Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 05-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 5, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र, शुभा योग और वेशी योग के संयोग प्रभाव से वृषभ, सिंह और तुला राशियों को विष्णु कृपा से सुख सौभाग्य में होगी वृद्धि,आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है
आज 5 सितंबर दिन गुरुवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि 12:21 मिनट तक है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से 12:41 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 01:49 से 03:23 मिनट तक रहेगा, चंद्रमा बुध ग्रह की राशि कन्या पर संचार कर रहा हैं, जहां पहले से शुक्र और केतु ग्रह विराजमान हैं। साथ ही सूर्य जिस राशि में मौजूद हैं, उससे अगली राशि में शुभ ग्रह विराजमान हैं, जिससे वेशी योग का निर्माण हो रहा है। दरअसल सूर्य इस वक्त सिंह राशि में हैं और उनसे अगली राशि यानी कन्या में शुक्र ग्रह विराजमान हैं, जो कि एक शुभ ग्रह माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रही ग्रहों की इस स्थिति से वृषभ, सिंह और तुला राशियों को फायदा मिलने वाला है। इन राशियों को कल घरवालों की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है और लाभ के बेहतरीन अवसर भी मिलेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल रहती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, जिससे इन राशियों के जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होगी। आज मेष राशि वालों के बिजनेस की व्यवस्था अच्छी रहेगी। रुका काम भी अचानक पूरा हो सकता है। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्क राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। रुके काम शुरू हो सकते हैं। मकर राशि वालों का प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ काम आज हल हो सकता है। इनकम सोर्स भी बढ़ सकते हैं। कुंभ राशि वालों के बिजनेस में नई संभावनाएं सामने आएंगी। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। मीन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन—–

*मेष* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होगी, लेकिन दिल के बजाय दिमाग से फैसला लेंगे तो कई योजनाओं पर काम हो जाएगा। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर पूरा भरोसा रखें।
नेगेटिव- कोई भी काम अच्छे मन से करें, क्योंकि आपकी एकाग्रता में कमी से बनते काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक लोगों से ज्यादा मेल मिलाप न रखें। यह लोग आपके कार्य में विघ्न डाल सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था अच्छी रहेगी। जल्दी ही फायदे के योग बनेंगे। रुका काम अचानक होने से प्रसन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी में विवादों से दूर रहें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का भी अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……………..*

*गुरुवार के दिन तांबे के पात्र पर कुबेर या श्रीयंत्र अंकित करवा लें, फिर उसको अपने पर्स में रख लें। इसके साथ ही गोमती चक्र, कौड़ी, केसर या हल्दी का टुकड़ा इनमें से कोई चीज साथ में रखें।*

पॉजिटिव- इस समय अपने मन मुताबिक दिलचस्पी में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपको अपनी खुशी मिलेगी और एक नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। और अपने कार्यों को भी बखूबी अंजाम दे पाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव- अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें, दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ ही है। कुछ लोग आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते है। कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौती भी रहेगी। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपको योग्यता और मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलते जाएंगे। आपके संपर्क सूत्रों और मार्केटिंग से नए एग्रीमेंट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति भी अधिक बेहतर होगी। साझेदारी से जुड़े काम में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद-विवाद रहेगा। ध्यान रखें कि घर के बातें बाहर ना निकले। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब जैसी समस्या रह सकती हैं। थायरॉइड की भी समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*मिथुन* – पॉजिटिव- फोन कॉल अथवा किसी मित्र के माध्यम से विशेष जानकारी मिलेगी, जो कि लाभदायक भी रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे। नेगेटिव- अपने कार्य पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे। सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाह ना रहे, तथा समय अनुसार पूरा कर ले। अन्यथा पेनल्टी लग सकती हैं। व्यवसाय- यह समय बहुत ही सावधानी बरतने का भी है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। लापरवाही से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, कोई काम गलत होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

*कर्क* – पॉजिटिव- अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना ज्यादा है। साथ ही मीडिया तथा संपर्क सूत्रों से माध्यम से आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। दोपहर बाद कोई विशेष कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- प्रतिकूलता में अनुकूलता तलाशना दिनचर्या को व्यवस्थित रखेगा। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल से काम की गति बढ़ेगी। सबके बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनरशिप करते समय भावुकता में लिया फैसला गलत हो सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। लेकिन विवाहेतर प्रेम संबंधों का नकारात्मक प्रभाव परिवार की सुख-शांति को भी भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी इस्तेमाल करें। पॉल्यूशन जैसे ही स्थान पर भी जाने से परहेज रखें, किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय…………….*

*गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है और पूजन में देसी घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। साथ ही पीले कपड़े पहनें और पीली चीजों का सेवन करें।*

पॉजिटिव- उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार रखने से स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। तरक्की का कोई नया रास्ता बनाने में परिस्थितियां सहयोग करेंगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- फिजूलखर्ची में कटौती करें। अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर विजय पाना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से कुछ लोग आपका फायदा भी उठा लेते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, धैर्य और शांति से समस्या का समाधान निकाले।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। इस समय काम की क्वांटिटी के साथ-साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समाचार मिलेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क ना ले तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। चोट अथवा दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- आज अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है। काफी समय से कोई अटका हुआ कार्य आज हल हो सकता है।
नेगेटिव- किसी वजह से तनाव रहेगा। इस समय कोई भी निर्णय ना ले, क्योंकि आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित करना ही उचित है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। यह समय बहुत ही सावधानी बरतने का है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। अन्यथा छोटी सी गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती हैं। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है।
लव- परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- साफ सफाई का उचित ध्यान रखें। यूरिन संबंधी इंस्पेक्शन अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय…………………..*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए गुरुवार के दिन पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं। साथ ही कार्यस्थल पर पीले रंग का प्रयोग करें और लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।*

पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी रहेगी। आत्म अवलोकन में भी समय व्यतीत होगा। किसी पॉलिसी आदि में पूंजी निवेश करने का या कोई नया काम करने का विचार है, तो योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएगा। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के लोगों का सानिध्य ना करें, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को आज स्थगित रखना उचित है। क्योंकि कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। अपने आवेश पूर्ण व्यवहार पर काबू रखें और सहजता बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था रखने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी, प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। मुश्किल समय में किसी काबिल इंसान की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी काम व्यवस्थित रहेंगे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन रखने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- अपनी कार्य क्षमता और योग्यता से कुछ ऐसे सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, जिसकी वजह से परिवार और करीबी संबंधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी योजना को बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित करना आपको फायदा ही देगा।
नेगेटिव- व्यवस्थित रहे। उचित समय पर उचित काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है तो समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।
व्यवसाय- व्यापार में लेनदेन संबंधी कार्य को सावधानी से करें तथा सोच-विचार में ज्यादा समय खर्च न करें। अपने कागज कंप्लीट रखें। किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी हो सकती हैं।
लव- परिवार जनों का घर की व्यवस्था बनाए रखने में उचित सहयोग रहेगा। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे। चोट लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु* – पॉजिटिव- घर-परिवार के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी। आज आप अपनी प्रतिभा और सूझबूझ द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे, कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा। किसी राजनीतिक संबंध से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है।
नेगेटिव- भावनात्मक रूप से मजबूत रहें और किसी की भी बातों में ना आए, इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से नुकसान होने की भी आशंका है, साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है।
व्यवसाय- अनुकूल समय है। अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाएं।पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानी की वजह से जो व्यवसायिक कार्य रुके हुए थे, उनकी दोबारा शुरुआत हो सकती हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है।
लव- पारिवारिक सदस्य आपसी तालमेल घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। आराम करने के साथ-साथ गर्मी से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में आपका प्रयास सार्थक रहेगा। राजनीतिक अथवा सामाजिक लोगों के संपर्क में रहे। यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम आज हल हो सकता है।
नेगेटिव- समय अनुसार अपनी दिनचर्या मे भी परिवर्तन लाना चाहिए। आपके गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव की वजह से रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में खुद की उपस्थिति अनिवार्य रखें। लापरवाही से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। ऑफिस में बढ़ते काम पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा उचित खानपान आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखेगा। नियमित योगाभ्यास आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

*कुंभ* – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आपकी योग्यता और क्षमता पर परिवार के सदस्य गर्व महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विवादित स्थितियां बनने की वजह से संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा, कि पुराने मुद्दों को पुनः ना उठाएं और अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि कुछ मंदी की स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई संभावनाएं सामने आएंगी। विस्तार करने अथवा किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। शेयर तथा तेजी-मंदी जैसे कार्यों में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परंतु मित्रों के साथ अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।
स्वास्थ्य- अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या बढ़ सकती है। शीतल आहार का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन* – पॉजिटिव- आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपकी तथा पारिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोग अपनी गतिविधियों को बढ़ा दें।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई मुश्किल आ सकती है। परंतु आपकी मेहनत और प्रयास आपको सफलता भी देंगे। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक साबित होगा। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। पहले पूरी जानकारी हासिल करें, फिर काम करें। यह समय अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाने का है। नौकरी पेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।
लव- घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक मेहनत की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार भी ना ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

थाना कोतवाली पथराव : पूर्व में गिरफ्तार 40 आरोपी सहित कुल 43 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 06-09-2024

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 06-09-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In