Sunday, February 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
December 21, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि धनु में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु के बीच समसप्तक योग बनने से गजकेसरी योग का शुभ संयोग से वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशियों के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है इन राशियों को धन के मामले में बड़ा लाभ और कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा
———————————-
आज 21 दिसंबर 2025 रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो कि 08:07 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।इस दिन सूर्य देव धनु राशि में वहीं चंद्रमा भी धनु राशि रहेंगे। आज साल का सबसे छोटा दिन और चंद्र दर्शन है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:40 तक और राहुकाल दोपहर 04:11 बजे से शाम 05:29 बजे तक रहेगा। आज के स्वामी सूर्यदेव हैं। जबकि आज चंद्रमा का गोचर गुरु की राशि धनु में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु के बीच समसप्तक योग बनने से गजकेसरी योग का शुभ संयोग बनेगा इस पर आज चंद्रमा और मंगल के बीच भी युति संबंध होने से धन लक्ष्मी योग भी प्रभावी रहेगा। और तो और नक्षत्र के संयोग में वृद्धि योग भी बनने जा रहा है ऐसे में वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशियों के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इन राशियों को धन के मामले में बड़ा लाभ और कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। हर योजना पूर्ण होगी, कारोबार में बड़ी डील होने से एक साथ बड़ी मात्रा में पैसा मिलने के योग हैं। यानी कि आपका पूरा दिन एक के बाद एक खुशखबरी मिलती रहेगी। आपका दिन कार्य सिद्धि से भरा होगा और परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे। वही मिथुन, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के लोगों को काम करते समय ज्यादा सावधानी रखनी होगी, वर्ना छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…

*मेष* – पॉजिटिव – योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेगा। सरकारी सेवा वाले व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पति पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव – अपनी उपलब्धियों का बखान दूसरों के सामने ज्यादा न करें, अन्यथा कोई आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। अचानक ही कुछ ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी।
करियर – कारोबार में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। हर गतिविधि पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखें। सरकारी सेवा वाले व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लव – पति पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रहेंगे।
हेल्थ – आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। कुछ समय प्रकृति के पास रहें और ध्यान करें।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव – सुकून भरी दिनचर्या रहेगी। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। यह समय उन्नति दायक है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि कहीं निवेश करने का विचार है, तो समय अनुकूल है। कारोबारी विस्तार संबंधी योजना हाथ में आ सकती है। पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें।
नेगेटिव – अपने स्वभाव का अवलोकन करें और सुधार लाएँ। कभी कभी नकारात्मक विचार हावी होने से आपके निर्णय डांवाडोल हो सकते हैं। बिना सोचे समझे किसी पर विश्वास न करें। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है।
करियर – कोई कारोबारी विस्तार संबंधी योजना हाथ में आ सकती है। पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें, क्योंकि मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी के साथ बहस हो सकती है।
लव – घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंध उपज सकते हैं, सावधान रहें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा।
हेल्थ – वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव – पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान और व्यस्तता बनी रहेगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजेक्ट के प्रति मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में मनोबल न गिरने दें। अपने अंदर सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के साथ समय व्यतीत करें। दूसरों की भावनाओं को समझकर उनका सम्मान करना आपसी संबंधों को मजबूत बनाएगा। गला खराब हो सकता है।
करियर – कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। अन्यथा इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
लव – किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेम साथी को कुछ उपहार अवश्य दें।
हेल्थ – असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी भी रहेगी।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*कर्क* – पॉजिटिव – किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन रहेगा। समय खुशनुमा और मनोरंजन पूर्ण व्यतीत होगा। व्यस्तता भरी दिनचर्या की थकान भी दूर होगी। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। घर में मंगलमय वातावरण रहेगा।
नेगेटिव – अति आत्मविश्वास होना भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी कार्य को सहज व शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा उचित है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है।
करियर – पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। लोगों के संपर्क में रहें। आयात निर्यात से जुड़े व्यवसाय अभी धीमे ही रहेंगे। ऑफिस में किसी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव – घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
हेल्थ – असंतुलित खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7*

*सिंह* – पॉजिटिव – आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्य को करना आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बना रहेगा। कहीं फँसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक वातावरण और सामंजस्य मधुर रहेगा। व्यवसाय संबंधी किसी नए प्रयोग पर अमल करना लाभदायक रहेगा।
नेगेटिव – दोपहर बाद कोई परेशानी भी खड़ी रहेगी। आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप न करें। संबंधों को मधुर बनाए रखने में बहुत कुछ सहन भी करना पड़ता है। प्रेम संबंधों में तनाव भरी स्थिति बन सकती है।
करियर – व्यवसाय में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी तरह के तनाव अथवा नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है। व्यवसाय संबंधी किसी नए प्रयोग पर अमल करना लाभदायक रहेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण और सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव भरी स्थिति बन सकती है।
हेल्थ – असंतुलित दिनचर्या व खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2*

*कन्या* – पॉजिटिव – महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। यदि प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, उसमें सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य रखें। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य से रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव – प्रॉपर्टी संबंधी कुछ व्यवधान आएंगे, पर काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद ही करें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। तनाव जैसी स्थितियों से परहेज करें।
करियर – कारोबारी गतिविधियाँ कुछ मध्यम ही रहेंगी। व्यवसाय में कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें, इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल सुकून भरा बना रहेगा।
लव – परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य से रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार कार्यक्रम भी बन सकता है।
हेल्थ – तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। स्वस्थ खानपान लें और तनाव मुक्त होने के लिए योग का सहारा लें।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 4*

*तुला* – पॉजिटिव – इस समय भाग्य और ग्रह गोचर आपके लिए शुभ अवसर बना रहे हैं। समय का सदुपयोग करें। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था, उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। परिवार में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम समय है।
नेगेटिव – अपरिचित लोगों के साथ वाद विवाद में पड़ना परेशानी बढ़ाएगा। व्यावसायिक उथल पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने का प्रयास न करें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
करियर – व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। लिए गए निर्णय में शुरुआत में दिक्कतें आएंगी। अपेक्षित लाभ संभव नहीं है। नौकरीपेशा व्यक्तियों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
लव – परिवार में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें। अपने करियर पर ध्यान दें।
हेल्थ – मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियाँ आपको व्यस्त रखेंगी। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश से संबंध बेहतर होंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नजदीकियाँ बनेंगी। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है।
नेगेटिव – आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आपके कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न बरतें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न बरतें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव – पारिवारिक मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, इससे संबंध बेहतर होंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नजदीकियाँ बनेंगी।
हेल्थ – अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्ज व गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का व सुपाच्य खानपान लें तथा योग अवश्य करें।
*भाग्यशाली रंग – गहरा लाल, भाग्यशाली अंक – 6*

*धनु* – पॉजिटिव – फोन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। किसी जन्मदिन या पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। लोगों से मेल मिलाप तथा बातचीत ज्ञानवर्धक रहेगा। हर समस्या का आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव रहेगा।
नेगेटिव – संबंधों की पूँजी को सहेजकर रखना जरूरी है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाएँ। अहंकार की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद हो सकता है। सामर्थ्य से ज्यादा निवेश न करें। गलतफहमी आपसी संबंधों को खराब कर सकती है।
करियर – व्यवसाय में नए कार्यों को शुरू करने से पहले वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा निवेश न करें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। गलतफहमी आपसी संबंधों को खराब कर सकती है।
लव – पारिवारिक माहौल सकारात्मक बना रहेगा। सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
हेल्थ – आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7*

*मकर* – पॉजिटिव – किसी विशिष्ट कार्य के प्रति चल रही मेहनत के आज अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव – किसी भी तरह का लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। निवेश संबंधी मामलों में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना करेंगे। सावधान रहें।
करियर – व्यवसाय में वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान देना उचित रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन न करें क्योंकि वापसी होना मुश्किल है।
लव – जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। बच्चे की किलकारी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है।
हेल्थ – जोड़ों तथा घुटनों का दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है। इस समय आपको शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी आवश्यकता है।
*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव – आज दिन कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
नेगेटिव – जमीन जायदाद से जुड़े मामले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार अवश्य कर लें। किसी भी तरह का जोखिम न लें। अपने स्वभाव में भी परिपक्वता लाना जरूरी है।
करियर – वर्तमान समय में चल रहे व्यावसायिक कार्यों के साथ साथ कुछ नए कार्यों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में आज अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
लव – घर में किसी मुद्दे को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। माहौल को उचित बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व डिनर संबंधी प्रोग्राम बनाएँ।
हेल्थ – गले में किसी प्रकार का संक्रमण और खांसी, जुकाम परेशान करेगा। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। प्राकृतिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1*

*मीन* – पॉजिटिव – सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। पैतृक अथवा अन्य कोई मामला उलझा हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय है। कार्य क्षेत्र में लिया गया कोई भी निर्णय उचित साबित होगा।
नेगेटिव – किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको नुकसान पहुँच सकता है। परिस्थितियों का पूर्ण अवलोकन करते रहें। आलस्य को हावी न होने दें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग भी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहें हैं। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था बिगड़ सकती है।
करियर – कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
लव – परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था बिगड़ सकती है। आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों में न पड़ें।
हेल्थ – वर्तमान वातावरण की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। संतुलित खानपान रखें।
*भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

Next Post

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

Next Post
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In