Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 06-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 6, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज हरतालिका तीज, वराह जयन्ती, गौरी हब्बा और चौरचन पूजा पर बना रहा शुक्ल योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग से मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशियों पर लक्ष्मी कृपा से होगा अच्छा धन लाभ, आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
आज 6 सितंबर दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और इस तिथि पर हरतालिका तीज, वराह जयन्ती, गौरी हब्बा और चौरचन पूजा का व्रत किया जाता है। हरतालिका तीज के दिन शुक्ल योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सुहाग के लिए रखते हैं, इसलिए इसकी पूजा में 16 श्रृंगार अर्पित करते हैं और महिलाएं 16 श्रृंगार करके व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं. शिव और गौरी की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. माता पार्वती ने कठोर तप और व्रत से भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था. इस वजह से हरतालिका तीज के दिन निर्जला व्रत रखने का विधान है. हरतालिका तीज के दिन शुक्रवार व्रत भी है. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन, दौलत आदि में वृद्धि होती है. जो शुक्रवार का व्रत रखकर शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करता है, उसे कुंडली के शुक्र दोष से मुक्ति मिल सकती है.आज के दिन सफेद कपड़े पहनें, इत्र लगाएं तो भी लाभ हो सकता है. शुक्रवार को मोती, चावल, दूध, सफेद कपड़ा आदि का दान करने से शुक्र मजबूत होता है. आज हरतालिका तीज पर बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के लिए अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और व्यापार में बुद्धि व चातुर्य से लाभ कमाएंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहेगी, जिससे इन राशियों की धन से संबंधित समस्या दूर होगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से 12:40 मिनट तक रहेगा, राहुकाल सुबह 10:42 से 12:15 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा तुला राशि पर संचार कर रहा हैं। आज कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है। नई शुरुआत के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले होंगे,कन्या राशि के लोग महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलकर फायदेमंद योजनाएं बना सकते हैं। तुला राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। मीन राशि के लोगों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…….

*मेष* – पॉजिटिव- आज कई तरह के मन मुताबिक गतिविधियों में रुझान बना रहेगा और इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी कानूनी कार्यवाही पर बहुत ही सोच-समझकर अंजाम दे। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा फोकस रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम आपकी काबिलियत और मेहनत से निपट जाएंगे। नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें। इनकम सामान्य रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर रखें।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी खास विषय पर विचार-विमर्श होगा तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*वृषभ* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या अन्य कोई खास काम अटका हुआ है, तो आज उससे जुड़ा समाधान मिल सकता है। आज का दिन कई प्रकार की गतिविधियों में व्यतीत होगा तथा उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें, कि कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अव्यवस्थित रहेंगी। हालांकि आप थोड़ी सूझबूझ से ही परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध मनोबल बढ़ाएंगे। वे लोग मन लगाकर काम करेंगे। कोई कारोबारी यात्रा का प्लान भी बन सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी। अपनी देखभाल खुद करें। आयुर्वेद को अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……………*

*शुक्रवार को आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।*

पॉजिटिव- किसी परेशानी का सॉल्यूशन मिल सकता है। भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए हिम्मत आएगी। कीमती चीज की खरीदारी हो सकती है। नजदीकी लोगों से मेल-मुलाकात के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखकर कोई निर्णय ले। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नजदीकी संबंधियों के साथ भी तालमेल मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। समस्या के समाधान के लिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह लें। कर्मचारियों और साथियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।
लव- किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में भी आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयत्नशील हैं, आज उसमें आशातीत सफलता मिलने वाली है। धर्म तथा आध्यात्म के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। संतान के प्रति भी अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना लें। दोपहर बाद किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन-मेख निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में जमकर मेहनत करेंगे। इससे आपकी व्यावसायिक गतिविधियां मजबूत होंगी। ज्यादा दौड़भाग से थकान हो सकती है। फाइनेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा तथा आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत कर के सुकून महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी अथवा गैस की वजह से पेट दर्द की समस्या रहेगी। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह* – पॉजिटिव- परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक परिणाम देंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। परिवार के किसी सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा संवेदनशील होना भी उचित नहीं है। अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा। अपनी इन नकारात्मक बातों पर कंट्रोल करके आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकने में सफल हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा और विश्वास ना करें।
लव- परिवार में उचित तालमेल और प्रेम बनाए रखने में आपका योगदान विशेष रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरते। रिस्क लेना आपको मुसीबत में डाल देगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता कम होने से मानसिक सुकून मिलेगा और आपका अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलकर फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं भी धन संबंधी निवेश ना करें। क्योंकि पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- वर्तमान समय में व्यवसाय को लेकर बेहतर उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी काम या कोई भी फाइल संबंधी कार्य करते समय बहुत ही ध्यान रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- कोई रुका काम आज पूरा हो सकता है। पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी किसी समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में सामंजस्य बनाए रखने में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- अभी कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय अपने कॉन्टैक्ट का दायरा और बढ़ाने की जरूरत है। कोशिश करते रहें, इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे। नौकरी में आज आसानी से लक्ष्य हासिल हो जाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- मन में कुछ तनाव या उदासी जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय…………..*

*शुक्रवार को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए केसर युक्त खीर बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं, फिर सबसे पहले घर की बड़ी महिला को भोग की खीर दें और फिर पूरे परिवार में प्रसाद बांट दें।*

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। आज के सितारे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दिला सकता हैं, समय का सदुपयोग करें। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार होगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय जल्दबाजी और लापरवाही में ना लें, वरना नुकसान हो सकता है। इसलिए संयम रखना बहुत ही जरूरी है। बच्चों की परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। किसी भी कार्य को आगे टालने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी पेपर वर्क करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के लिए गलत रास्ता चुनने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। साथ ही घर के देखरेख तथा व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* – पॉजिटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना मनोबल बनाए रखें। इससे समाधान खोजने में आसानी होगी। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- युवाओं को उनके करियर संबंधी कोई कार्य फलीभूत ना होने से तनाव रहेगा। इस समय उन्हें अपना मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है। उनका मार्गदर्शन करें तथा साथ ही घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी अपना योगदान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां मिलेंगी। निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें। प्रॉपर्टी के काम बहुत सावधानी से निपटाएं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहगा। प्रेम प्रसंगों में व्यर्थ की बातों को तूल ना दें तथा संबंधों में मधुरता लाएं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी समस्या रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें और उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर* – पॉजिटिव- आज दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर व्यतीत होगा। मनपसंद काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़े रहने से मन शांत रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही करना उचित नहीं है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में टीम बनाकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था रहेगी। किसी काम को कल पर न टालकर सही समय पर शुरू कर दें। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में समस्याएं आ सकती हैं। अधिकारियों से मदद लें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु थोड़ी सी सावधानी बरतनी से आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती भी आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……………..*

*परिवार में सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वारा पर गुलाल छिड़क दें और फिर देसी घी का दो मुख वाला दीपक जलाएं। साथ ही सुबह शाम लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- अपने आसपास के लोगों से संपर्क में रहें। सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे आपका मान-सम्मान बना रहेगा। मनोबल मजबूत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी।
नेगेटिव- बढ़ते खर्चे चिंता में डाल सकते हैं। भूमि या वाहन के लिए अगर ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो उस पर एक बार पुनःविचार अवश्य करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी पेपर वर्क तथा फाइलें पूरी तरह व्यवस्थित रखें। इससे आप इंक्वायरी से बच जाएंगे। मशीनरी व तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। ऑफिशियल कामों में आलस्य न करें और समय पर निपटाएं।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर के सदस्यों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि समस्याओं को आपस में ही बैठकर सुलझाएं। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित परेशानी जैसे खासी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- खास और प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का अवसर मिले, तो उसे गवाएं नहीं। क्योंकि उनके मार्गदर्शन में आपको कई बेहतरीन सुझाव भी मिलेंगे। सिर्फ दिल की बजाए दिमाग से निर्णय ले। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- अपनी कार्यप्रणाली और कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाने की भी जरूरत है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। अनुचित तथा गैरकानूनी कार्यो में रुचि ना ले।
व्यवसाय- आपकी मेहनत और सूझबूझ से कोई व्यवसायिक कार्य संपन्न होगा और व्यवसायिक संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थानांतरण होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
लव- घर में खुश भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 05-09-2024

Next Post

शासकीय कालेज की 70 छात्राओं को भेजे गए अश्लील वीडियो

Next Post
शासकीय कालेज की 70 छात्राओं को भेजे गए अश्लील वीडियो

शासकीय कालेज की 70 छात्राओं को भेजे गए अश्लील वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In