आज पुत्रदा एकादशी पर प्रीति योग, लक्ष्मी नारायण योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशियों की आर्थिक संकट दूर होंगे और फायदे होना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं शेष राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन
आज 16 अगस्त दिन शुक्रवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है जो सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज पुत्रदा एकादशी व्रत है।और इस तिथि को पुत्रदा या पवित्रा एकादशी का व्रत किया जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन प्रीति योग, लक्ष्मी नारायण योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पुत्रदा एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूरे होंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहने वाली है, जिससे वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशियों की आर्थिक संकट दूर होंगे और फायदे होना शुरू हो जाएगा। आज राहुकाल का समय सुबह 10:47 से दोपहर 12:24 तक और चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। आज मेष और सिंह राशि के लोग अपनी मेहनत से लाभ हासिल करेंगे। धनु राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, इन्हें नए अवसर मिलेंगे। और मकर राशि के लोग भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे।
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
*मेषः*
पॉजिटिव- कुछ खास काम आपकी सूझबूझ और मेहनत से पूरे हो सकते हैं। बेहतर जानकारियां हासिल होंगी और इनसे आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में उनका उचित सामंजस्य रहेगा।
निगेटिव- अतिरिक्त खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, लेकिन चिंता करने की बजाय शांति बनाए रखें। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। बिना वजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। यात्रा का प्रोग्राम टाल दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा और शुभ परिणाम भी मिलने की संभावना है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज किसी खास व्यक्ति की मदद से हल हो जाएगा। सरकारी ऑफिस में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
लव- परिवार में सुखद माहौल रहेगा और आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य होगा। प्रेम प्रसंगों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
*वृषभ राशि— वालों के लिए शुक्रवार का उपाय…………*
*धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।*
पॉजिटिव- आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के लिए अधिक सजग रहना होगा। लोगों के बीच आकर्षण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना आपके समय की बचत करेगा।
निगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर काबू करें। इस समय आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। अत्यधिक क्रोध व जल्दबाजी से आपके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। इसलिए अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों में सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में बेहतर सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें, लेकिन लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
*मिथुनः*
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी विशेष कार्य को लेकर चल रहे प्रयास सफल होने वाले हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल या ई-मेल से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
निगेटिव- दूसरों से सहयोग की उम्मीद न करें और हर किसी को अपनी समस्या न बताएं। मनोबल बनाकर रखें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम हासिल हो जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से नुकसान होने की आशंका है, इस वजह से कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। सचेत रहें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- परिवार में सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 7
*कर्क राशि—- वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………..*
*शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।*
पॉजिटिव- दिनभर परिवर्तनशील स्थितियां बनती रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपके कई रुके हुए कार्य गति में आएंगे। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन बना रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।
निगेटिव- ससुराल पक्ष से मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए बातों को ज्यादा तूल देना उचित नहीं है। आर्थिक गतिविधियां धीमी पड़ने से चिंता रह सकती है। आज किसी की मदद के लिए वादा न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी सरकारी कार्य के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से संपन्न होने की संभावना बन रही हैं। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान जरूर दें। आपको कोई उचित समाधान मिल सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- पेट दर्द और कब्जियत से राहत पाने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें। योगा, व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
*सिंहः*
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और प्रयासों से अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को पूरा करने में जुट जाएंगे। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में कामयाबी का लुत्फ उठाएंगे।
निगेटिव- जल्दबाजी की वजह से किसी मुसीबत में पड़ने की बजाय सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। संतान को लेकर कोई चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। अपने बजट से अधिक खर्च न करें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप अधिक सफलता प्राप्त होगी। किसी नए कार्य के लिए आपका रुझान बढ़ेगा। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के लिए समर्पित रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
लव- घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बना रहेगा, लेकिन गलत संबंधों से घर की सुख-शांति भंग हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 4
*कन्या राशि—- वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………..*
*आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।*
पॉजिटिव- पिछले काफी समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी। युवा नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
निगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। इस कारण आपके स्वभाव में तनाव औ चिड़चिड़ापन रहेगा, लेकिन धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। इसका असर आपके परिवार पर हो सकता है।
व्यवसाय- इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। जिसका असर आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। फोन से कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए कोई संभावना बन रही है।
लव- पति-पत्नी आपसी समस्याओं का समय रहते निवारण कर लें। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
*तुला राशि—– वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………*
*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें, ऐसा आप 21 शुक्रवार तक करते रहें।*
पॉजिटिव- आज आपकी कोई दुविधा दूर होने वाली है और दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। घर के रखरखाव और सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतर दिन व्यतीत होगा। वित्तीय मामलों को व्यवस्थित रखें।
निगेटिव- विद्यार्थियों की जल्दबाजी की वजह से उनके करियर में व्यवधान आ सकता है। सोशल मीडिया में ज्यादा समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन में न पड़ें।
व्यवसाय- व्यवसाय में रुके हुए कार्य गतिशीलता में आएंगे। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतर कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके कार्य को देखकर प्रसन्न रहेंगे।
लव- व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- रंग-बिरंगा
भाग्यशाली अंक- 7
*वृश्चिकः*
पॉजिटिव- बेहतर समय है। आप अपने वाक्-चातुर्य से तमाम बाधाएं दूर करने में सक्षम होंगे। हर काम योजनाबद्ध तरीके से करें और अपने कार्यों के लिए समर्पित रहें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।
निगेटिव- संबंधों को सहेजकर रखें। काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और सहजता बनाकर रखें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए तनाव का कारण बनेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की अधिकता के कारण मेहनत अधिक रहेगी। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी हैं, लेकिन इंश्योरेंस पॉलिसी, बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने वाला है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही की वजह से इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
*धनुः*
पॉजिटिव- बेहतर समय है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी, जिससे मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए कोई रास्ता खोलने वाला है।
निगेटिव- किसी पर ज्यादा भरोसा या विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने निर्णय ही सर्वोच्च रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर पैसा उधार लेने की स्थिति बन रही है तो अपने सामर्थ्य से ज्यादा न लें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई डील होने की संभावना है जो कि फायदेमंद रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी हो सकती है, लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
*मकरः*
पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। अगर कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है तो तुरंत उस पर काम करें। घर में बदलाव संबंधी कोई कार्य संभव हो सकता है। महिलाएं अपने दायित्व को बखूबी निभाएंगी।
निगेटिव- उतावलापन और लापरवाही जैसी कमजोरी पर नियंत्रण रखें। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग करें। इस समय अपने निजी मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वर्ना कुछ काम अधूरे रह जाएंगे।
व्यवसाय- कारोबार में मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ खास जानकारियां हासिल हो सकती हैं। जो कि विस्तार के लिए फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को मन मुताबिक स्थान पर परिवर्तन मिल सकता है। युवाओं को अपनी पहली इनकम मिलने वाली है।
लव- व्यस्तता के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। इससे प्रेम माधुर्यपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी सी परेशानी को भी हल्के में न लें। उचित इलाज लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
*कुंभः*
पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और उत्साह महसूस करेंगे। किसी भी मुश्किल काम को सोच-विचार करके और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य के प्रति आपका रुझान रहेगा।
निगेटिव- कोई पैतृक मसले को लेकर तनाव रह सकता है। मित्रों और संबंधियों के साथ मधुरता बनाए रखें। आप अपने शंकालु स्वभाव को बदलें और लचीलापन लेकर आएं। शांति पूर्वक तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में थोड़ी सी असावधानी या गलती का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। चौकन्ने रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। मशीनरी या उनसे संबंधित उपकरणों के व्यवसाय में उचित आर्डर मिलने की संभावना है।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें, तभी संबंध बेहतर रहेंगे। अपने लव पार्टनर को उसके महत्व का आभास कराएं।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें और रिस्क न लें। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7
*मीन राशि—– वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……..*
*शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबुत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला ‘ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र’ का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें।*
पॉजिटिव- आज अधिकतर समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीतियां बनेंगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को आत्मसात करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
निगेटिव- अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें। अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें और छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाय उसका समाधान निकालें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान खुशी देगा। अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका भी मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब हो सकता है। सुपाच्य खान-पान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1













