दिग्विजय सिंह हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा, मेरा COVID टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।












