Monday, February 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 31-08-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 31, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज प्रदोष व्रत पर शश योग, वरीयान योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशियों के लिए बताएं उपायों करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों के शनि की दशा, ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में भी कमी आएगी। और हर टेंशन होगी दूर, आइए देखते हैं मेष से मीन का कैसा बीतेगा शनिवार का दिन
*आज 31 अगस्त दिन शनिवार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस तिथि को शनि प्रदोष तिथि का व्रत किया जाएगा। शनि प्रदोष व्रत के दिन शश योग, वरीयान योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार,आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों की यश व कीर्ति में अच्छी वृद्धि होगी और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। राशियों के साथ आज के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशियों के शनि की दशा, ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में भी कमी आएगी।आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:45 मिनट तक रहेगा,राहुकाल सुबह 09:10 से 10:45 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क पर संचार कर रहा हैं और शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं, जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे मेष राशि के लोगों को प्रॉपर्टी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। कर्क राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे और प्रमोशन के योग भी बनेंगे। तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सितारों का साथ भी मिलेगा। इनके अलावा सिंह राशि के लोग बिजनेस में सावधान रहें। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……

*मेष* – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आ रहा सकारात्मक बदलाव दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा।
नेगेटिव- कहीं भी जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य और शांति से अपने कार्यों को अंजाम दे, इससे आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। युवा वर्ग विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय हकीकत का सामना करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल स्वयं करें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। पेपर वर्क सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर तुरंत काम करें। कोई ऑफिशियल की मीटिंग हो सकती है, जिसमें आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार ना लें। शारीरिक और मानसिक सुकून पाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*वृषभ* – पॉजिटिव- सुखद समय व्यतीत होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा सेवा संबंधी कार्यों में योगदान भी रहेगा। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर भी रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कोई भी नई गतिविधि शुरू ना करें और ना ही किसी तरह का रिस्क ले, अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- घर के सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग होगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही ना करें और अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय……….*

*शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रोटी पर सरसों का तेल मिलाकर काले कुत्ते को खिला दें।*

पॉजिटिव- संपर्क सूत्रों अथवा मीडिया के माध्यम से कुछ नए विषयों पर जानकारियां हासिल होगी। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य रखने से कार्य यथा समय संपन्न भी हो जाएंगे। विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज की गतिविधियों में रुचि रहेगी।
नेगेटिव- लेन-देन के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें। क्योंकि जरा सी लापरवाही संबंध भी खराब कर देंगी। हालांकि संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा। परंतु समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। काम ज्यादा हो सकता है, कुछ जिम्मेदारी अपने कर्मचारियों को भी दें। इससे काम हल्का रहेगा। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते वक्त धैर्य रखें और विवादों में न पड़े।
लव- वरिष्ठ लोगों के माध्यम से पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा तथा घर का वातावरण सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की वजह से पेट खराब हो सकता है। अल्पाहार लेना ही उचित है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………..*

*शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।*

पॉजिटिव- फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती हैं। परिवार से संबंधित किसी कार्य को लेकर रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। युवा वर्ग किसी की बातों में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। जिससे डेली इनकम बढ़ सकती है। इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे। नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।
लव- जीवनसाथी को कोई तोहफा देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लेकर आएगा। लव पार्टनर को किसी बात से नाराजगी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या रहेगी। खानपान व दिनचर्या को संयमित तथा व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय……..*

*मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें।*

पॉजिटिव- कोई भी समस्या आने पर नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आय का अभी कोई रुका हुआ साधन शुरू हो जाएगा।
नेगेटिव- किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं। क्योंकि गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील करते समय अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको पर पूरी नजर रखें, वरना लापरवाही से ऑर्डर निरस्त होने की आशंका है। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई कार्य संबंधी ऑर्डर मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए तनाव जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*कन्या* – पॉजिटिव- फोन और ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिसकी वजह से आप बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ खास कार्यो को निपटाने के लिए किए गए प्रयास भी सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपका मान-सम्मान को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें। क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में दिक्कतें आएंगी और किसी भी काम को जल्दबाजी की वजह से बिगाड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना जरूरी है।
व्यवसाय- वर्तमान टेक्नोलॉजी से कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था और कार्य प्रणाली में बदलाव करने की जरूरत है। आप इसमें सफल भी हो जाएंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आएगा। घर में मस्ती भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत व तनाव की वजह से रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………*

*परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।*

पॉजिटिव- आज का दिन पठन-पाठन और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। कुछ दिनों से आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी भी करने वाला है इसलिए फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सचेत रहना होगा। बेहतर होगा कि अपना कोई भी अहम निर्णय आज स्थगित रखें। राजनीति से जुड़े लोग अपने मान-सम्मान के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा स्थिति पर ही ध्यान दें, क्योंकि अभी योजनाओं पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। सरकारी नौकरी में कोई स्पेशल ड्यूटी करनी पड़ेगी। किसी व्यवसायिक टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- चिंता के कारण सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय अपनी दिनचर्या और खानपान को पूर्ण रूप से व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- समय शांति दायक और धनदायक चल रहा है। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता प्रदान करेगा । घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करें। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। परंतु किसी संबंधी की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत व्यस्तता रहेगी। नए काम संबंधी फैसले न लें। गलत फैसले आपके फायदे को नुकसान में बदल सकता है। शेयर्स आदि जैसे कार्यों में भी पैसा ना लगाएं। नौकरी में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- आवेश और गुस्से जैसी कमियों को दूर करना जरूरी है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु* – पॉजिटिव- मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर मे नजदीकी लोगों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। साथ ही आपसी वार्तालाप द्वारा किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कभी-कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचारों की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें किसी छोटी सी बात की वजह से नजदीकी मित्र से भी संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- योजना बनाकर कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से गतिविधियां सुचारू रूप से पूरी होती जाएंगी। ग्रह स्थिति अनुकूल और उपलब्धियों वाली है। व्यवसायिक कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।
लव- घरेलू जीवन में परेशानी आएगी। स्थितियों को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। परंतु यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है इसलिए अपनी जीवन शैली को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

*मकर* – पॉजिटिव- घर से संबंधित जिम्मेदारियों को संजीदगी और गंभीरता से निभाएं। इससे घर में अनुशासन रहेगा। आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव होगा। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाए रखें। यकीनन कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। क्योंकि इसका असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ेगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं पर खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। भावनाओं में आकर आपका खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग करने में आपकी दिलचस्पी बनेगी। आपकी यही दिलचस्पी आर्थिक लाभ और मुनाफे का कारण रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………*

*बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।*

पॉजिटिव- अचानक किसी वजह से आपको दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा। यह आपके लिए सुखद एहसास रहेगा। मन में दुविधा है, तो नजदीकी दोस्त से जरूर शेयर करें। निश्चित आपको समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में सहजता और संतुलन बनाए रखने से अपने कार्यों को अच्छे से अंजाम दे पाएंगे। युवा लोग अपने हाथ में आई हुई किसी भी उपलब्धि को लापरवाही की वजह से ना छोड़ें, यह भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। किसी से भी वादा करने से पहले सोच-विचार कर ले।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो अनुभवी इंसान से कागज चेक करवाएं। किसी संबंधी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना है, तो पहले उसकी सभी पहलुओं से संबंधित आपसी विचार विमर्श अवश्य कर ले। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्य की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- घर परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुधार के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन* – पॉजिटिव- दिन का आरंभ सुखद गतिविधि से होगा तथा किसी भी परिस्थिति में आप सामंजस्य बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद घर व परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्प्रिचुअल गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- नए संपर्क बनाने से पहले उनके व्यक्तित्व के प्रति आश्वासित होना बहुत जरूरी है। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं, जिसकी वजह से मन में मायूसी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में नई नई गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा। संपर्क सूत्र तथा पार्टियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार भी मिल सकता है। स्टाफ पर भरोसा रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

स्व. जयप्रकाश ताम्रकार जी की नवमी पुण्यतिथि पर दिव्यांग एवं निशक्तजनों को दिए गए उपकरण

Next Post

15 दिन में प्रभारी मंत्रियों ने नापे जिले

Next Post
एमपी को मिला एक और खिताब:

15 दिन में प्रभारी मंत्रियों ने नापे जिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In