गहोई समाज के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर प्रतिभा शाली बच्चों का सम्मान हुआ जिसमें बेनीगंज मुहल्ला छतरपुर के अनुज गुप्ता उर्फ मन्शु गुप्ता के साथ साथ इनके दोनों बच्चों का श्रेयांशी और शुभ गुप्ता को सम्मानित किया गया।
नगर गहोई वैश्य समाज के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दिनांक 28/08/2024 दिन बुधवार को मनाया गया है। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है। वर्ष 2023-24 में जिनके परिवार में बच्चों ने छतरपुर में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 80% अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किये साथ ही प्रतिभाशाली उन छात्र छात्राओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने वर्ष 2023-24 में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष और आई.आई.टी. प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो ओर वह प्रतिभावान बच्चे जिन्हें केन्द्र स्तरीय या प्रदेश स्तरीय किसी भी प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय या तृतीय स्थान या किसी अन्य क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त किया था ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का नगर गहोई वैश्य समाज छतरपुर अभिनंदन और सम्मान किया गया। कार्यक्रम शिवांग मैरिज गार्डन, गहोई धाम के पास, सरानी दरवाजा बाहर, छतरपुर मैं आयोजित किया गया।
इसी कार्यक्रम में गहोई समाज के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर प्रतिभा शाली बच्चों का सम्मान हुआ जिसमें बेनीगंज मुहल्ला छतरपुर के अनुज गुप्ता उर्फ मन्शु गुप्ता के साथ साथ इनके दोनों बच्चों का श्रेयांशी और शुभ गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर गहोई वैश्य समाज, महिला मंडल, नवयुवक मंडल एवं गहोई यूथ क्लब छतरपुर का सराहनीय योगदान रहा।













