Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/11/2025

डॉ. चन्द्र शेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 22, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज गुरु, चंद्रमा और शनि तीनों ही ग्रह आज एक दूसरे से पंचम भाव में संचार करेंगे। इसके अलावा आज ज्येष्ठा नक्षत्र में सुकर्मा योग भी बनेगा। इन स्थितियों में शनिवार को शनिदेव की कृपा से मेष, वृषभ,मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालो पर भाग्य मेहरबान रहेगा साथ ही बड़ी सफलता, कारोबार में खूब कमाई करने के मौके मिलेंगे तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आगे बढ़ने की संभावना है, भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

———————————————————-

आज 22 नवंबर 2025, शनिवार के दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।आज सूर्य वृश्चिक राशि पर और चन्द्रमा वृश्चिक राशि उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:24 से 12:06 दोपहर तक और राहुकाल सुबह 9:03 से सुबह 10:24 तक रहेगा। आज शनि महाराज दिन के देवता रहेंगे। और अच्छी बात है कि आज चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि से संचार करते हुए गुरु बृहस्पति से राशि परिवर्तन योग बनाएंगे। जबकि चंद्रमा गुरु और शनि के साथ केंद्र त्रिकोण योग भी बना रहे हैं। गुरु, चंद्रमा और शनि तीनों ही ग्रह आज एक दूसरे से पंचम भाव में संचार करेंगे। इसके अलावा आज ज्येष्ठा नक्षत्र में सुकर्मा योग भी बनेगा। इन स्थितियों में शनिवार को शनिदेव की कृपा से मेष, वृषभ,मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालो पर भाग्य मेहरबान रहेगा साथ ही बड़ी सफलता, कारोबार में खूब कमाई करने के मौके मिलेंगे तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आगे बढ़ने की संभावना है, भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा

डॉ. चन्द्र शेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

*मेष* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी मित्र की सहायता करके आपको खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है। परिवार में शांति और सुकून भरा माहौल रहेगा। बच्चे भी पूरी तरह से अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे।

नेगेटिव – दूसरों की जिंदगी से जुड़े किसी भी गतिविधि में अपना हस्तक्षेप न होने दें। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग को अपने करियर और पढ़ाई को लेकर ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

करियर – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य लें। ऑर्डर के डिलीवर संबंधी कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें।

लव – परिवार में शांति और सुकून भरा माहौल रहेगा। बच्चे भी पूरी तरह से अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे।

हेल्थ – गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी। लीवर संबंधी अपनी जाँच अवश्य करवा लें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव – राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आपने अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, आज उन पर अमल करने का उचित समय है। किसी खास मित्र के साथ मेल मिलाप का भी अवसर बनेगा। करियर बनाने के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।

नेगेटिव – युवाओं को कोई लक्ष्य पूरा न होने की वजह से कुछ नकारात्मकता भी रहेगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। इस समय पैसों का लेनदेन सावधानी से करें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर अमल करना परेशानियों का हल है।

करियर – इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बाहरी लोगों का अपने कार्य क्षेत्र पर हस्तक्षेप न होने दें। करियर बनाने के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

लव – पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति लेने के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ – ज्यादा तनाव और अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7*

*मिथुन* – पॉजिटिव – अनुकूल समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा और खास मुद्दों पर विचार विमर्श भी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा महिलाओं को कोई खास अधिकार मिलेगा।

नेगेटिव – बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद आएगी। नौकरी पेशा महिलाओं को कोई खास अधिकार मिलेगा।

लव – पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों तथा अत्यधिक कार्यभार की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

*कर्क* – पॉजिटिव – किसी विशेष व्यक्ति या मित्र से मुलाकात आपको बहुत अधिक प्रसन्न करेगी। मित्रों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई मुख्य कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित हल मिल सकता है। कंसल्टेंसी तथा पब्लिक डीलिंग से संबंधित लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव – दोपहर बाद कोई दिक्कत भी आ सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

करियर – कंसल्टेंसी तथा पब्लिक डीलिंग से संबंधित लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए समय का भरपूर फायदा उठाएं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य के लिए दूरदराज की यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव – पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

हेल्थ – खान पान में संयम रखें। कुछ समय योग में भी व्यतीत करें। गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – आज दिन का अधिकतर समय जानकारियां हासिल करने तथा ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेने से बहुत अधिक खुशी व सुकून की प्राप्ति होगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर योजनाएं बनेंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा, जो सफलता देगा। जीवन साथी को कोई उपहार देना न भूलें।

नेगेटिव – परिवार से संबंधित कोई भी समस्या होने पर आपस में ही सुलझाएं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप विवादों को और अधिक बढ़ा सकता है। आपका अति आत्मविश्वास होना भी नुकसान दे सकता है। धैर्यवान रहें और प्रसन्न चित्त रहें।

करियर – व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष साझा न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

लव – घर में आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ न कुछ मनमुटाव रहेंगे। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। जीवन साथी को कोई उपहार देना न भूलें।

हेल्थ – अधिक तली हुई तथा मसालों वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जाँच करवाएं।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 1*

*कन्या* – पॉजिटिव – आज दिन भर पारिवारिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा। कोई यात्रा भी संभव है। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलेंगी। पति पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा।

नेगेटिव – कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार न उठने दें। इसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में बैठकर आत्म चिंतन भी करें।

करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें, जीत आपकी सुनिश्चित है। कोई रुकी हुई पेमेंट आज हासिल हो सकती है, इसके लिए प्रयास करें। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील हो रही है तो स्थगित रखना उचित रहेगा।

लव – पति पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 4*

*तुला* – पॉजिटिव – नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की संभावनाएं प्रबल होंगी। कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। व्यावसायिक अथवा आधिकारिक यात्रा होगी और उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें।

नेगेटिव – यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में न आएं, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय धैर्य पूर्वक लें। आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित कागजात संभाल कर रखें।

करियर – कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आय रहेगी परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। व्यावसायिक अथवा आधिकारिक यात्रा होगी और उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे।

लव – व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ न करें।

हेल्थ – नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय ध्यान में भी जरूर लगाएं।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – भावनाओं की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें, तो ज्यादा सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं की खरीदारी में खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य ही रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

नेगेटिव – समस्याओं का समाधान ढूँढें तथा छोटी छोटी बातों को दिल में लगाने के बजाय नजरअंदाज कर दें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। बच्चों के पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में बहुत अधिक समय देना पड़ सकता है।

करियर – व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा कार्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी से अपनी कार्यप्रणाली साझा न करें और न ही किसी पर विश्वास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें।

लव – पति पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

हेल्थ – कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम की भी जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 8*

*धनु* – पॉजिटिव – विशिष्ट लोगों के संपर्क में रहने से आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा तथा खुद को ऊर्जावान और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन भी बना रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। पति पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे।

नेगेटिव – कभी कभी निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है, ऐसे समय में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। परिवर्तन संबंधी किसी भी गतिविधि को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। यह समय किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति से ही व्यतीत करने का है।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में अभी कुछ मंदी का असर बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्य भार करना पड़ सकता है।

लव – पति पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात या फोन द्वारा बातचीत होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी।

हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए हल्का और सुपाच्य भोजन लें। साथ ही अपना प्रतिरक्षा तंत्र भी अच्छा रखें।

*भाग्यशाली रंग – रंग बिरंगा, भाग्यशाली अंक – 6*

*मकर* – पॉजिटिव – कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे खुद को तरोताजा और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल रहेगी। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम भी बनाएंगे। इस समय व्यवसाय में आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। लोग भी आपकी कार्यप्रणाली के प्रशंसक हो जाएंगे।

नेगेटिव – अति आत्मविश्वास और अहंकार की स्थिति से बचें तथा अपने स्वभाव में सरलता और सौम्यता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और अहंकार आपके लिए दिक्कतें बढ़ाएगा। आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं।

करियर – इस समय व्यवसाय में आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। लोग भी आपकी कार्यप्रणाली के प्रशंसक हो जाएंगे। विरोधियों के हौसले भी पस्त रहेंगे। सरकारी सेवक लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।

लव – घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी।

हेल्थ – चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव – किसी खास मित्र की मदद से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी और आप योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। व्यवसाय संबंधी दूरदराज के पक्षों से संपर्क मजबूत होंगे। सभी काम सुचारु रूप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।

नेगेटिव – व्यर्थ के घूमने फिरने और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट न करें, इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। किसी संबंधी के साथ वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य तथा शांति रखना ही उचित रहेगा।

करियर – व्यवसाय संबंधी दूरदराज के पक्षों से संपर्क मजबूत होंगे। सभी काम सुचारु रूप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने उच्च अधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा तथा काम की अधिकता रहेगी।

लव – घर का वातावरण आरामदायक व सुखमय रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3*

*मीन* – पॉजिटिव – समय सफलता दायक है। अपनी योजना तथा गतिविधियों के बारे में किसी व्यक्ति से सलाह मशविरा करें, निश्चित ही आपको लाभ होगा। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। व्यवसाय संबंधी नई डील होने की संभावना है, जो कि फायदेमंद रहेगी। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। परिवार में सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा।

नेगेटिव – किसी पर ज्यादा भरोसा या विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा, कि अपने निर्णय ही सर्वोच्च रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। अगर पैसा उधार लेने की स्थिति बन रही है, तो अपने सामर्थ्य से ज्यादा न लें।

करियर – व्यवसाय संबंधी नई डील होने की संभावना है, जो कि फायदेमंद रहेगी। इस दौरान किसी भी कागज व दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं।

लव – परिवार में सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। मित्रों के साथ मिलना जुलना संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।

हेल्थ – काम के साथ साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In