Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 27, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज विष्णु सप्तमी पर अनफा, धन,हंसराज और ध्रुव योग का अद्भुत संजोग के प्रभाव से वृषभ, कन्या, मिथुन, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
———————-
आज 27 नवंबर 2025 गुरुवार को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है,सूर्यदेव वृश्चिक राशि में वही चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा| इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बना है।आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक और राहुकाल दोपहर 1:34 से दोपहर 2:55 तक रहेगा। आज का दिन विष्णु सप्तमी और मित्र सप्तमी के नाम से जाना जाता है। और इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि उपरांत कुंभ राशि में होने से अनफा योग बन रहा है। इस पर चंद्रमा पर मंगल की भी दृष्टि होने से आज धन योग का संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु कर्क राशि में होकर हंसराज योग भी बना रहे हैं। और धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में ध्रुव योग भी प्रभावी रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ, कन्या, मिथुन, सिंह, धनु, मकर और मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। धन में वृद्धि होगी, कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। पूरा दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और हर कार्य सफलता के साथ पूर्ण होगा। कहीं से कोई बड़ी काम की जानकारी भी मिल सकती है। दुख तकलीफों से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरूवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

*मेष* – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल बनी हुई है। महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता द्वारा बेहतरीन उपलब्धियां मिलेंगी। व्यक्तिगत महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो जाएंगे। मौज मस्ती और वैभव संबंधी चीजों की खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। यह समय आपके भाग्य को प्रबल करेगा। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। युवाओं को अपनी दिनचर्या में थोड़ा अनुशासन लाने की जरूरत है।
नेगेटिव: अपने कार्य स्वयं ही करें और किसी से भी ज्यादा उम्मीदें न रखें। माता-पिता या किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस न पहुंचाएं। उनके आशीर्वाद व सलाह का सम्मान करें। छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने से बचें, इससे तनाव बढ़ सकता है।
करियर: इस समय वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान दें, क्योंकि विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी अमल करना उचित नहीं है। किसी नई तकनीक का प्रयोग करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
लव: विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गलतफहमियों की वजह से दूरी आ सकती है।
हेल्थ: नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव और थकान महसूस होगा। मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृषभ* – पॉजिटिव: दिन कुछ मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। पारिवारिक वाद-विवादों को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा, जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। आज आप अपनी रचनात्मकता और मेहनत से कार्यस्थल पर अपनी पहचान बनाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
नेगेटिव: वरिष्ठ सदस्यों का आदर और सम्मान बनाए रखें। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर ही अपने कार्यों को अंजाम दें। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
करियर: व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम हासिल होंगे। कुछ नई गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा पर जाने का आदेश आ सकता है। साथ ही तरक्की भी संभव है।
लव: परिवार के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। मधुमेह और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
*भाग्यशाली रंग: लाल भाग्यशाली अंक: 9*

*मिथुन* – पॉजिटिव: मिथुन राशि के लोग आज अपने किसी कार्य में सफलता मिलने की वजह से गर्व महसूस करेंगे। आपकी संतुलित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से सभी कार्य समय अनुसार व्यवस्थित होते जाएंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ध्यान देने का उत्तम समय है। आपकी तर्क शक्ति और विचार आज आपके करियर को नई दिशा देंगे। किसी नया काम शुरू करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा।
नेगेटिव: अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। तुरंत परिणाम हासिल करने के चक्कर में गलत तरीकों का प्रयोग न करें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें, अन्यथा आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है। दूसरों से मदद की उम्मीद न रखें।
करियर: व्यवसाय संबंधी किसी भी समस्या का खुद ही समाधान निकालें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कारोबार में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग पेपर वर्क करते समय लापरवाही न करें। पुराने क्लाइंट्स से लाभ हो सकता है।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में भी खुशी और आनंद रहेगा।
हेल्थ: तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। योग और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7*

*कर्क* – पॉजिटिव: आज आपका कोई उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ कोई पिकनिक या मिलनसार कार्यक्रम (गेट-टुगेदर) अवश्य बनाएं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन आज आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। मानसिक शांति बनाए रखने से दिन सफल होगा।
नेगेटिव: धन (फाइनेंस) संबंधी गतिविधियों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई डील करते समय बड़े नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें और उनकी सलाह का अनुसरण भी करें। जोखिम लेने से परहेज करें।
करियर: कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने में कुछ असमंजस की स्थिति महसूस होगी। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
लव: पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ: किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। वाहन द्वारा या गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4*

*सिंह* – पॉजिटिव: संतान पक्ष को कोई उपलब्धि हासिल होने से सुकून और खुशी मिलेगी। इस खुशी को मनोरंजक कार्यक्रम (इंजॉय) करने के लिए परिवार के साथ कोई घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है। यदि रिश्तों में कोई गलतफहमी चल रही है, तो समय रहते सुलझाने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। आज साझेदारी (पार्टनरशिप) आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव: जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। भाइयों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करना नुकसानदेह रह सकता है।
करियर: यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो आज यह फायदेमंद साबित हो सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। ऑफिस में आपका दबदबा और रुतबा बना रहेगा। उच्चाधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियाँ रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ: संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न और स्वस्थ महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव: आप अपने कर्तव्य और कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। आपकी योग्यता व क्षमता की लोग सराहना करेंगे। आज आपको उचित लाभ मिलने की बेहतरीन संभावना है। आपकी उत्तम दिनचर्या स्वास्थ्य को उत्तम बनाएगी और आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
नेगेटिव: किसी भी विवादित स्थल पर अपनी उपस्थिति न रखें तथा अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण लाएं। खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है, वरना बजट गड़बड़ा जाएगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधान रहें।
करियर: व्यवसाय में उचित लाभ मिलने की बेहतरीन संभावना है। लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा। चिटफंड संबंधित कंपनियों में निवेश करने से बचें। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी से बचने के लिए समय पर काम करना होगा।
लव: किसी नजदीकी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होगा। प्रेम संबंध और अधिक गहरे होंगे।
हेल्थ: आपकी उत्तम दिनचर्या व खानपान की वजह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: सफेद भाग्यशाली अंक: 3*

*तुला* – पॉजिटिव: किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा व योग्यता से संबंधित रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। आज बेहतर एग्रीमेंट हासिल होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
नेगेटिव: इस समय उधार के मामलों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें तथा यथावत कार्यप्रणाली पर ही ध्यान दें। किसी के साथ व्यर्थ में उलझना भी आपको अपयश दे सकता है।
करियर: व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही बेहतर एग्रीमेंट भी हासिल होंगे। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
लव: घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।
हेल्थ: थकान हावी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी समारोह या पार्टी में भी जाना पड़ सकता है, परंतु इससे आपके संपर्क भी बढ़ेंगे। आप अपने सभी कामों को नियत समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। शेयर्स तथा तेजी-मंदी से जुड़े लोग आज मुनाफा कमा सकते हैं। भाग्य आपको आगे बढ़ने के नए रास्ते दिखाएगा।
नेगेटिव: विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में अपने अभिभावकों और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में कुछ दिक्कतें बनी रहेगी। नकारात्मक परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में फिलहाल सुधार की संभावना नहीं है। शेयर्स तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग आज मुनाफा कमा सकते हैं। यदि कार्यस्थल पर कोई समस्या चल रही है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे तथा घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा।
हेल्थ: घुटनों व जोड़ों की दर्द की समस्या परेशान करेगी। इस समय अपने आहार के प्रति बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*धनु* – पॉजिटिव: धनु राशि के लोगों के लिए आज का ग्रह गोचर बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करके प्रसन्नता मिलेगी। परिवारजनों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। नए काम शुरू करने की योजना पर तुरंत अमल करें, सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: किसी बात को लेकर मन में तरह-तरह की शंकाएं रह सकती हैं। गंभीरता और धैर्य से समाधान निकालें तथा कुछ समय आत्म मनन में जरूर लगाएं। लेन-देन संबंधी किसी भी गतिविधि को स्थगित रखें या सोच-समझकर करें। कर्मचारियों की वजह से कुछ निराशा की स्थिति बन सकती है।
करियर: व्यवसाय में किसी भी बात को लेकर झगड़े में न पड़ें। कर्मचारियों की वजह से कुछ निराशा की स्थिति बन सकती है। कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो तुरंत उस पर अमल करें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कि धन (फाइनेंस) संबंधी कोई कार्य गलत होने की आशंका है।
लव: परिवारजनों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग (योगा) और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: हरा भाग्यशाली अंक: 9*

*मकर* – पॉजिटिव: आज आप अपनी रूचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से खुद को प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर में कमी न आने दें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होगी। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियों से कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव: किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी, जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। संतान से संबंधित कुछ चिंता रह सकती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को संभालें। अनावश्यक खर्च करने से बचें।
करियर: व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में अभी किसी भी तरह का बदलाव करना उचित नहीं है, क्योंकि फायदा नहीं होगा। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। नौकरी में अपना प्रदर्शन बेहतर बनाए रखें।
लव: परिवारजनों के बीच प्रेम तथा सामंजस्यपूर्ण संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ: गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।
*भाग्यशाली रंग: पीला भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव: समय सफलता दायक है। अपनी योजना तथा गतिविधियों के बारे में किसी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें, निश्चित ही आपको लाभ होगा। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलेगी। अनुभव और ज्ञान आज आपके भाग्य को मजबूत करेंगे।
नेगेटिव: किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें, क्योंकि वह फंस हो सकता है। संतान को करियर संबंधी कोई काम न बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। मतभेदों को परिवार पर हावी न होने दें।
करियर: इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। किसी नई योजना को बनाने के लिए समय उचित नहीं है। साझेदारी (पार्टनरशिप) संबंधी व्यवसाय में बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव: वैवाहिक संबंधों में कटुता न आने दें, क्योंकि मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
हेल्थ: व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान रखें और बिल्कुल भी लापरवाही न करें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रहेगी।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव: मातृ पक्ष की ओर से कोई उपहार मिलने की संभावना है। परिवार संबंधी किसी समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह को अपनाना आपके भाग्य को प्रबल करेगा। इस समय व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियाँ मिलने वाली हैं। टारगेट पूरा होने से तरक्की भी मिल सकती है।
नेगेटिव: रिश्तेदारी से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। घर पर मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं, इसलिए व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखें। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह का समझौता न करें।
करियर: इस समय व्यवसाय में कुछ बेहतरीन उपलब्धियाँ मिलने वाली हैं। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। चुनौतियों के बीच आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल भी रहेंगे। नौकरी में टारगेट पूरा होने से तरक्की भी मिल सकती है।
लव: दोस्तों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मिलनसार कार्यक्रम (गेट-टुगेदर) संबंधी पारिवारिक प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध भी गहरे (प्रगाढ़) रहेंगे।
हेल्थ: मधुमेह (डायबिटीज) तथा रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक:4*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In