Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 24, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज रवि योग, वृद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों पर शनि कृपा से मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और कार्यों में आ रही रुकावट भी दूर होंगी, आइए जानते हैं आज किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है दिन

आज 24 अगस्त दिन शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और इस दिन रवि योग, वृद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और कार्यों में आ रही रुकावट भी दूर होंगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। ऐसे में वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों को शनि की दशा, शनि ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59:से 12:47 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09: 09 से 10: 46 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष में संचार कर रहा हैं। जिसके प्रभाव से मेष राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मिथुन राशि के लोगों के काम मन मुताबिक होंगे। सिंह राशि के लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। कन्या राशि के लोग अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा*

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी से जानिए आज 12 राशियों के लिए शनिवार कैसा रह सकता है…

*मेषः*

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपने लक्ष्य के लिए मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से सफलता मिलेगी। पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

निगेटिव- गैर कानूनी कार्यों से दूर रहें। आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि शॉपिंग करते समय अपनी पॉकेट का भी ध्यान रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक भी रहेंगे। मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के लिए ज्यादा सजग रहें, कोई गलती होने से अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता और उचित तालमेल रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा रहेगी।

स्वास्थ्य- इंफेक्शन या एलर्जी जैसी समस्या रह सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ राशि— वालों के लिए शनिवार का उपाय……….*

*बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।*

पॉजिटिव- किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई बातें सीखने को मिलेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी, आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी।

निगेटिव- व्यर्थ की बातों पर समय व्यतीत करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। वर्तमान स्थिति पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी, लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क सूत्रों से आपको कोई बेहतर आर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्ति को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है।

लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव न लें। सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुनः*

पॉजिटिव- आज कोई काम मन मुताबिक हो जाने से आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य होगा। समाजसेवी कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है।

निगेटिव- ज्यादा मेल-मिलाप न रखते हुए अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। व्यर्थ के वाद-विवाद आपके सुकून को डिस्टर्ब कर देंगे। विरोधी लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा करेंगे। इसलिए अपनी योजना किसी के समक्ष जाहिर न करें।

व्यवसाय- निवेश के मामलों में सावधानी रखें। हालांकि आप अपने आत्म विश्वास से हर समस्या का हल खोज लें। किसी भी कागजी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।

लव- जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर उचित आराम करना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आरेंज

भाग्यशाली अंक- 4

*कर्क राशि—- वालों के लिए शनिवार का उपाय………….*

*परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।*

पॉजिटिव- कोई भी काम छोटा या बड़ा न समझकर बस उसे क्रियान्वित करें, आपको सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, लेकिन आप उसे स्वीकार करेंगे और सफल भी रहेंगे। आय के स्रोतों में इजाफा होगा।

निगेटिव- ध्यान रखें कि कोई भी निर्णय शीघ्र और भावुकता में नहीं लेना है। अपने दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। सफल होने के लिए स्वार्थ भी जरूरी है। वर्ना दूसरों को खुश रहने के चक्कर में अपना समय खराब कर देंगे।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों को सावधानी से व्यवस्थित करें। कलात्मक और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में आज अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। अगर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की इच्छा है तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब न करें।

लव- घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। निकट संबंधियों के साथ मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- गिरने या एक्सीडेंट होने की आशंका है। वाहन या मशीनरी संबंधी उपकरण सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 8

*सिंहः*

पॉजिटिव- आज आपको बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। नजदीकी मित्र या संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। आपको तनाव भरे वातावरण से राहत मिलेगी। साथ ही किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।

निगेटिव- अपने व्यवहार पर मनन करना जरूरी है। आपका गुस्सा और जल्दबाजी बनते कार्यों में विघ्न डालेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान करें। किसी मित्र की वजह से कोई पुराना नकारात्मक मुद्दा दोबारा उभर सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय या नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फैसला स्वयं ही लें। अन्यथा किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर कोई व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उससे राहत मिलने की संभावना है।

लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने पर अपना विशेष ध्यान दें। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

*कन्या राशि—- वालों के लिए शनिवार का उपाय………..*

*मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें*

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। सिर्फ अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचाने की जरूरत है। अपने किसी विशेष कार्य के लिए इनका उपयोग करें, आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। घर में साज-सज्जा संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।

निगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार आपकी चिंता का कारण बन सकता है, लेकिन समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखकर वर्तमान पर ही ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। ऑफिस में अपनी फाइल्स संभालकर रखें। आपका कोई सहयोगी ही इनका दुरुपयोग कर सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। दोस्तों साथ बहुत अधिक समय व्यतीत करना पारिवारिक सुख-शांति को भंग कर सकता है।

स्वास्थ्य- वायु विकार व पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान करेंगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन से परहेज करें। व्यायाम और योगा को नियमित रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 2

*तुलाः*

पॉजिटिव- वरिष्ठ सदस्यों से आपको कोई बेहतर सलाह मिल सकती है। जिससे आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा लेंगे। रिस्क लेने से आप नहीं डरेंगे।

निगेटिव- किसी भी परिस्थिति को भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से व्यवस्थित करने की कोशिश करें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव की स्थिति हो सकती है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, साथ ही आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पार्टनर्स को आपसी तालमेल रखना जरूरी है। नौकरी पेशा को अत्यधिक कार्यभार के वजह से घर में समय देना पड़ सकता है।

लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए विवाह की पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना होगा। धूल-मिट्टी से दूर रहें और हाइजीनिक रहें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

*वृश्चिकः*

पॉजिटिव- आपका कर्म प्रधान होना ही आपके भाग्य का निर्माण करेगा। आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेंगी। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको कोई डिसीजन लेने में सहायक रहेगी।

निगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा, जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही हैं, लेकिन धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। पेमेंट रुकने से आर्थिक स्थिति में कुछ दिक्कतें आएंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग अवश्य दें।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। हालांकि काम की गति कुछ मंद रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल होगी।

लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मुलाकात राहत देगी।

स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 5

*धनुः*

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आज राहत पाने के लिए मनोरंजन और अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। लोगों के साथ मेल-मिलाप रखने से नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।

निगेटिव- इस समय शापिंग से बचना होगा। समय और पैसे का नुकसान होगा। बच्चों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव रहेगा, उनका मनोबल बनाकर रखें। साथ ही अजनबी लोगों पर भरोसा न करें।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। इस समय अनावश्यक खर्चों की अधिकता की वजह से तनाव की स्थिति रह सकती है। जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। ऑफिस में दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह न दें।

लव- जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंध को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। तुरंत ट्रीटमेंट लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 7

*मकर राशि—- वालों के लिए शनिवार का उपाय……..*

*शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।*

पॉजिटिव- कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। सिर्फ दूसरों की अपेक्षा अपने कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।

निगेटिव- पड़ोसी या मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। इससे संबंधों में खटास आने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि तनाव दे सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में अगर विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं तो अभी उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। सहयोगियों के निर्णय को प्राथमिकता दें। आपको निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। इस समय कोई मनचाहा बेहतर आर्डर मिल सकता है।

लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, लेकिन गलत संबंधों से दूर रहें।

स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने की स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 6

 *कुंभः*

पॉजिटिव- प्रत्येक कार्य सलीके और व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। जिससे आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और आत्म विश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में समय व्यतीत होगा।

निगेटिव- पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर में संबंधियों के आगमन से कुछ खास कार्य रुक भी सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष रूप से सावधान रहें।

लव- घर-परिवार में आपसी सौहार्द्र और प्रेम बना रहेगा। आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का दुष्प्रभाव आपके विचारों पर हो सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 9

*मीन राशि—- वालों के लिए शनिवार का उपाय……….*

*आर्थिक उन्नति के लिए शनिवार को काले कपड़े, लोहे के बर्तन, उड़द दाल, कंबल आदि चीजों का दान करें।*

पॉजिटिव- अगर पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आज आपसी तालमेल से उसका निवारण हो सकता है। नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा।

निगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में न रहें, क्योंकि उनकी वजह से आपकी मानहानि की आशंका है। यह समय पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें।

व्यवसाय- कारोबार में आपकी मेहनत से बेहतर व्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। सरकारी नौकरी पेशा लोगों की रूटीन दिनचर्या ही रहेगी।

लव- अपने जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों के मामले में तनाव हो सकता है।

स्वास्थ्य- अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्य करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

Previous Post

पुलिस की गिरफ्त से दूर खास मीडिया से मिलकर आराम से इंटरव्यू दे रहा शहजाद

Next Post

कोतवाली थाने पर पुलिस पर हमला:नाज़िम चौधरी सहित छह को किया गिरफ्तार -अब तक 30 गिरफ्तार

Next Post
Featured Video Play Icon

कोतवाली थाने पर पुलिस पर हमला:नाज़िम चौधरी सहित छह को किया गिरफ्तार -अब तक 30 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

January 25, 2025

Recent News

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

January 25, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image