Sunday, December 14, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 14/12/2025

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री महाराज जी

Janpath Darshan by Janpath Darshan
December 14, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज चंद्रमा और सूर्य वेशी योग बनाएगे। जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। साथ ही चित्रा नक्षत्र के संयोग में शोभन और सर्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन सूर्यदेव की कृपा और बुधादित्य योग के संयोग से वृषभ, कर्क, मिथुन, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को भाग्यशाली बना रहेगा,दिन बेहतर रहने वाला है।आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा
——————————-
आज 14 दिसंबर 2025 रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में वहीं चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे।आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:37 तक और राहुकाल दोपहर 04:08 से शाम 05:26 बजे तक रहेगा।आज रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए ‘ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः ऊं आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।आज चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज के दिन चंद्रमा और सूर्य वेशी योग बनाएगे। जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। साथ ही चित्रा नक्षत्र के संयोग में शोभन और सर्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन सूर्यदेव की कृपा और बुधादित्य योग के संयोग से वृषभ, कर्क, मिथुन, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को भाग्यशाली बना रहेगा,दिन बेहतर रहने वाला है।आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आप कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आपका कुछ महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। पति पत्नी में किसी वजह से तनाव या दूरी महसूस हो सकती है। आपको किसी मित्र या सगे संबंधी से सहयोग और लाभ मिलेगा। उनकी मदद से आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर लेंगे। बिजनेस में साझेदारी से आपको लाभ मिल सकता है। बिजनेस में साझेदारी से आपको फायदा होगा। आप अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। पहले से किया हुआ निवेश भी आपके लिए लाभदायक होगा। शेष राशियों का दिन सामान्य रहेगा

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री महाराज जी के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

*मेष* – पॉजिटिव – दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आपके सामने परेशानियां आएंगी, लेकिन उनका समाधान मिलता जाएगा। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो घर के वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें। इससे बात बन सकती है और आपको अच्छी खबर मिलेगी।
नेगेटिव – आय की स्थिति में अभी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद तो नहीं है, परंतु गतिविधियां चलती रहेंगी। जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। इसकी वजह से आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय – कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई बड़ा ऑर्डर पूरा करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ मेहनत की आवश्यकता है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा।
लव – जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य – तनाव, अवसाद तथा मौसम से सावधान रहें। स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद को जरूर अपनाएं।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी भाग्यशाली अंक – 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव – आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है। कई नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। निवेश संबंधी सूचनाओं पर गंभीरता से विचार करें। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आज आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है।
नेगेटिव – अपने महत्वपूर्ण पेपर्स और डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। इस समय कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय तुरंत लें, क्योंकि ज्यादा सोच विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय – व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जो परेशानियां चल रही थी, आज उनमें कुछ सुधार आएगा। संपर्क और अधिक बनेंगे। नौकरी पेशा लोग किसी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें।
लव – परिवार में विचार-विमर्श द्वारा संबंधों को फिर से मधुर बनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य – उत्तम खानपान लें। तनाव मुक्त होने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना उचित है।
*भाग्यशाली रंग – क्रीम भाग्यशाली अंक – 1*

*मिथुन*- पॉजिटिव – आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत फिर से शुरू होने से आर्थिक समस्या हल होती नजर आ रही है। कुछ बेहतरीन संभावनाएं भी मिलेंगी। एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव – सफलता पाने के लिए स्वभाव में कुछ स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। सभी को खुश रखने के चक्कर में आप अपने कार्यों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान का कारण भी बन सकती है।
व्यवसाय – ग्रह स्थिति आपके लिए भाग्योदय का समय का निर्माण कर रही है। इसलिए पूरे जोश तथा आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही ट्रांसफर भी संभव है।
लव – जीवन साथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आपसी संबंध भी खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य – मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही ना बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 3*

*कर्क* – पॉजिटिव – पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने तथा आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियां भी निभाने में सक्षम रहेंगे। इस समय व्यक्तिगत संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर ना करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदायी रहेगा।
नेगेटिव – दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की बजाय अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है। इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय – व्यवसाय संबंधी आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी तथा इसका उत्तम परिणाम हासिल होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक रहेंगे। आपकी मेहनत से प्रमोशन के योग बनेंगे।
लव – जीवन साथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7*

*सिंह* – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए जरूर निकालें। इससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। निकट संबंधियों से मेल मिलाप होगा। आज आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इससे माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें, जिससे घर का माहौल खराब ना हो। बच्चों के साथ भी समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय – आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। आर्थिक रूप से इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
लव – परिवार के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंध सुखमय रहेंगे।
स्वास्थ्य – स्वस्थ और प्रफुल्लित बने रहने के लिए ध्यान जरूर करें। इससे तनाव और निराशा जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – आज घर में कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार विमर्श रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले उस पर बजट अवश्य बनाएं तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा।
नेगेटिव – इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहें। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय – मीडिया तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर सुलभ होंगे। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहे किसी विवाद का भी समाधान निकलेगा। यह लोग काम के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव – पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मिठास लाएगी। मित्रों से मेल मुलाकात से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9*

*तुला* – पॉजिटिव – किसी रुके हुए कार्य के संपन्न होने की उचित संभावना बनी हुई है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। कोई परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो इसमें लाभ होगा। आज आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव – खर्चों की अधिकता रहेगी। उन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। इसकी वजह से आर्थिक स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक मामलों को व्यक्तिगत ना करें, वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है।
व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
लव – दांपत्य संबंधों में नजदीकियां आएंगी। घर में भी खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – गैस, कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी प्लानिंग कर लें। अपने कर्म पर विश्वास रखें, भाग्य खुद ही मजबूत होगा। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी खास संबंधी द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – किसी भी नकारात्मक परिस्थिति अथवा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें। समस्याओं की वजह से मन कुछ विचलित रहेगा। इस समय अपने विशेष कार्य स्थगित ही रखें।
व्यवसाय – व्यवसाय की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। लेकिन पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय आज फायदे की स्थिति में रहेंगे। कर्मचारियों पर तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें।
लव – आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय उनके साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य – आपके संयमित खानपान और दिनचर्या से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। इससे मानसिक सुकून और मन प्रसन्न रहेगा।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5*

*धनु*- पॉजिटिव – अपनी जिस योजना को क्रियान्वित करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उस में सफल होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करने से आपको कोई बेहतरीन रास्ता सूझ सकता है। आज आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं।
नेगेटिव – कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें। आप बड़ी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय – आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। व्यापारी लोग रिटेल की अपेक्षा होलसेल के कार्यों में ज्यादा डील करें। इस समय कोई भी लेनदेन पक्के बिल से ही करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा।
लव – पति पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित संतुलन बनाकर रखना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य – सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*

*मकर* – पॉजिटिव – घर में कोई धार्मिक कार्य संबंधी गतिविधियां रहेंगी। जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात भी चल सकती है।
नेगेटिव – अपनी वस्तुओं की संभाल खुद ही करें, लापरवाही बिल्कुल ना करें। किसी के साथ भी बातचीत करते समय अनुचित शब्दों के प्रयोग करने से वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अभी निर्णय लेने में भी कुछ डांवांडोल जैसी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल पर कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। इसलिए वहां आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता बहुत जरूरी है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी प्रमोशन भी संभव है।
लव – दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव – कुछ चुनौतियां रहेंगी, परंतु आप अपनी योग्यता से समाधान ढूंढने में सफल भी रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। घर में विवाह, मांगलिक कार्य, धार्मिक संबंधी किसी गतिविधि की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही ध्यान रखें। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना आपके समय का नुकसान ही करवाएगा। आपके गुस्से और अहम की वजह से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय – स्टाफ तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशानी होगी।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का असर आपकी सामाजिक छवि को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य – गैस व कब्ज की दिक्कत से परेशान रहेंगे। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8*

*मीन* – पॉजिटिव – किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थियों की अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा।
नेगेटिव – दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही हैं। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। पेमेंट आदि रुकने से आर्थिक स्थिति में कुछ दिक्कतें आएंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग अवश्य दें।
व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी। फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कोई बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्ति को मन मुताबिक कोई उपलब्धि मिल सकती है।
लव – पति पत्नी का एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – यूरिन संबंधी इन्फेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। साफ सफाई का ध्यान रखें तथा उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

December 4, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

November 27, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/11/2025

November 22, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/11/2025

November 21, 2025

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

December 4, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

November 27, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/11/2025

November 22, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/11/2025

November 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In