शिक्षक दिवस के मोके पर बमीठा पंचायत भवन मे हुआ रिटायर्ड शिक्षको का सम्मान
कई संकुल के शिक्षक हुए शामिल
बमीठा सरपंच सनत मंजू जैन एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी द्वारा आज बमीठा पंचायत भवन मे रिटायर्ड हो चुके शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह किया गया जिसमे घूरा संकुल, चन्द्रनगर संकुल एवं गंज संकुल के रिटायर्ड शिक्षक मौजूद रहे शिक्षकों द्वारा उधबोधन भी किया गया ऐसे मे बमीठा सरपंच एवं मण्डल अध्यक्ष द्वारा शिक्षको को नारियल श्रीफल एवं एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया पहली बार ऐसा कार्यक्रम क्षेत्र मे किया गया ऐसे मे शिक्षकों ने अपने उधबोधन मे शिक्षा के क्षेत्र मे अपने कार्यकाल को भी याद किया एवं ऐसे कार्यक्रम बड़े स्तर पर होते रहे ताकि गुरुओ का सम्मान हमेशा बना रहे
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए बमीठा खजुराहो से अभिषेक नामदेव की रिपोर्ट।











