मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला छतरपुर की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश महामंत्री श्री अनिल रूसिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई
जिले की बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पूर्ण बहुमत के साथ पारित किए गए

1. अध्यक्ष विहीन तहसीलों में शीघ्र कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर तहसील अध्यक्ष का निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
2. राजस्व महा अभियान 2.0 में नियम विरुद्ध तरमीम कार्य कराए जाने के विरोध में प्रस्ताव पारित कर प्रांत को अवगत कराने का निर्णय हुआ जिससे इसका प्रांत स्तर से पूर्ण रूप से विरोध हो।
3. इसी सप्ताह में राजस्व महाअभियान 2.0 में नियमों के विरुद्ध तरमीम के विरोध में जिला स्तर में ज्ञापन दिया जाएगा।
4. श्री अरविंद पटेल को छतरपुर मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला का छतरपुर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। जो के जिलाध्यक्ष निर्वाचन सम्पन्न होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे व कार्य हेतु एक कोर समिति का गठन करें।
5. मध्य प्रदेश पटवारी संघ के निर्वाचन पद्धति में सुधार हेतु संविधान संशोधन में आज उपस्थित सदस्यों ने बहुमत से जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही प्रत्येक जिले में प्रांत प्रतिनिधि का चुनाव भी प्रति 100 पटवारी के मान से निर्वाचन कराने एवं उक्त सभी निर्वाचित प्रांत प्रतिनिधि को प्रान्तध्यक्ष के चुनाव में मताधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया गया
6. प्रत्येक तहसील में पटवारी संघ की बैठक हर माह होनी चाहिए ऐसा सुनिश्चित करें।
7. मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला छतरपुर के मुख्यालय पर कार्यालय हेतु भवन आवंटन का प्रस्ताव पारित किया गया।
8. मध्य प्रदेश पटवारी संघ छतरपुर के प्रांतीय पदाधिकारी को जिला छतरपुर के एक-एक तहसील का प्रभारी बनाया जाए।
9. सभी पटवारी राजस्व अभियान में नियमानुसार कार्य का ध्यान रखेंगे व जिले में किसी भी तहसील में राजस्व महाअभियान 2.0 अंतर्गत नियम विरुद्ध तरमीम करवाने के दबाव के उद्देश्य से यदि किसी भी पटवारी पर कार्रवाई होती है तो उसी दिन संबंधित तहसील के सभी पटवारी ज्ञापन देंगे एवं सामूहिक अवकाश पर चले जाएं तथा जिला को पत्र लिखकर सूचित करें।












