्य रखें। क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु साथ ही प्रयासों से समाधान भी मिल जाएगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोग सावधानी बरतें, कुछ मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है।

लव- अपने स्वभाव को संतुलित रखें। आपकी वजह से पारिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन राशि—के लिए सावन सोमवार का उपाय……….*

*मनोकामना पूर्ति के लिए सावन सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर शहद, घी, दूध, काले तिल में से किसी एक चीज को अर्पित करें।*

पॉजिटिव- विद्यार्थी तथा युवा अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। किसी प्रतिस्पर्धा आदि में सफलता मिलने के बेहतरीन संभावना है। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लड़ाई-झगड़े आदि में ना पड़े तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी ना करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जिस नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उस पर गंभीरता से अमल करें। क्योंकि भविष्य में यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर की व्यवस्था को मधुर बनाकर रखेगा। वैवाहिक जीवन भी सुमधुर बना रहेगा।

स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाते रहें तथा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क राशि— के लिए सावन सोमवार का उपाय……..*

*भाग्य वृद्धि के लिए सावन सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेलपत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों से संबंधित फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। उस पर तुरंत काम भी हो जाएगा। कोई सरकारी मामला लंबित पड़ा हुआ था, तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।

नेगेटिव- विशेष बात यह ध्यान रखनी है, कि अपनी कमजोरी को किसी के सामने भी जाहिर ना होने दे। इस समय किसी भी तरह की यात्रा ना करें और ना ही किसी नई गतिविधि को शुरू करें, क्योंकि सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

व्यवसाय- काम पूरे करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। इनकम बेहतर होने से फाइनेंस संबंधी दिक्कतें सुलझ जाएंगी। प्रॉपर्टी के कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।

लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

*सिंह* – पॉजिटिव- अपने प्रयासों में गति लाएं तथा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी तथा आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे।

नेगेटिव- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। परंतु तनाव ना ले। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करने में काफी हद तक सहायक रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में नए काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी तरह के विवाद की स्थिति बन सकती है। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

लव- घर में शुभता और शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। व्यायाम और योगा अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या राशि—-के लिए सावन सोमवार का उपाय……….*

*रुकावट व बाधाओं से मुक्ति के लिए सावन सोमवार का व्रत रखें और गौरी शंकर रुद्राक्ष शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही सुबह-शाम शिव मंदिर में रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।*

पॉजिटिव- कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने व सुलझाने में भी व्यतीत करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होगा। पारिवारिक व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा।

नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इस समय बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें। दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी फोकस रहे।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों की मेहनत से रुकी हुई गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। सफलता भी मिलेगी। मार्केटिंग के काम आज स्थगित रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने उच्चाधिकारियों के साथ मेलजोल सकारात्मक रहेगा।

लव- ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। प्रेमी युगल के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन और योगा बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*तुला -* पॉजिटिव- आज आपकी किसी मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आपकी सकारात्मक सोच से लोग प्रभावित होंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है, जो कि लाभदायक रहेगी।

नेगेटिव- सचेत रहें। क्योंकि आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपको नुकसान भी पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना रहे।

व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को लागू करने का उचित समय है। इस समय कुछ लंबित पड़े हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को आज अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

लव- पारिवारिक वातावरण में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

स्वास्थ्य- थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक राशि—-के लिए सावन सोमवार का उपाय…………*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए सावन सोमवार को पांच बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें।*

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष समाचार मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव- कुछ उलझनें भी रहेंगी। तनाव लेने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकाले। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

व्यवसाय- व्यापार में कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। साथ ही एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को भी मजबूत करे। सरकारी नौकरी मैं उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।

स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव और पोलूशन से अपना बचाव रखें। सावधानी बरतने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज सफलता मिलने वाली है। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

नेगेटिव- मकान या दुकान पर निर्माण आदि कार्य पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। इस समय अपना पूरा ध्यान आय के साधनों को बढ़ाने में लगाएं। किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप तनाव में आ सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार संबंधी कोई भी रुकावट आने पर घबराए नहीं, समाधान ढूंढे। किसी अनुभवी से मुलाकात और उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। कार्यक्षेत्र में किए बदलाव के परिणाम निकट भविष्य में मिलेंगे। इसलिए धैर्य रखें।

लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके लिए उपहार लाना आपसी संबंधों में मधुरता लाएगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। वर्तमान परिस्थितियों में अपनी देखभाल करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

*मकर* – पॉजिटिव- संपत्ति अथवा वाहन खरीदने संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो इस दिशा में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसका पूरा योजना व प्रारूप बनाना आपके कार्यों में गलती होने से बचाएगा।

नेगेटिव- खर्चे बढ़ेंगे। लेकिन आप प्रयास करें, तो इनमें कटौती भी हो सकती हैं। अपने गुस्से और आवेशित स्वभाव को अपनी ऊर्जा बनाएं और सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें, तो ही अच्छा रहेगा। वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको कोई काम संबंधी अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती हैं। जिस पर मन लगाकर काम करने से और भी नए अनुबंध मिलने की संभावना है। परंतु निवेश संबंधी कार्य बहुत ही सावधानी से करें, उसमें गलत भी हो सकती हैं।

लव- जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समस्याओं को लेकर नोकझोंक हो सकती है। परंतु आप समझदारी के साथ परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे।

स्वास्थ्य- आपको आगाह किया गया है, कि खांसी, जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

*कुंभ राशि—– के लिए सावन सोमवार का उपाय………..*

*परिवार में सुख-शांति के लिए सावन सोमवार को गेहूं के आटे, घी व शक्कर से बनी चीजों से शिवजी का भोग लगाएं। फिर उसको गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांट दें फिर पूरे परिवार में बांट दें।*

पॉजिटिव- आज कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। अपने निर्धारित लक्ष्य पर काम करने का भी उत्तम समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है।

नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वरना कुछ नकारात्मक विचार पनप कर आपको परेशान कर सकते हैं। माता-पिता तथा वरिष्ठ व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का मतभेद या अवहेलना बिल्कुल ना करें। बल्कि उनका मान-सम्मान अवश्य बनाकर रखें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को लेकर कुछ हलचल जैसी स्थिति बनी रहेगी। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अभी कार्य प्रणाली में कोई भी बदलाव करने की कोशिश न करें, कोई फायदा नहीं मिल पाएगा।

लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ मेलजोल रखते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। अन्यथा बदनामी हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहे, इससे आपके अनुभव और जानकारियों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। इसलिए पूरी मेहनत से प्रयासरत रहें।

नेगेटिव- किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। किसी मित्र या नजदीकी व्यक्ति की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल ज्यादा मुनाफा की उम्मीद ना रखें। क्योंकि अभी स्थिति यथावत ही रहने वाली है। हालांकि प्रयास करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई राजकीय बाधा दूर होगी।

लव- नजदीकी दोस्तों या संबंधियों से मिलना-जुलना सभी पारिवारिक सदस्यों को खुशी और सुकून प्रदान करेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।

स्वास्थ्य- अपना नियमित ब्लड प्रेशर आदि चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Previous Post

शिवम मिश्रा की हत्या का तीसरा आरोपी मोहित रैकवार गिरफ्तार

Next Post

अंगदान, देहदान करने वालों को अंत्येष्टि में मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

Next Post
अंगदान, देहदान करने वालों को अंत्येष्टि में मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

अंगदान, देहदान करने वालों को अंत्येष्टि में मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In