Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 30, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 26-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज वेशी योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यतिपात योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियों का लक्ष्मी कृपा से किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा और आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज 30 अगस्त दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यतिपात योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है आज बना वेशी योग का शुभ संयोग से वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियों पर लक्ष्मी कृपा से होगा अच्छा लाभ वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियों को मिलेगा। इन राशियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा और आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। राशियों के साथ कल के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों की धन से संबंधित समस्या दूर होगी और सुख समृद्धि आएगी। आज चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार कर रहा‌ हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से 12:46 मिनट तक रहेगा, राहुकाल सुबह 10:46 से 12:21 मिनट तक रहेगा। साथ ही सूर्य ग्रह इस वक्त सिंह राशि में विराजमान हैं और उनसे अगली राशि में शुक्र ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं, जो कि एक शुभ ग्रह हैं। सूर्य से अगली राशि में शुभ ग्रह विराजमान रहते हैं, तो वेश योग का निर्माण होता है। आज मेष राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के लिए उन्नति वाला दिन है। कारोबार में बेहतरीन मौके मिलेंगे। कन्या राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी काम भी हो सकता है वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। कुंभ राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। सिंह राशि वालों के बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

*मेष* – पॉजिटिव- भाग्य का अच्छा सहयोग रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सोशल एक्टिविटी में व्यस्तता रहेगी। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। आप जितना परिश्रम करेंगे, उसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेना भारी पड़ सकता है। दूसरों की आलोचना में समय और ऊर्जा नष्ट ना करें। इससे आपकी योग्यता और काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी गतिविधि शुरू करते समय रूपरेखा बनाना जरूरी है। लोन, टैक्स के मामलों में उलझने आ सकती हैं। सरकारी मामले सुलझेगे। ऑफिस में बॉस या किसी अधिकारी से आपकी समस्या सुलझ सकती है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मनोरंजनपूर्ण समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या से बचने के लिए मौसम के अनुरूप अपना खानपान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय,………*

*आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।*

पॉजिटिव- कर्म प्रधान बनें और अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करें। ध्यान रखें कि कभी-कभी नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* — पॉजिटिव- बेहतरीन परिस्थितियां बनी हुई हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे सुकून रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। रिश्तो में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से परहेज करें वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर बदलने ,यात्रा से संबंधित आदि किसी प्रकार का तनाव रह सकता है। आपको बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी और पार्टनरशिप संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है लेकिन उसकी शर्तों पर सावधानी से ध्यान दें। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए उम्मीदें बनेंगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में भी सुखद माहौल बनेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खानपान को भी संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- कर्क राशि वालों के लिए उन्नति का समय है। सिर्फ आपको अपने कार्यों के हर पहलू पर विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है। छुटपुट लाभ के अवसर बने रहेंगे। पारिवारिक लोगों का आपके प्रति सहयोगात्मक व्यवहार आपके मनोबल को बढाएगा।
नेगेटिव- संतान के किसी गतिविधि को लेकर चिंता रहेगी और इस वजह से आपके कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती हैं। धैर्य और शांति से समाधान निकालें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने के बजाय परिवारजनों के साथ बांटने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबार में बेहतरीन मौके मिलेंगे। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इनसे कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस समय किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। नौकरी के अलावा कुछ पार्ट टाइम काम संबंधी विचार भी बनेगा।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम प्रसंगों में विवाह संबंधी कोई भूमिका बन सकती है।
स्वास्थ्य- कुछ कमजोरी महसूस कर सकती हैं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह* – पॉजिटिव- भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक तथा व्यक्तिगत कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या हल हो जाने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि फाइनेंस संबंधित लेनदेन में कुछ गलतियां हो सकती हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावटें रहेंगी। किस्मत को दोष न देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने की कोशिश करें। कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आर्थिक परेशानियों की वजह से मन में उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति रह सकती हैं। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……..*.

*धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।*

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधित कोई काम हो सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का साधन भी पुनः शुरू होगा।
नेगेटिव- बजट को नजरअंदाज ना करें। हालांकि अभी खर्चे बरकरार रहेगें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत रहेगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। आज किसी भी यात्रा से संबंधित प्रोग्राम ना बनाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां और अधिक बेहतर होंगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा।स
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर बनाए रखने के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित परिवर्तन लाएं।
स्वास्थ्य- तनाव व चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*तुला* – पॉजिटिव- हर्षोल्लास से भरा दिन व्यतीत होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ मुलाकात होगी। कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला हल होने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। बच्चों को कोई जरूर दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें, कि जोश में आकर आप जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य ना कर ले, जिससे नुकसान उठाना पडे। ऋण लेने की स्थिति से परहेज रखें। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ परेशान भी रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी के हस्तक्षेप से आपकी कोई योजना गड़बड़ भी हो सकती है, इसलिए दूसरों की सलाह पर भरोसा न करके अपनी कार्य क्षमता पर ही ध्यान दें। रियल एस्टेट के बिजनेस में फायदा होगा।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर में मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। इंफेक्शन या खासी, जुकाम की परेशानी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त करेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय…………*

*शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबुत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला ‘ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र’ का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें।*

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेगा।
नेगेटिव- यह समय मेहनत करने का भी है। इसके मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। इसलिए व्यर्थ के घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यतीत करने में समय नष्ट ना करें। बजट से अधिक व्यय होने की आशंका है। जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य व ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी अथवा किसी निवेश संबंधी कार्य की योजना बन रही है, तो उचित सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज तथा राजनीतिक कार्यों में महत्व बढ़ेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें, आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर ले तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। साथ ही कुछ नई योजनाएं भी बनेगी। सिर्फ थोड़े से सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी।
लव- पति-पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी कुछ परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से पेट में इन्फेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की परेशानी में उसका सहयोग करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। कोर्ट की संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास नहीं करना है। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता का अभाव रहेगा। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों से संबंधित नजदीकी यात्रा हो सकती है। इस समय स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में सुधार जरूर होगा। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों से द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या के वजह से पेट खराब हो सकता है‌। लापरवाही ना करें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ* – पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तित्व द्वारा किसी समारोह आदि में सम्मानित होंगे। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, साथ ही इनकम बेहतर होने से आर्थिक समस्या नहीं होगी। संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में दूसरों की दखलअंदाजी ना होने दें। वरना आपकी दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो जाएगी। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा धैर्य और शांति बनाए रखें। जलन की भावना से कोई आपकी पीठ पीछे नकारात्मक अफवाहें फैला सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और नए संपर्क बनेंगे। किसी भी तरह की डील करते समय सावधानी बरतना भी जरूरी है। इस समय मशीनरी व टेक्निकल संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति उच्चाधिकारियों के दबाव से परेशान हो सकते हैं।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। मर्यादित रहे।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। उनका उचित इलाज व देखभाल जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- आप किसी विशेष कार्य के लिए प्रयासरत हैं, तो उससे संबंधित उचित सफलता मिलने वाली हैं। लोगों की बातों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना आपको फायदा देगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन संबंधी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना होने दें।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन अपनी पूरी मेहनत व आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासन पूर्ण रहेगा। इस समय विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमी न होने दें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व नसों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती है। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Previous Post

नगर गहोई वैश्य समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रेयांशी और शुभ गुप्ता सम्मानित

Next Post

टीकमगढ़ में 13 वर्षीय बालिका के साथ दो मुस्लिम युवकों ने किया बलात्कार

Next Post
टीकमगढ़ में 13 वर्षीय बालिका के साथ दो मुस्लिम युवकों ने किया बलात्कार

टीकमगढ़ में 13 वर्षीय बालिका के साथ दो मुस्लिम युवकों ने किया बलात्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In