Thursday, January 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 27, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 26-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज नन्दोत्सव के दिन वासी योग के साथ हर्षण योग, गजकेसरी योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, सिंह, तुला, वृश्चिक और मकर राशियों के साहस व धन में होगी वृद्धि, शुभ योग का मिलेगा लाभ, आइए जानते हैं मंगलवार का दिन शेष राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 27 अगस्त दिन मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है पर दही हांडी का त्योहार मनाया जाएगा और जन्माष्टमी व्रत का पारण किया जाएगा। आज के दिन 3 बजकर 40 मिनट के बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। जन्माष्टमी व्रत पारण समय 3 बजकर 48 मिनट के बाद होगा। आज के दिन अभिजीत-सुबह 11:52 से 12:40 तक रहने वाला है और राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार कर रहा हैं और सूर्य से 12 वें घर में बुध के होने से वासी योग का निर्माण हो रहा है। नन्दोत्सव के दिन वासी योग के साथ हर्षण योग, गजकेसरी योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, सिंह, तुला, वृश्चिक और मकर राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख प्रसन्नता होगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और रामभक्त हनुमानजी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन राशियों के जीवन में मंगल ही मंगल बना रहेगा। आज मिथुन और कन्या राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के लिए सुखद दिन है। इनकम भी बेहतर होगी। मीन और धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। भेष राशि वालों के महत्वपूर्ण काम पूरे होने की संभावना है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को गंभीरता से काम करना होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में समता का भाव रखें। इससे नकारात्मक परिस्थितियों से परेशानी होने की बजाय समस्या का हल निकालने में मदद मिलेगी और सफल भी होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव- आज आपकी ही कोई जिद की वजह से दूसरों को समस्या हो सकती है। कुछ समय आत्म मनन में व्यतीत करें। स्वयं पर भरोसा रखना जरूरी है। काफी हद तक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। अपनी देखरेख में ही काम करवाएं। ये भी ध्यान रखें कि आपके काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उसके हल होने की बेहतरीन संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा परंतु पारिवारिक दायित्व भी बढ़ेंगे। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच करवाएं तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय……..*

*शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़े पहनें। साथ ही हनुमानजी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।*

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने बेचने संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक तौर से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजा ही रहेगी।
नेगेटिव- बहुत अधिक डिसिप्लिन रखना दूसरों के लिए परेशानी का भी कारण बन जाता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां धीमी ही रहेंगी। इस समय काम करने के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों की मदद काफी हद तक व्यवस्था को उचित रखेगी। नौकरी में अपने काम पर गंभीरता से ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन तथा कफ संबंधी समस्या रहेगी। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह गोचर बना हुआ है। कोई उपलब्धि मिले तो उसे तुरंत हासिल करें। समय के अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद दिख सकती हैं।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही से दूर रहे। ज्यादा सोच-विचार करने से उचित समय हाथ से निकल भी सकता है। युवा वर्गों को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप व्यवस्था को बाधित कर सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ की उम्मीद ना करें। पेपर वर्क में भी बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- सुखद समय व्यतीत होगा। पारिवारिक लोगों के साथ किसी विषय को लेकर गहन वार्तालाप होगा और उचित परिणाम भी सामने आएंगे। शॉपिंग और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां रहेंगी। आपके द्वारा की गई मेहनत के उचित परिणाम भी सामने आएंगे। नेगेटिव- कोई भी समस्या आने पर उसका सामना करें। कोई बड़ा झूठ बोलना भारी पड़ सकता है। इसलिए संयमित दिनचर्या व्यतीत करें। विद्यार्थी व युवाओं को बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। व्यवसाय- कारोबार में भविष्य को लेकर योजनाएं बनेंगी और इनकम बेहतर होगी। सिर्फ जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। नई योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए समय अनुकूल है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बनाने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- रक्तचाप व थायराइड जैसी समस्या हो तो नियमित जांच करवाएं। इलाज लेने में लापरवाही ना करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय……….*

*कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।*

पॉजिटिव- आज घर के रखरखाव संबंधित कार्यवाही शुरू करने का उत्तम समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी में और अधिक निखार लाएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी समय जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें, कि नकारात्मक विचार आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। कुछ समय मनन और चिंतन जरूर करें। जिन कार्यों को आप सहज और सरल समझ रहे थे, उनमें कुछ मुश्किलें भी आएंगी।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह से फैसले लेने की कोशिश करें। इस समय कोई खास निर्णय लेने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। गवर्नमेंट जॉब से वाले लोग गैर कानूनी काम से दूर रहें।
लव- व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है।
स्वास्थ्य- कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति है। सिर्फ दूसरों की गलतियों पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। आप कोई नई तकनीक या हुनर हासिल कर सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाएं, और उसके बाद क्रियान्वित करें तो सफलता निश्चित है।
नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इस समय बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न व्यतीत करें। बेतहाशा खर्चा रहेगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर समय नहीं दे पाएंगे। फोन और इंटरनेट के माध्यम से कार्य व्यवस्थित रहेंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में नई उपलब्धियां मिलेंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस के कामों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी।
लव- वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है, इस बात का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय……..*

*विवादों से मुक्ति के लिए हनुमानजी के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और 11 परिक्रमा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान मंत्रों का जप करें।*

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी, लेकिन किसी भी काम को करने में दिल की बजाय दिमाग को प्राथमिकता दें। ज्यादा भावुकता रखना काम बिगाड़ सकता है। युवा वर्ग अपनी उच्च शिक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर और सजग रहेंगे।
नेगेटिव- आपका मित्र ही आपकी समस्या का कारण बन सकता है। फालतू बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। आर्थिक मामलों के प्रति बहुत तेज सचेत रहने की जरूरत है। बिना अनुभव के किसी भी तरह की जिम्मेदारी ना लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित करने के लिए बनाई योजनाएं पूरी होंगी। पार्टनरशिप संबंधी नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर रखें।
लव- परिवार में सभी सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी तथा मिल-जुलकर कार्य करने से आपसी प्यार भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। योगा और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

*वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………*

*शत्रुओं और बाधा मुक्ति के लिए मंगलवार को व्रत करें और 21 दिन तक एक ही जगह पर हनुमान मंदिर में बजरंगबाण का पाठ करें।*

पॉजिटिव- नई तकनीक और जानकारियां हासिल करने से आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। घर के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- निवेश संबंधी किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। गलत निर्णय की वजह से पछताना भी पड़ सकता है। युवाओं का ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है।
व्यवसाय- अभी सिर्फ वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित है। किसी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक कार्य का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों पर अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*धनु* – पॉजिटिव- नजदीकी मित्रों तथा संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी तथा चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने, तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की नई योजना पर काम करने से पहले अनुभवी से भी सलाह जरूर करें। फिलहाल बिजनेस में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। इनकम के रास्ते तो बनेंगे, लेकिन धीमी गति से। ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- व्यर्थ की बातों की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु गर्मी और उमस से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का उपाय………*

*भाग्य वृद्धि के लिए हनुमानजी के सामने एक जल का पात्र रखें और 21 दिनों तक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के बाद हर रोज जल को ग्रहण करें और दूसरे दिन दूसरा जल रखें।*

पॉजिटिव- हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना आपको सफलता देगा। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाएं दूर करके आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में ना आए। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय धैर्य पूर्वक ले। आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- इंश्योरेंस तथा पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा की स्थिति बन रही है। परंतु प्रतिस्पर्धा की अधिकता के कारण मेहनत अधिक रहेगी। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी हैं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- आप अपने व्यवहार और व्यक्तित्व को सकारात्मक रखने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इससे आपको अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी।
नेगेटिव- अपने विचारों में स्थिरता और धैर्य बनाए रखें। भ्रम और हताशा जैसी स्थिति आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। इसलिए चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित अच्छी जानकारी जरूर हासिल कर लें। कुछ मुश्किलों के बाद आपके काम बनने शुरू होंगे। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। साथियों की मदद से आप सफल भी रहेंगे।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। लापरवाही ना करके वर्तमान नियमों का अनुसरण करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*मीन* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान की व्यवस्थित गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- इस समय सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। मान-हानि होने जैसी भी स्थिति बन सकती हैं। कहीं पैसा उधार ना दें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप करने की योजना है तो उस पर तुरंत काम करना उचित रहेगा। कहीं भी निवेश करने या लेनदेन से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर कर लें। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। जिसकी वजह से आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Previous Post

भगवान श्रीकृष्ण की सीएम मोहन यादव ने सांदीपनी आश्रम में की सपत्निक पूजा-अर्चना

Next Post

रामगली बजरिया स्थित खादी भंडार हुआ जर्जर : अंदर ही अंदर कब्जे की खबर

Next Post
रामगली बजरिया स्थित खादी भंडार हुआ जर्जर : अंदर ही अंदर कब्जे की खबर

रामगली बजरिया स्थित खादी भंडार हुआ जर्जर : अंदर ही अंदर कब्जे की खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In