शासकीय कालेज की 70 छात्राओं को भेज गए अश्लील वीडियो
स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर एकाउंट में ट्रांसफर कराए रुपए
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक शासकीय कालेज की 70 से अधिक छात्राओं को उनके वाट्सएप नम्बर पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेज जा रहे है. यहां तक कि धमकी दी कि गई माता-पिता को शिकायत करने का कहकर अपने एकाउंट में रुपए तक ट्रांसफर कराए गए है. छात्राओं ने परेशान होकर इस बात की शिकायत कालेज के प्राचार्य व पुलिस अधिकारियों से की है. ये भी छात्राएं फस्र्ट से लेकर फाइनल ईयर की है.
कालेज प्रबंधन व पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए छात्राओं ने बताया कि उनके वाट्सएप पर अश£ील वीडियो व मैसेज भेजे जा रहे है, इसके बाद एक युवक द्वारा वाइस मैसेज व वीडियो कॉल कहा जा रहा है कि मैं पुलिस इंस्पेक्टर हू, ऐसी चीजे देखती हो इस बात की शिकायत आपके अभिभावकों से की जाएगी. यदि बचना चाहती हो तो रुपया देना होगा. इस तरह की धमकी से घबराई करीब 50 से ज्यादा छात्राओं ने 3 से 20 हजार रुपए ठग के बताए हुए नम्बर पर ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए. हालांकि पुलिस ने जिस नम्बर पर रुपए ट्रांसफर किए है उसकी जांच शुरु कर दी है. शिकायत के दौरान एक छात्रा ने कहा कि आज दोपहर की कॉल आया कि गोरखपुर थाना से बोल रहा हूं, आपके खिलाफ शिकायत आई है, आपके नम्बर से किसी ने न्यूड वीडियो व फोटो भेजे है. अभी आपके घर पुलिस आएगी, जल्द से रुपए ट्रांसफर कर दो. छात्रा ने तत्काल इस बात की शिकायत कालेज प्रबंधन से की. छात्राओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे थे. पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है, इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन छात्राओं के मोबाइल नम्बर ठग तक कैसे पहुंचे है.
सायबर फ्रॉड मामले में थाना मदन महल में एफआईआर पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया है
पुलिस अधीक्षक, जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि जबलपुर के थाना मदन महल अंतर्गत शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एक छात्रा द्वारा सायबर फ्रॉड की शिकायत की गई है कि उसे एक अज्ञात नम्बर से फोन आया कि “आपके फोन से कुछ आपत्तिजनक वीडियो शेयर किये गये हैं, जिससे आपके खिलाफ कम्पलेंट हुई है। आप पैसे ट्रांसफर करिये, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।’’ छात्रा ने इस तरह का सायबर फ्रॉड दो अन्य लड़कियों के साथ होना भी बताया है। घटना का संज्ञान लेते हुए थाना मदन महल में एफआईआर पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया है।













