ब्रेकिंग/ कट्टा अड़ाकर बस यात्रियों से लूट: जेवर और कैश छीना; बाइक से आए दो बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किये

छतरपुर में दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर बस को रुकवाया, उसमें घुसे और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए। वारदात शुक्रवार सुबह 8 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कुटने डैम के पास की है।
जानकारी अनुसार बस छतरपुर से सतना जा रही थी इसमें 20 यात्री सवार थे। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए और मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर है और यात्रियों से पूछताछ कर रही है।
दिनदहाड़े बस में हुई लूट महोबा से सतना जा रही बस को राजनगर के कूटने डैम के पास दो हथियारबंद बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम सुबह 7:00 बजे की घटना।












