Monday, February 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
December 15, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज पौष कृष्ण पक्ष सफलता एकादशी व्रत और इन सबके बीच चित्रा नक्षत्र के संयोग में शोभन योग बन रहा है जिससे आज का दिन भगवान विष्णु की कृपा से मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। धन में वृद्धि होगी, कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। पूरा दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा
———————————
आज 15 दिसंबर 2025 सोमवार को पौष कृष्ण पक्ष सफलता एकादशी व्रत और चित्र नक्षत्र दिन में 12-42 तक रहेगा फिर स्वाति नक्षत्र आएगा चन्द्रमा तुला राशि में सूर्य वृश्चिक राशि में मंगल धनु राशि में गुरु कर्क राशि में शुक्र वृश्चिक राशि में शनि राहु कुंभ में बुध वृश्चिक राशि में और आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक और राहुकाल सुबह 08:24 बजे से सुबह 09:41 बजे तक रहेगा। आज सफला एकादशी है। वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पर आज के दिन पौष संक्रांति का भी संयोग बना है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में हो रहा है। इस पर आज चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्य बुध की युति से पौष कृष्ण एकादशी अपने नाम के अनुरूप ही जीवन के सभी कार्यों को सफल बनाती है, इसीलिए इसे सफला एकादशी कहते हैं। भक्त अपने कामों में सफलता हासिल करने की कामना से ये व्रत करते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए।
जबलपुर ज्योतिषाचार्य डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के मुताबिक, एकादशी व्रत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष देने वाला माना गया है। इस तिथि पर व्रत रखने से मन शांत होता है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं, पापों का नाश करने वाला होता है। इस दिन गंगा, यमुना, शिप्रा, नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। अगर नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

एकादशी व्रत की कथा

सफला एकादशी का महत्व राजा महिष्मान के पुत्र लुंभक की कथा से भी समझ सकते हैं। लुंभक दुराचारी और पापी था। उसके दुर्व्यवहार के कारण उसके पिता ने उसे राज्य से निष्कासित कर दिया। वन में भटकते हुए पौष कृष्ण एकादशी के दिन वह भूख और प्यास से अत्यंत व्याकुल होकर एक पेड़ के नीचे गिर पड़ा। उस दिन सफला एकादशी थी और वह अनजाने में ही उपवास की स्थिति में रहा। ठंड, थकान और भूख से बेहाल लुंभक रातभर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब उसकी चेतना लौटी तो उसके भीतर एक अद्भुत परिवर्तन दिखा। अनजाने में हुए इस व्रत के प्रभाव से उसके पाप नष्ट हो चुके थे और उसका मन पवित्र तथा सकारात्मक हो गया। बाद में वह अपने पिता के पास लौटा, जिन्होंने उसकी सुधरी प्रवृत्ति देखकर राज्य उसे सौंप दिया। लुंभक ने जीवनभर भगवान विष्णु की भक्ति की और अंत में मोक्ष की प्राप्ति की। ये कथा बताती है कि सफला एकादशी का व्रत कितना प्रभावशाली है।*
*सफला एकादशी की पूजा-विधि*

*सफला एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की आराधना की जाती है। सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर माथे पर चंदन लगाकर पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद वस्त्र, चंदन, इत्र, तिल, तुलसी, धूप-दीप, नैवेद्य, पान-सुपारी और फल-फूल अर्पित करें, इसके बाद धूप-दीप जलाकर आरती करनी चाहिए। व्रत करने वाले व्यक्ति को अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और दान दें। इस दिन अन्न, वस्त्र और तिल का दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।*

*‌ परिवार में सुख-शांति आती है और आर्थिक सफलता मिलती है। और चंद्रमा सूर्य से द्वादश भाव में हैं जिससे वाशी योग भी बन रहा है। और इन सबके बीच चित्रा नक्षत्र के संयोग में शोभन योग बन रहा है जिससे आज का दिन भगवान विष्णु की कृपा से मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। धन में वृद्धि होगी, कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। पूरा दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और हर कार्य सफलता के साथ पूर्ण होगा। कहीं से कोई बड़ी काम की जानकारी भी मिल सकती है। दुख तकलीफों से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा*

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

*मेष* – पॉजिटिव – परिवार में चल रहे किसी भी वाद-विवाद को आपसी सामंजस्य से समझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
नेगेटिव – किसी के व्यक्तिगत मामले में बिन मांगे सलाह न दें, अन्यथा आपकी मानहानि हो सकती है। नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। भावना और अहंकार के कारण किसी से तकरार न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
करियर – कारोबारी दृष्टि से परिस्थितियां ज्यादा फायदेमंद नहीं हैं। आप अपनी मेहनत और योग्यता से काफी हद तक संभाल लेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। साझेदारी संबंधी किसी भी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों को हावी न होने दें। मेहनत से काम करें।
लव – परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंध भी भावुकता प्रधान रहेंगे। रिश्तों में विश्वास बनाएँ।
हेल्थ – बेवजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव आपकी कार्य क्षमता में रुकावट डाल सकता है। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
*भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 7*

*वृषभ*- पॉजिटिव – कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे। आप दोबारा अपने व्यक्तिगत कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएँगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। बहुत अधिक सोच-विचार करने से कई महत्वपूर्ण चीजें हाथ से निकल जाती हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग को अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्ट रहेंगे। समय का सदुपयोग करें।
करियर – कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। इस समय गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। सरकारी सेवा के लोग किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि न लें। मुसीबत में फंस सकते हैं। कम मेहनत में ज्यादा फायदा पाने से बचें।
लव – परिवार में हँसी-मजाक और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में अपना बचाव रखना अति आवश्यक है। सावधानी बरतना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव – सामाजिक रूप से सक्रिय रहना आपके संपर्कों तथा पहचान को और अधिक बढ़ाएगा। आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। साथ ही किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी। आपसी सामंजस्य रखने से संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
नेगेटिव – किसी भी अवस्था में अपने मनोबल और ऊर्जा में कमी न आने दें। कोई इच्छा के विपरीत समाचार मिलने से उसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। युवाओं को उलझनों और समस्याओं से निजात पाने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। चिंता से बचें।
करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आपकी मेहनत और योग्यता के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस बात का ध्यान रखें, कि उत्पादन बढ़ाने के चक्कर में बहुत अधिक उधारी न करें। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से समस्याएँ बढ़ सकती हैं। कम मेहनत में ज्यादा लाभ होगा।
लव – वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में विश्वास बनाएँ।
हेल्थ – मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। खानपान पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 3*

*कर्क* – पॉजिटिव – व्यावहारिक सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। वित्त संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए खुद का ध्यान रखना जरूरी है।
नेगेटिव – अपनी वस्तुओं को संभाल कर रखें। खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च से बचें।
करियर – समय कुछ चुनौतियों वाला रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है। संचार तथा ऑनलाइन कार्यों की अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा।
लव – एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बुरा असर घर की सुख-शांति खत्म कर सकता है। अपने संबंधों को लेकर प्रति ईमानदार रहें।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें। आराम आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9*

*सिंह*-पॉजिटिव – ग्रह स्थिति लाभदायक बनी हुई है। आय को लेकर की गई मेहनत भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है। व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर ही समर्पित रहें। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
नेगेटिव – दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है तथा मन को भी संयमित रखें। अहंकार और घमंड की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें।
करियर – व्यावसायिक स्थल पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। विरोधी भी परास्त रहेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पूरी मेहनत और परिश्रम द्वारा अपनी योजना को अंजाम दें। ऑफिस में अपने काम के प्रति लापरवाही न रखें। दूना फायदा होने का योग है।
लव – प्रेम संबंधों में प्रेम साझेदार के साथ मुलाकात का भी अवसर बन सकता है। संबंधों में प्रेम और विश्वास रहेगा।
हेल्थ – मधुमेह तथा रक्तचाप संबंधी परेशानी बढ़ सकती है, लापरवाही न बरतें। नियमित जाँच आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1*

*कन्या* – पॉजिटिव – आनंददायक दिनचर्या रहेगी। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कर लेंगे। दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी मित्र अथवा संबंधी से अनबन चल रही है, तो उसे दूर करने का उत्तम समय है। घर परिवार में आनंददायक माहौल रहेगा। आपसी सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव – इस वक्त भावुकता आपकी कमजोरी रहेगी और कोई इसका अनुचित फायदा उठा सकता है। भाइयों तथा मामा पक्ष के साथ कोई बहस की स्थिति बन सकती है। आपका अधिकतर समय घर के बाहर व्यतीत होगा उसका कोई भी लाभदायक नतीजा सामने नहीं आएगा। फालतू खर्च से बचें।
करियर – कार्य क्षेत्र में अभी किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर न करें, अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई शुभ स्थिति बन रही है। किस्मत का साथ मिलेगा।
लव – कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बनाने से संबंधों में मधुरता आएगी। आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
हेल्थ – पारिवारिक वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे। आराम करें।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2*

*तुला* – पॉजिटिव – संपत्ति आदि की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटों में भी आज कमी आएगी। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – आय कम और खर्चा अधिक जैसी स्थिति रहने से चिंता की स्थिति रहेगी। आपको अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में मुश्किलें दूर करने के लिए उचित योजना बनानी होगी। युवा वर्ग लाभ प्राप्ति के लिए किसी गलत मार्ग को न अपनाएं तथा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। समझदारी से काम लें।
करियर – व्यापारी वर्ग फंसी हुई अथवा उधार दी हुई पेमेंट को हासिल करने के लिए तकाजा करें, निश्चित ही आप सफल रहेंगे। व्यवसाय संबंधी किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले जाँच-पड़ताल करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का सहयोग भी आपके कार्य क्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा।
लव – युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। आपसी विश्वास बनाएँ।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ रक्तचाप, मधुमेह संबंधी नियमित जाँच करते रहें। सावधानी बरतना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – सकारात्मक रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित रहेंगे। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने तथा अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां होती जाएँगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव – पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं। दूसरों के मामले में न पड़ें तो उचित है। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा सामने आएगा कि जिस पर कटौती करना भी असंभव होगा। बेवजह के खर्चों से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। सभी कार्य निगरानी में ही करवाएँ। अजनबी लोगों पर विश्वास करने से हानि होने की संभावना है। कम मेहनत में ज्यादा लाभ होगा।
लव – पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन जैसी स्थिति रहेगी। आपकी सूझबूझ और समझदारी द्वारा परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। प्रेम और धैर्य बनाएँ।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती है। कुछ समय योग, ध्यान आदि पर भी जरूर । काम का बोझ अपने ऊपर न लें।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 7*

*धनु* – पॉजिटिव – आज बातचीत के माध्यम से कोई शुभ अवसर मिलने वाला है। आप अपने दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा आपको फायदा हो सकता है। खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। समय का उचित सदुपयोग करें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनी रहेगी।
नेगेटिव – बच्चों की किसी भी नकारात्मक गतिविधि को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। डांट-फटकार से समस्या बढ़ सकती है। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह की उधारी न करें। आपकी खुद की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें, जाँच आदि हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में दूरदराज की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
लव – किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। रिश्तों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए योग मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें। सकारात्मक बने रहें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6*

*मकर* – पॉजिटिव – कोई सरकारी अथवा विवादित मामला अटका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल होने के उत्तम आसार हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित समय व्यतीत होगा। मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा।
नेगेटिव – अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत न करें। कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों की बातों में न आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा। लापरवाही से बचें।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल कार्यभार मिलने से तनाव मुक्ति मिलेगी। पदोन्नति का योग बनेगा।
लव – मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी। आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा।
हेल्थ – सेहत ठीक रहेगी। अपने व्यवहार और दिनचर्या के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सावधानी बरतना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव – व्यवस्थित और अनुशासित रहने से जल्दी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेंगे। पति-पत्नी के बीच सम्मान की भावना रहेगी।
नेगेटिव – किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजना है तो फिलहाल उसको स्थगित रखने में ही भलाई है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे। अनावश्यक खर्चों पर कटौती करें तथा धैर्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसायिक स्थल पर सभी गतिविधियों के प्रति पूरी नजर रखना जरूरी है। इस समय नए कार्य को स्थगित रख के वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। किसी भी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतें। कम मेहनत में ज्यादा लाभ होगा।
लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। आपसी समझदारी बनाएं।
हेल्थ – एलर्जी से संबंधित परेशानी जैसे खाँसी, जुकाम व बुखार रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। सावधानी बरतना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*मीन* – पॉजिटिव – किसी प्रिय संबंधी द्वारा महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। संबंध भी मधुर होंगे।
नेगेटिव – अपना खाली समय व्यर्थ न करें। कुछ न कुछ रचनात्मक करते रहें। आय की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने अहंकार व गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अभी किसी नए कार्य की शुरुआत को आज स्थगित रखें तथा वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से नुकसान होने की आशंका लग रही है। सावधानी बरतें।
लव – वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाना सुकून भरा रहेगा।
हेल्थ – खानपान संतुलित रखें। गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। पानी का अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 7*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 14/12/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In