Sunday, December 14, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 1, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज सूर्य अपनी ही राशि सिंह तो शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं, दोनों एक दूसरे से सातवें भाव में मौजूद होने की वजह से सूर्य शनि का समसप्तक योग और आश्लेषा नक्षत्र और प्रतिघंटा योग का शुभ संयोग के प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, धनु, और मकर राशियों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी। आइए जानते आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 1 सितंबर दिन रविवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 05:04 से 06:38 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार कर रहा हैं। साथ ही सूर्य अपनी ही राशि सिंह तो शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं, दोनों एक दूसरे से सातवें भाव में मौजूद होने की वजह से सूर्य शनि का समसप्तक योग बन रहा है। शनि के साथ सूर्य ग्रह का शत्रु भाव रहता है, इसके बाद भी सूर्य अपनी स्वराशि में होने से बलवान स्थिति में रहेंगे, जिससे आज का दिन मेष, मिथुन, सिंह, धनु, और मकर राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है।सूर्य शनि की स्थिति से मेष, मिथुन, सिंह, धनु, और मकर राशियों को कल परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और दोस्तों की मदद से घरेलू कार्य भी पूरे कर पाएंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्य देव के आशीर्वाद से इन राशियों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी, आज मेष राशि के लोगों को मेहनत और किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। वृष राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला समय है। कर्क राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। सिंह राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा दिन है। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव के योग बन रहे हैं। मकर राशि के लोगों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। इनके अलावा मिथुन राशि के लोग बिजनेस में सावधानी रखें। लेनदेन में दिक्कत आ सकती है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन है।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

*मेष राशि वालों के लिए रविवार का उपाय ……………*

*तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।*

पॉजिटिव- मेहनत और किस्मत का हर तरह से साथ मिलेगा। फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। रिश्तों को मजबूत रखने में आपकी कोशिशें कामयाब रहेंगी। सकारात्मकता, धैर्य और संयम रखने से आप अपने कामों को बेहतरीन अंजाम दे पाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी मन में कुछ अंजाना सा डर महसूस होगा जबकि यह आपका सिर्फ भ्रम ही है। अपना मनोबल मजबूत रखें। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था तथा आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- रिस्क जैसी गतिविधियों में ज्यादा पैसा ना लगाएं। बिजनेस संबंधी चल रहे वर्तमान काम व्यवस्थित रूप से संचालित हो जाएंगे। इस समय मार्केटिंग के कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद भी होने की आशंका है। लव- पारिवारिक समस्याओं को समय रहते सुलझा लेने से घर में वातावरण व्यवस्थित हो जाएगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अपने खानपान की आदतों में भी सुधार लाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली रंग- 7

*वृषभ* – पॉजिटिव- समय उपलब्धियों वाला है। इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र रहे।
नेगेटिव- बच्चे तथा युवा नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कुछ नजदीकी रिश्तें नजरअंदाज हो सकते हैं। इसलिए अपने संबंधों को खराब होने से बचाना भी आवश्यक है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी गतिविधियों में मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी हालांकि परिणाम मिलने में कुछ विलंब हो सकता है। ऑफिस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान करेगी। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय……………*

*शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।*

पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था अनुशासित तथा शांतिपूर्ण रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की तरफ पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने संबंधी योजना भी बनेगी। खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में सहजता और धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी और लापरवाही से कार्य बिगड़ भी सकते है। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जाएंगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कोई भी काम करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लेनदेन के मामलों को दिक्कतें आ सकती हैं। साझेदारी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- संतान की विवाह संबंधी खरीदारी के लिए पारिवारिक लोगों के साथ सलाह-मशवरा होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सकारात्मक रहे तथा संतुलित रहे। कोई कार्य ना बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- संतान की किसी गतिविधि से घर में उत्सव भरा माहौल बनेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथ ही काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है। कोई खास निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों का सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। तनाव का असर अपनी कार्य क्षमता पर ना पड़ने दे। काम को टालने की प्रवृत्ति नुकसान दे सकती है। अपने प्रयासों में ढील ना आने दे, जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी नई गतिविधि पर काम करने से पहले उनसे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें तथा कोशिश करके अपने ऑर्डर या काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।
लव- आपके योगदान से पारिवारिक तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात बीती यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहने की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज बढ़ने की आशंका है। अपना अत्यधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय…………*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।*

पॉजिटिव- इस समय किसी प्रोपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत निर्णय ले। समय अनुकूल है। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का अवसर मिले, तो उसे बिल्कुल भी ना गवाएं। इनसे आपको कई तरह की नॉलेज मिलेगी।
नेगेटिव- अपने विचारों पर ही दृढ़ रहें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कोई भी लेनदेन करने से पहले उसकी सभी पहलुओं पर उचित विचार-विमर्श करना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।
व्यवसाय- नए काम को लेकर बिजनेस की योजनाएं बनेंगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। परंतु आज किसी भी प्रकार का उधार लेने या देने संबंधी कोई भी कार्य ना करें। नौकरी में कोई प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जो कि मन मुताबिक रहेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत होने जैसी योजनाएं बन सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से वार्तालाप होगा और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। फाइनेंस संबंधी किसी महत्वपूर्ण निर्णय के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आपकी जीवन तथा विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नजदीकी लोगों के साथ मुलाकात होगी।
नेगेटिव- किसी भी विवादित स्थिति में अपना हस्तक्षेप करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा कि खुद को अपने काम में ही व्यस्त रखें। आपकी कोई भी गतिविधि अथवा योजना सार्वजनिक ना हो। वरना आपका बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस मे ग्रोथ के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। कारोबारी महिलाओं पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। सरकारी नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा।
लव- विपरीत परिस्थितियों में परिवार का साथ तथा सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना ले। सिर दर्द और तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। किसी को खुशी देकर आपको सुखद अनुभूति भी रहेगी। पिछले कुछ समय से आप घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उसका बेहतरीन परिणाम हासिल होने वाले है।
नेगेटिव- किसी भी अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां और रुकावटें आएंगी, परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। सिर्फ इतना ध्यान रखना है, कि किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा ना समझे।
व्यवसाय- कारोबार में की गई मेहनत के जल्दी ही अनुकूल नतीजे मिलेंगे। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। किसी नई योजना को भी साकार करने का उत्तम समय है। स्टाफ तथा सहयोगियों का भी सहयोग बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर के किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग डेटिंग का भरपूर आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। देसी इलाज करना इसके लिए उचित है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी विजय मिलेगी। मित्रों अथवा सहयोगियों से फोन पर किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप के उचित रिजल्ट मिलेंगे। और आप अपनी किसी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- हालांकि ‌मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु अपने प्रयासों में बिल्कुल भी कमी ना करें। संतान से संबंधित कुछ उम्मीदों में कमी रहने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। ज्यादा गुस्से और तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में व्यस्तता और अत्यधिक परिवार की स्थिति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही बहुत ध्यान से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। परंतु समय रहते हल भी हो जाएंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय………………*

*मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।*

पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों की आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी और उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय ध्यान रखें, किसी प्रकार का नुकसान संभव है। साथ ही धन संबंधी लेनदेन में सावधानी रखें, विश्वासघात होने की आशंका है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य जरूर रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर मौजूदा काम जिस तरह चल रहे हैं, उनमें अभी किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, चिंता ना करें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी।
लव- अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। उनके साथ मनोरंजन आदि का भी प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन, सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मकर राशि वालों के लिए रविवार का उपाय…………..*

*रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।*

पॉजिटिव- कुछ अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आपको जीवन के प्रति कुछ बेहतरीन अनुभव होंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी उचित संभावनाएं बन रही हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अन्य गतिविधियों में उलझकर आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। ध्यान रखें कि किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति का आपके द्वारा अपमान ना हो। अपनी भावनाओं और आवेश पर संयम रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी और वरिष्ठ जनों की सहमति और अनुमति से कई समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। अभी किसी भी तरह का बदलाव करना उचित नहीं है। फाइनेंस संबंधी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों की मदद जरूर ले।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और आलस की स्थिति रहेगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति संतुलित रहेगी। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार-विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे और समस्याओं के हल भी निकलेंगे।
नेगेटिव- अतिरिक्त खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित इलाज व देखभाल करें।
व्यवसाय- निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर जानकारी हासिल कर लें। अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखने से खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

*मीन* – पॉजिटिव- सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों में आप की उपस्थिति रहेगी। साथ ही आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही आर्थिक योजनाएं भी आसानी से फलीभूत होंगी।
नेगेटिव- दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। वरना इससे आपके खुद के कार्य अधूरे रह जाएंगे। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले, तो उचित रहेगा।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। परंतु ध्यान रखें कि आपके प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें भी पैदा कर सकते हैं, थोड़ा सचेत रहना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवाओं की किसी विपरीत लिंगी से वार्तालाप खुशी देगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Previous Post

सागर में एप्पल कंपनी के 12 करोड़ के 1600 मोबाइल की लूट।

Next Post

शौचालय में हुई डिलेवरी, नवजात बच्ची की हुई मौत : ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में मानवता हुई शर्मसार

Next Post
शौचालय में हुई डिलेवरी, नवजात बच्ची की हुई मौत : ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में मानवता हुई शर्मसार

शौचालय में हुई डिलेवरी, नवजात बच्ची की हुई मौत : ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में मानवता हुई शर्मसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

December 4, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

November 27, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/11/2025

November 22, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/11/2025

November 21, 2025

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/12/2025

December 4, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27/11/2025

November 27, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/11/2025

November 22, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/11/2025

November 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In