Sunday, February 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 2, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज सोमवती अमावस्या के दिन शिव योग, सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के जीवन में चल रहे सभी कष्ट दूर होंगे और हर क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। आइए जानते हैं सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 2 सितंबर दिन सोमवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और इस तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन शिव योग, सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का और भी महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशि वाले कल हर जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे और सूझबूझ से लिए गए फैसले में सफलता जरूर मिलेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्र देव की स्थिति अनुकूल रहेगी और भगवान शिव की भी विशेष कृपा रहेगी, जिससे वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के जीवन में चल रहे सभी कष्ट दूर होंगे और हर क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से 12:44 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 07:35 से 09:10 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह पर संचार कर रहा हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। काम पूरे होंगे। सिंह राशि वालों के मन की दुविधा दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी संतुष्ट होंगे। कन्या राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। इससे आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के भी योग हैं। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के कामों में बदलाव हो सकता है। कुंभ राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा।

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……*

*मेष* – पॉजिटिव- किसी से कोई वादा किया है, तो आज उसे जरूर निभा ले। आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। बच्चों तथा युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। और इसके लिए कुछ कठोर नियम भी बनाने पड़ेंगे। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, समझदारी और शांति से काम ले। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में जिस काम को भी हाथ में लेंगे, उसमें आपको अपनी मेहनत के अनुकूल भरपूर सफलता मिलेगी। कर्मचारियों और स्टाफ से पूरी मदद मिलेगी। कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं।
लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। परिवारजनों को कुछ तोहफा देना भी सबको खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम में आ रहे बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का उपाय………….*

*भाग्य वृद्धि के लिए सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेल पत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती हैं। परंतु तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। कहीं भी यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें और व्यक्तिगत मामलों में ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। अव्यवस्था से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। ऑफिशियल कार्यों में बहुत अधिक संयम रखना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वजह से आपके अंदर तनाव, डिप्रेशन जैसी स्थिति आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन* – पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों में आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा। मीडिया और संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा।
नेगेटिव- कई बार ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से समय हाथ से निकल भी सकता है। इसलिए समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा अपने अंदर मेच्योरिटी लाए।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल-मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। पार्टनरशिप में साथियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था भी बेहतर होगी। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।
लव- परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान-सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्य करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अत्यधिक थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का उपाय………………..*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। फिर थोड़ा सा तांबे के बर्तन के बर्तन में भरकर व्यवसाय स्थल पर ओम नमः शिवाय कहते हुए छिड़क दें।*

पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें रहेंगी। आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में किसी नई योजना को भी कार्य रूप देने का उचित समय है। शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में फायदा होने वाला है। नेगेटिव- कोई नजदीकी मित्र ही आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। हर तरफ से चौकन्ना रहना जरूरी है। आज किसी भी तरह की की गई यात्रा धन और समय का नुकसान ही करेगी। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय- बिजनेस के कामों में आपकी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे, लेकिन धीमी गति से। प्रॉपर्टी या ऑर्डर संबंधी डील करते वक्त कागज अच्छे से जांच लें। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, कोई गलती हो सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और सुखद रहेगा। लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूर रहें, इसका असर आपके करियर तथा घर परिवार पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- गर्मी जनित परेशानी महसूस हो सकती है। सिर में दर्द जैसी शिकायत भी रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

*सिंह* – पॉजिटिव- मन में चल रही कोई दुविधा दूर होंगी। कोई खास कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरा होने पर सुकून रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने खास मित्रों तथा गुरुजनों के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाए रखने में कहीं झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है। बच्चों की संगति व गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति लापरवाही ना बरतकर अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में उचित परिणाम मिलेंगे। कार्य स्थल पर भी उचित व्यवस्था बनी रहेगी। फाइनेंस अथवा वित्तीय मामलों में बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव- घर में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से तथा ईगो पर कंट्रोल रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

*कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का उपाय…………….*

*शुभ फलों की प्राप्ति के लिए शिव मंदिर में सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।*

पॉजिटिव- व्यस्तता के बीच कुछ समय अपने रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत करने से आप ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। संबंधियों के साथ फोन के माध्यम से निरंतर वार्तालाप रहेगा तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होने से कई समस्याओं का हल भी मिलेगा।
नेगेटिव- बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करें तथा उनका मार्गदर्शन करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यर्थ की आवाजाही में समय और पैसे की बर्बादी के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*तुला* – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन तथा परामर्श द्वारा आपकी कोई चल रही रुकावट दूर होगी। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज वार्तालाप के माध्यम से कोई परिणाम जरूर निकलेगा। बच्चे अपने नए सत्र को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में कड़े नियम आपको मुश्किल में भी डाल सकते हैं। किसी मित्र अथवा संबंधी के बातों में आकर आज किसी भी तरह का निवेश अथवा खर्चा ना करें।
व्यवसाय- कुछ कामों में परेशानियां आएंगी, लेकिन कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। बेहतर व्यवस्था के लिए नई योजनाएं बनाएं।
लव- पारिवारिक वातावरण मधुर तथा खुशनुमा बना रहेगा। प्रिय मित्रों से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क ना लें और वाहन सावधानी से चलाएं। इस समय चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का उपाय……………*

*सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर अक्षत, बेलपत्र, गंगाजल, दूध, फल आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद दान करें।*

पॉजिटिव- सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- युवाओं के मन में कुछ नकारात्मक विचार उन्हें विचलित कर सकते हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी रह सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा बढ़ेगा और बजट गड़बड़ा सकता है।
व्यवसाय- आपने व्यवसाय संबंधी कोई योजना बनाई हुई है, तो उसे कार्य रूप देने का अब अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन संबंधी योग बन रहे हैं और ये परिवर्तन लाभदायक ही रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्य संबंधी कोई परिवर्तन मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव आ सकता है। लेकिन पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। साथ ही बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। स्टाफ और कर्मचारियों से मदद लेना आपके लिए बेहतर होगा। सरकारी सेवारत लोग फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें, लापरवाही की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- पति-पत्नी पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अवश्य ही कोई उचित हल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा तथा किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना-जुलना खुशी प्रदान करेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव आपकी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी जिसकी वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी, जिसका असर आपके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकता है। कभी-कभी बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय हाथ से ना गवांए।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील फाइनल होने की संभावना है। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती हैं। सावधान रहें।
लव- वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात से पुरानी यादें तरोताजा होगी।
स्वास्थ्य- नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती हैं। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ* – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई खास कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि संपन्न होने की संभावना है। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी बहुत अधिक मेहनत होगी तथा उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी आशा व मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से कुछ उदासी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत ही सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स व्यवस्थित रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।
लव- पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें तथा सामंजस्य बनाए रखें। समय आने पर सब व्यवस्थित हो जाएगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थकान और अनिद्रा की परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ समय और मेडिटेशन करने में जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन राशि वालों के लिए सोमवार का उपाय……………*

*सोमवार को किसी मंदिर में या किसी व्यक्ति पर सूखा नारियल अर्पित करें और सायंकाल के समय भगवान शिव का ध्यान करें।*

पॉजिटिव- दीर्घकालीन विषयों पर विचार होगा और आपका शांति पूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी पढ़ाई की तैयारी के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित रखें। वरना कोई लक्ष्य आपके आंखों से ओझल हो सकता है। अगर पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान चल रहा है, तो अभी उस पर और अधिक चिंतन करने की जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। और संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

शौचालय में हुई डिलेवरी, नवजात बच्ची की हुई मौत : ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में मानवता हुई शर्मसार

Next Post

विद्यालय क्र. 02 एवं मोहित क्रिकेट अकादमी पर मोहित छतरपुर शिक्षा विभाग

Next Post
विद्यालय क्र. 02 एवं मोहित क्रिकेट अकादमी पर मोहित छतरपुर शिक्षा विभाग

विद्यालय क्र. 02 एवं मोहित क्रिकेट अकादमी पर मोहित छतरपुर शिक्षा विभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In