Monday, February 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
December 4, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज गौरी योग, हंस योग, शुभ योग और शिव योग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहेगा
———————————
आज 4 दिसंबर 2025 गुरूवार शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक और राहुकाल दोपहर 01:29 बजे से दोपहर 02:48 बजे तक रहेगा। आज नक्षत्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, कार्तिगाई दीपम्, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। भद्राकाल सुबह 08:37 बजे से शाम 06:40 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा जिससे चंद्रमा उच्च राशि में होकर गौरी योग बनाएंगे। जबकि गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में होकर हंस योग बनाएंगे ऐसे में आज गुरु और चंद्रमा दोनों ही शुभ योग बनाएंगे। इस पर चंद्रमा के ऊपर शुक्र की दृष्टि से दिन और भी उत्तम बन गया है। और फिर कृतिका नक्षत्र के संयोग में शिव योग का बनना मेष, कर्क, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। धन में वृद्धि होगी, कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। पूरा दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और हर कार्य सफलता के साथ पूर्ण होगा। कहीं से कोई बड़ी काम की जानकारी भी मिल सकती है। दुख तकलीफों से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरूवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

*मेष* – पॉजिटिव – आज आपका कोई रुका हुआ कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो जाएगा। जो लोग पिछले कुछ समय से आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में आएंगे। अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को बेहतर बनाएं। कार्य क्षेत्र में लंबित योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
नेगेटिव – आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव आपके तथा लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
करियर – कार्य क्षेत्र में लंबित योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। वित्त संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक मधुर होंगे।
हेल्थ – ज्यादा कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2*

*वृषभ* – पॉजिटिव – वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव – अभी कहीं भी निवेश अथवा लेनदेन करना ठीक नहीं है। आपका खुद का निर्णय गलत भी हो सकता है। इस समय किसी पड़ोसी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। शांति और धैर्य से किसी भी समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।
करियर – कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा तथा किसी नतीजे पर पहुँचेंगे। सरकारी कार्यों से संबंधित किसी भी कागज व दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कोई आधिकारिक यात्रा का भी आदेश मिल सकता है।
लव – विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने के लिए उचित आहार तथा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव – अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाएं तथा व्यवस्थित रहें। इससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। आपका ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा।
नेगेटिव – अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान बहस की स्थिति में न पड़ें। इसका असर आपसी रिश्तों पर पड़ सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ न करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। अन्यथा कोई मौका भी हाथ से निकल सकता है।
करियर – कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यावसायिक ऋण, कर आदि से संबंधित मामलों में कुछ उलझनें आएंगी। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा तथा वरिष्ठ अधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा।
लव – आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ – व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान पान से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 1*

*कर्क* – पॉजिटिव – किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर सेवा संस्थान के साथ जुड़ें। इससे आपको बहुत ही सुकून मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आयात निर्यात में भी अच्छा मुनाफा रहेगा।
नेगेटिव – बीती हुई नकारात्मक बातों को अपने वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहसबाजी में न पड़ें। इससे आपका ही नुकसान होगा। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ भी कार्य को बाँटने का प्रयास करें।
करियर – तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आयात निर्यात में भी अच्छा मुनाफा रहेगा। ऑफिस अथवा व्यवसाय में सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
लव – पति पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास उत्पन्न हो सकती है।
हेल्थ – अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। हल्का खानपान रखें तथा उचित इलाज भी लें।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य रहने से बेहतरीन व्यवस्था बनी रहेगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है या कहीं फँसा हुआ है, तो आज प्रयास करने पर मिल सकता है। धर्म कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
नेगेटिव – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इनसे नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। पारिवारिक विघटन जैसी स्थिति को रोकने के लिए आपका प्रयास जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करें।
करियर – कार्य क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनुभवी सदस्यों की सलाह अवश्य लें। आज अधिकतर समय विपणन अथवा भुगतान आदि इकट्ठा करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई आधिकारिक कार्य के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
लव – पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
हेल्थ – रक्तचाप नियंत्रित करने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

*कन्या* – पॉजिटिव – यह समय मानसिक शांति व संतोष दायक है। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। अविवाहित लोगों के लिए कोई उचित रिश्ता आ सकता है। पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी।
नेगेटिव – कुछ अनावश्यक खर्च बने रहेंगे। धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब कर सकते हैं। अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।
करियर – वित्त संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतें। छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बनेगी। मीडिया, ग्लैमर आदि से संबंधित लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ परेशानी महसूस होगी।
लव – पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेगा।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। शांत रहें तथा ध्यान करें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5*

*तुला* – पॉजिटिव – यदि संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय बहुत ही अनुकूल है। किसी खास मित्र अथवा संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। आप अपने परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। घर में आपसी प्रेम भाव बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
नेगेटिव – योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। ज्यादा सोच विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान रखें।
करियर – कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। किसी गलतफहमी की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंतरिक स्थिति में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
लव – घर में आपसी प्रेम भाव बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी।
हेल्थ – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखना भी आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – वृश्चिक राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहें। इस समय ग्रहों का पूरा सहयोग बना हुआ है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बनाए रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव – संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। जरा सी समझदारी द्वारा संबंध ठीक भी हो जाएंगे।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था के साथ साथ आत्म निरीक्षण भी करें तथा ज्यादा समय अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को दें। कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लव – व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बनाए रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रक्तचाप और मधुमेह संबंधी जाँच नियमित रूप से करवाते रहें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7*

*धनु* – पॉजिटिव – कुछ लोग अवरोध पैदा करेंगे, पर अफवाहों पर ध्यान न दे कर अपने कार्यों के प्रति केंद्रित रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग भी अपनी पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान देंगे। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। व्यावसायिक जिम्मेदारियों का बोझ पड़ेगा।
नेगेटिव – अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। किसी की भी चिकनी चुपड़ी बातों में न आएं। कोई अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों मे भी जरूर व्यतीत करें।
करियर – व्यावसायिक जिम्मेदारियों का बोझ पड़ेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। दूसरों की बातों में न आकर खुद ही विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में लापरवाही की वजह से अधिकारियों से डाँट फटकार सुननी पड़ सकती है।
लव – पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना आपको बीमार कर सकता है। थोड़ी सी सावधानी और संयम आपको स्वस्थ रखेगा।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*

*मकर* – पॉजिटिव – इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। अगर कोई संपत्ति संबंधी मामला उलझा हुआ है, तो आज उससे संबंधित कार्य बन सकता है। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। नए व्यावसायिक जनसंपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे।
नेगेटिव – खुद पर ही भरोसा रखें। सही समय पर सही निर्णय लेना ही उचित होता है। कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच विचार न करें, अन्यथा समय हाथ से निकल भी सकता है। दूसरों की बातों पर बिना सोचे समझे विश्वास करना नुकसान दे सकता है।
करियर – नए व्यवसायिक जनसंपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। व्यवसाय में इस समय गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयत्न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत अभी धीमे ही रहेंगे।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक रूप से थकान हावी रहेगी। समय समय पर उचित आराम भी लेते रहें।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2*

*कुंभ* – पॉजिटिव – संपर्कों का दायरा बढ़ेगा तथा इनके माध्यम से आपको विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। लंबे समय से संजोए हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। पति पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को लापरवाही की वजह से किसी विषय में दिक्कत रह सकती है।
करियर – कार्यस्थल में सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी।
लव – पति पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपने खान पान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5*

*मीन* – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। समय का उचित सदुपयोग करें। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। सक्रियता आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
नेगेटिव – कुछ समय खुद के साथ ही व्यतीत करना चाहिए। विपरीत परिस्थिति आपको डांवाडोल कर सकती है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। जीत आपकी निश्चित है। कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है। विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है।
करियर – व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। रुपयों पैसों के मामले में लापरवाही न करें। पर्यटन और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। नौकरी में अपने ऊपर कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव – घर में अनुशासित और तनाव मुक्त माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण आपको लक्ष्य से भटका सकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 8*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 14/12/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 14/12/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In