Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 11, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज राधा अष्टमी के दिन रवि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों का बुद्धि और विकास में बढ़ोतरी होगी और सभी संकट दूर होंगे। आइए जानते हैं आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।


आज 11 सितंबर दिन बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है पर मथुरा बरसाना समेत देशभर में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन राधारानी की सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आज राधा अष्टमी के दिन रवि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज राधा अष्टमी के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों को मिलने वाले है। इन राशियों के आसपास का वातावरण सुखद रहने वाला है और बड़ी रकम हाथ में आने से संतोष भी महसूस करेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और गणेशजी के साथ राधा रानी का भी आशीर्वाद मिलेगा, जिससे उपरोक्त राशियों की बुद्धि और विकास में बढ़ोतरी होगी और सभी संकट दूर होंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:14 से 01:46 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार कर रहा हैं। जिससे आज वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ और अच्छी खबर मिल सकती है। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। सिंह राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस के कामों में भी तेजी आएगी। मकर राशि वालों का अचानक असंभव काम पूरा हो सकता है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

*मेष* – पॉजिटिव- आज का दिन अपने अधूरे काम निपटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी तरह की भी बदलाव संबंधी गतिविधि सफल रहेगी। जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद अन्य गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा डांट-फटकार से बच्चों में हीन भावना उत्पन्न हो सकती हैं। खरीदारी करते समय हिसाब-किताब में कुछ हेरफेर होने की आशंका है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन ऑनलाइन कामों की बजाय निजी रूप से अपनी पार्टियों से मिलना ज्यादा बेहतर रहेगा। इस समय किसी ऑर्डर निरस्त होने की भी आशंका बन रही है। ऑफिस में अधिकारियों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का घूमने- फिरने तथा डिनर आदि का प्रोग्राम यादगार पलों में शामिल होगा।
स्वास्थ्य- तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ राशि वालों के लिए राधा अष्टमी का उपाय………..*

*राधा अष्टमी के दिन वृषभ राशि वाले राधा कृष्ण के मंदिर में दर्शन करें और किशोरी जी का केसर युक्त खीर का भोग लगाएं।*

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी का समस्या का हल निकालने में आपका प्रयास बेहतर रहेगा। आज आपको कोई शुभ सूचना भी मिलने वाली है। इसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी।
नेगेटिव- अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्यों को समय पर निपटाने की कोशिश करें और अपने नजदीकी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें। किसी भी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी में सावधान रहना भी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। ऑफिस में भी शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों में भी नाकामी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ व्यर्थ के कारणों की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें, इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि लेने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। इससे आपको कार्य करने में सहायता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप और रोक-टोक करने से परिवार जनों की नाराजगी भी हो सकती हैं।
व्यवसाय- आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस तथा सीनियर से उचित सहयोग मिलने के कारण कार्य क्षमता मे ओर अधिक निखार आएगा।
लव- परिवार जनों के आपसी सहयोग और सामंजस्य से घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ की प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने ब्लड प्रेशर आदि संबंधी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क राशि वालों के लिए राधा अष्टमी का उपाय………*

*राधा अष्टमी के दिन कर्क राशि वाले सुख समृद्धि के लिए सुबह शाम 108 बार ॐ ह्रीं राधिकायै नम: मंत्र का जप करें।*

पॉजिटिव- पारिवारिक उत्तरदायित्व को निभाने में आपका हर संभव प्रयास रहेगा। अनुभवी लोगो के सहयोग से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ते की बात भी चल सकती है।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में पड़ोसियों और मित्रों का हस्तक्षेप ना होने दें। भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान करेगा।
व्यवसाय- व्यापार में परिवर्तन संबंधी योजनाओं को अंजाम देने का अनुकूल समय है। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इस समय दूर दराज इलाके में अपने संपर्क स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बेहतर तो यही होगा कि आज वाहन का उपयोग ही ना करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*सिंह* – पॉजिटिव- जो काम पिछले कुछ वक्त से रुके या अटके हुए थे, वो आज थोड़ी सी कोशिश में ही पूरे हो सकते हैं। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। इससे आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा।
नेगेटिव- लापरवाही में कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट की विफलता मिलने पर निराश ना हो और पुनः प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। स्टाफ तथा कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रूपए-पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बना कर रखेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ-सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी दिलचस्पी रहेगी और कुछ खास बातों पर चर्चा भी होगी।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें इसकी वजह से उनके करियर संबंधी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। लापरवाही से बड़ा ऑर्डर या डील हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र की अंदरुनी व्यवस्था में सुधार करने से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ मनोरंजन, डिनर आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से पेट खराब और एसिडिटी की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

*तुला* – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रुचि संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, कोई गलत जानकारी आपको कंफ्यूज भी कर सकती हैं। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी उचित परिणाम हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- कोई फायदेमंद व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। इस समय विस्तार संबंधी गतिविधियों पर भी ज्यादा ध्यान दें। युवाओं ने अपने करियर को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने के लिए बहुत अच्छा समय है, भरपूर कोशिश करें।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या रहेगी। उचित आराम करें और पॉल्यूशन आदि से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक राशि वालों के लिए राधा अष्टमी का उपाय…………* ‌‌

*राधा अष्टमी के दिन वृश्चिक राशि वाले राधा रानी को बांसुरी और मोर पंख अर्पित करें और पूरे परिवार के साथ किशोरी जन्मोत्सव में शामिल हों।*

पॉजिटिव- आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगें। प्रयासों से कोई विशेष प्रयोजन भी हल होगा। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है।
नेगेटिव- तुरंत निर्णय लें और कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।
व्यवसाय- किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से बिजनेस के रुके कामों में गति आएगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ नई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु राशि वालों के लिए राधा अष्टमी का उपाय……………*

*राधा अष्टमी के दिन सभी कष्टों से मुक्ति के लिए धनु राशि वाले राधा रानी को फूल, फल, गोपी चंदन, मिठाई आदि चीजें अर्पित करें और राधा चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- इस समय ज्यादातर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी।
नेगेटिव- खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। इस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी गण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों के कारण अगर लोन लेने की सोच रहे हैं तो उस पर एक बार फिर विचार कर लें। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने के दबाव से तनाव हो सकता है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। उच्चाधिकारियों से मदद लेना जरूरी है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध रहेंगे। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकी बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव जैसा वातावरण रहेगा। योगा और मेडिटेशन इसका उचित उपाय है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*मकर* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता और बेचैनी से राहत मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक असंभव काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नजदीकी मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगी।
नेगेटिव- कोई जिम्मेदारी बढ़ने से से आपकी खुद की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आज किसी प्रकार की यात्रा या वाहन इस्तेमाल करना स्थगित ही रखें। क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका दिख रही है। युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम न बनाएं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। कोई कानूनी कार्यवाही हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार जनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध मधुरतापूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*कुंभ* – पॉजिटिव- आज बहुत ही व्यस्ततापूर्ण और फायदेमंद दिन है। अपने उद्देश्यों पर पूरा ध्यान दे। अवश्य ही सफलता मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी कार्यों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जल्दी परिणाम हासिल करने की वजह से गलत रास्तों का चयन ना करें तथा अपनी मर्यादा का भी ध्यान अवश्य रखें। आपका क्रोध पूर्ण व्यवहार भी आपकी योजनाओं को डगमगा सकता है। वक्त के अनुसार खुद को ढालना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं और उसके अच्छे नतीजे मिलने में समय लगेगा। अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में इगो और जिद की वजह से दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व कमजोरी हावी हो सकती हैं। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन राशि वालों के लिए राधा अष्टमी का उपाय……………*

*राधा अष्टमी के दिन जीवन में सफलता के लिए मीन राशि वाले राधा रानी और भगवान कृष्ण की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें और सुबह शाम ॐ ह्नीं श्रीराधायै स्‍वाहा मंत्र का 108 बार जप करें।*

पॉजिटिव- अनुकूल स्थिति बन रही है। काफी समय से आप अपने जिस लक्ष्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे और ज्यादातर काम ठीक से पूरे होने से अपनी कार्य क्षमता पर गर्व महसूस करेंगे। धार्मिक कामों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी असमंजस जैसी स्थिति बनने पर वरिष्ठ अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी जरूरी है। फालतू की बातें और गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायिक लोगो के माध्यम से आपको कुछ नई नई जानकारियां मिलेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने काम सावधानी और ईमानदारी से करें।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- काम के अत्यधिक बोझ का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान, बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Previous Post

थाना कोतवाली में उपद्रव कर पथराव करने वाले पूर्व में गिरफ्तार 47 आरोपी सहित कुल 48 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 12-09-2024

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 12-09-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In