बड़ा अपडेट बस लूट कांड…
1 घण्टे के अंदर बस को लूटने बाले लुटेरे को पकड़े,
लुटेरों को पकड़ने के दौरान टीआई सिद्धार्थ शर्मा के पैर में आई चोट
सुबह हुई थी बस से लूट, कट्टे की नोक पर यूपी बिहार की तर्ज पर हुई थी लूट
2200 रुपये की हुई लूट,2 आरोपी पकड़े,कट्टा और बाइक बरामद
बड़ी खबर अपडेट* छतरपुर/बस को लूटने बाले लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े,2 लुटेरे पकड़े,राजनगर टीआई सिद्धार्थ शर्मा को मिली सफलता,लुटेरों से पूछताछ जारी,*SP अगम जैन बोले आसपास के है लुटेरे,जल्द करेंगे खुलासा*
*फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए बदमाश, फायरिंग कर बस लूटी,यात्रियों से जेवर और कैश छीना,गाड़ी छोड़कर भाग निकले
खजुराहो से 8 km दूर पथरया तिगड़डा पर बदमाशों ने यात्री से भरी बस को फिल्मी स्टाईल में रोककर कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने हाथ देकर बस को रुकवाया। उसमें चढ़कर कट्टा लहराया और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास की है।
बस लवकुश नगर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री मौजूद थे। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर किए और मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
ड्राइवर किशोरी ने कहा की हाथ दिया तो सवारी समझकर बस रोकी। ड्राइवर किशोरी कुशवाहा ने कहा- दोनों लुटेरों ने हाथ दिया तो हमने सवारी समझकर बस रोक दी। वे दोनों बस में चढ़ आए। अचानक एक ने कट्टा निकाल लिया। वे गाली-गलौज करते हुए फोन न करने की धमकी देने लगे। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर कट्टे से हवाई फायर किए।
यात्रियों ने पुलिस को बताया- लुटेरे प्लेटिना बाइक पर आए थे। एक बदमाश ने कट्टा दिखाया जबकि दूसरा हमें धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीनने लगा। उसने एक बच्चे से हाथ से 50 रुपए भी छीन लिए
एक महिला यात्री ने रोते हुए कहा- मैं राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी थी। लुटेरों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन और मेरे पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। रुपए मैंने बेटी के इलाज के लिए रखे थे।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए अभिषेक नामदेव की रिपोर्ट।











