मोबाइल लुटेरों ने कंटेनर को काटकर, ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर की लूट
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनादौन एवं झांसी हाईवे पर कंटेनर के ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर बदमाश एप्पल कंपनी के 1600 फोन मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 12 करोड रुपए है को लूटकर ले गए। यह घटना 15 अगस्त की बतलाई जा रही है कंटेनर ड्राइवर ने जब उक्त शिकायत बांदरी थाने में की तो वहां की पुलिस ने उसे एक अन्य थाना लखनादौन में अपनी शिकायत करने को कहा। कंटेनर ड्राइवर लखनादौन, बांदरी एवं नरसिंहपुर थाना में अपनी रिपोर्ट लिखने के लिए घूमता रहा लेकिन उसकी कहीं भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
ज्ञात हुआ है कि यह मामला मध्य प्रदेश के आईजी प्रमोद वर्मा के संज्ञान में आने के बाद स्वयं बांदरी थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने जानकारी प्राप्त होने के बाद बांदरी के थाना प्रभारी एवं एएसआई को लाइन अटैच कर दिया साथ ही प्रधान आरक्षक को भी सस्पेंड किया गया है।
कंटेनर में 1600 मोबाइल जिनकी कीमत करीब 16 करोड रुपए थी की लूट के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु भेजा गया है।
मेवाती ग्रुप पर इस घटना में शामिल होने का संदेह है
बतलाया जा रहा है की चेन्नई से एप्पल कंपनी के 1600 मोबाइल लेकर कंटेनर जिसका नंबर अप 14 पीटी 010 है नई दिल्ली के लिए जा रहा था कंटेनर में ड्राइवर के साथ एक सुरक्षा गार्ड भी सवार था, दोनों जब लखनादौन पहुंचे तो वहां सुरक्षा गार्ड ने अपना सहयोगी बतला कर एक अन्य व्यक्ति को अपने साथ कंटेनर के केबिन में जगह दे दी। इसके बाद एप्पल मोबाइल से लदा कंटेनर नरसिंहपुर के पास पहुंचने पर कंटेनर के ड्राइवर को नींद आने पर सुरक्षा गार्ड ने गाड़ी सड़क किनारे लगाकर ड्राइवर से अपनी नींद पूरी करने के लिए कहा। जिसके कारण ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके नींद लेने लगा। जब अगले दिन उसकी नींद खुली तो उसके हाथ पैर बंधे हुए थे ड्राइवर ने किसी तरह अपने हाथ पैरों की रस्सी खोली और गाड़ी के नीचे आने पर देखा तो पीछे से गाड़ी का गेट खुला हुआ था, साथ ही गाड़ी के अंदर पड़े हुए कार्टून खाली पड़े हुए थे,जिनमें रखे हुए मोबाइल भी गायब थे। उक्त घटना की जानकारी लगते ही ड्राइवर ने सबसे पहले उक्त घटना की शिकायत बांदरी थाने में की लेकिन बांदरी थाने के पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत ना सुनकर उसे लखनादौन थाने में शिकायत करने के लिए भेज दिया। ड्राइवर कंटेनर में रखे मोबाइल की चोरी की शिकायत लेकर लखनादौन, नरसिंहपुर एवं बांदरी के बीच चक्कर लगाता रहा।
जब इस घटना की जानकारी आईजी प्रमोद वर्मा को प्राप्त हुई तो बह स्वयं घटना की जानकारी लेने गुरुवार की रात को ही बांदरी थाने पहुंच गए और लापरवाही पाए जाने पर ने पर बांदरी थाना प्रभारी भागचंद उइके l, एएसआई राजेश पांडे को निलंबित कर दिया।
ज्ञात हुआ है कि उक्त कंटेनर से करीब 1600 मोबाइल चोरी किए गए हैं घटना सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है शुक्रवार को पुलिस दिनभर वारदात से संबंधित साक्ष्य को खंगालती रही। उक्त घटना में सामने आया कि आरोपी करीब 1600 एप्पल कंपनी के मोबाइल लेकर रफू चक्कर हो गए हैं। जिनकी कीमत 12 करोड रुपए आंकी गई है। कंटेनर में अधिकांश कार्टून खाली मिले हैं जबकि कुछ कार्टूनों में मोबाइल प्राप्त हुए हैं।वारदात की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने बड़ी तसल्ली के साथ घटना को अंजाम दिया है उन्होंने सबसे पहले गेट का कुंडा काटा, कंटेनर में जीपीएस सिस्टम लगे होने के कारण उन्होंने ताले को नहीं तोड़ा जिसके कारण कंपनी तक मैसेज नहीं पहुंच पाए बाद में वह कटर की सहायता से कंटेनर को काटकर अंदर घुसे और कार्टूनों में रखे मोबाइल को निकाल लिया। इसके बाद एक अन्य वाहन से आरोपी करीब 12 करोड़ के मोबाइल जो की एप्पल कंपनी के थे लेकर भाग गए। पुलिस ने लखनादौन झांसी हाईवे पर स्थित समस्त टोल नाकों पर भी सीसी टीवी कैमरा के फुटेज की जांच की है। एप्पल कंपनी के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट कंपनी, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है साथ ही उक्त घटना के संबंध में अधिकारियों को भी तलब किया जा रहा है। इस बड़ी घटना के मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, सूत्रों के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान इस घटना में मेवाती गैंग के शामिल होने के कुछ सुराग हाथ में लगे हैं जिनके आधार पर ही आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीम गठित की गई है, इसके अलावा किसी जानकार के भी घटना में शामिल होने का संदेह है जिसको लेकर भी जांच की जा रही है। उक्त घटना के संबंध में आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया की बांदरी थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से एप्पल कंपनी के करीब 1600 फोन जिनकी कीमत करीब 12 करोड रुपए आंकी गई है, चोरी किए गए हैं, उक्त मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस मामले में पांच पुलिस की टीम गठित कर जांच में लगाई गई है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर बांदरी थाना प्रभारी, एक एएसआई को लाइन अटैच भी किया गया है साथ ही प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वारदात के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है, साथ ही आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार भी कर लिया जावेगा।












