सेवा भारती छतरपुर में ध्वजारोहण एवं निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प सेवा भारती एवं केशव कल्याण समिति के कार्यालय तपस्या भवन गल्ला मंडी में आज 78वां स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण हुआ एवं निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन द्वारा किया गया। साथ ही केशव कल्याण समिति के कार्यालय का पूजन एवं शुभारंभ श्री गुरु प्रसाद अवस्थी माननीय सह विभाग संघ चालक, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी वरिष्ठ पत्रकार श्री हरि अग्रवाल जी एवं सेवा भारती के अध्यक्ष श्री सुधीर जैन साथ में रहे कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीमान शिवेंद्र जी, विभाग सेवा प्रमुख श्री आनंद जी भार्गव समिति के सचिव श्री अखिलेश मातेले जी ने संचालन किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्री स्वतंत्र शर्मा, विजय शिवहरे, नंदकिशोर पटेल, मनोज जैन, समिति के कोषाध्यक्ष श्री भगवत शरण अग्रवाल, श्री कैलाश जी, श्री शिव सहाय राजपूत जी, श्री गुरु प्रसाद जी अवस्थी श्री सुरेंद्र जी अग्रवाल श्री हरि अग्रवाल जी ने एवं अध्यक्ष श्री सुधीर जैन ने सेवा भारती के कार्यों पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।














