Tuesday, February 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 12-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 12, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशियों को सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 12 सितंबर दिन गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस तिथि को आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशियों को मिलेगा। इन राशियों को धन संबंधित रणनीतियां अब सफल होंगी और जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी रहने वाली है, जिससे इन राशियों की सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से 12:38 रहेगा। राहुकाल दोपहर 01:45 -03:17 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु पर संचार कर रहा हैं। जिसके चलते हुए शिव और आनंद नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां बनेंगी। कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। डेली इनकम बढ़ने के भी योग हैं। धनु राशि के लोगों को करियर में अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट पूरा करने में अधिकारियों से मदद मिलेगी। मीन राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….


*मेष* – पॉजिटिव- आपका रुका काम घर के सदस्यों की मदद से पूरा हो जाएगा। खुद में नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें। कुछ खर्चों पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति रह सकती है। शांति और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम फोन से हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाने की चीजों से जुड़े बिजनेस में अच्छा फायदा होने की संभावना है। ऑफिस के कामों में बहुत व्यस्तता रहेगी।
लव- पति पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। सहज तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको भी पैरों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

*वृषभ* – पॉजिटिव- कुछ वक्त अपने खुद के लिए भी निकालें। इससे उर्जा बनी रहेगी और इसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। वरना उन्हें कार्य रूप देने में व्यवधान आ सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा करने या वाहन इस्तेमाल करने से परहेज करें। क्योंकि इस समय कोई चोट या दुर्घटना की आशंका दिख रही है।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। अपने कॉम्पिटिटर को कमजोर न समझें और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में साथ काम करने वालों से संबंध अच्छे रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन का उपाय……………*

*घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार के दिन केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें। साथ ही इनका माथे पर तिलक भी लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी।*

पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करना आपको सफलता देगा। आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद स्वरुप कोई उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव- सकारात्मक होकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें। व्यर्थ की बातों को दिमाग में रखने से निर्णय भी गलत होंगे। साथ ही वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। संबंधों को खराब होने से बचाना आपकी जिम्मेदारी है।
व्यवसाय- आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें।
लव- घर की व्यवस्था बेहतर रखने में पारिवारिक व्यक्तियों का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क* – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। किसी भी खास वस्तु के क्रय विक्रय करते समय सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करें, इससे उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा बिन मांगे सलाह भी ना दें। राजनीति अथवा सोशल एक्टिविटी में रुचि रखने वाले लोग अपने मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता की वजह से आज व्यवसाय में अधिक समय नहीं दे पाएंगे, परंतु स्टाफ अथवा सहयोगियों की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- परिवार जनों के बीच में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। समय रहते इन्हें सुलझा लें अन्यथा दिक्कतें बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जीवनसाथी की स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा। लेकिन स्वयं को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन का उपाय………..*

*रोगों और बाधाओं से मुक्ति के लिए गुरुवार के दिन सत्यनारायण भगवान और बृहस्पतिवार व्रत की कथा सुनें और पीले रंग के कपड़े पहनें और नमक रहित भोजन करें।*

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ लोग आपके प्रति विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं, परंतु चिंता ना करें उन्हें विफलता ही मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी की मदद करें। वरना आपके खुद के कार्य बाधित हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम रखें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई संभावना सामने आएगी। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। लंबे समय के फायदे की किसी योजना पर काम शुरू होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में उलझना नुकसानदायक रहेगा।
लव- घर की देखभाल में परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ नजदीकी और गहराई बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी किसी समय कार्य में रुकावट आने से आपको ऐसा लगेगा कि जैसे किसी की नजर लग गई है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन का उपाय…………..*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्यस्थल पर पीले रंग का प्रयोग करें। साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।* –

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या को दूर करने में किसी अनुभवी की मदद मिलेगी और बेहतरीन हल भी निकलेगा। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- धन संबंधी मामलों में किसी तरह का भी समझौता ना करें। हालांकि कुछ ना कुछ खर्चे तो बने ही रहेंगे। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना दिक्कतें आ सकती है। आपकी जरा सी लापरवाही कार्यक्षेत्र की व्यवस्था गड़बड़ कर सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें। ऑफिस में अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा भी लेंगे। संबंधियों के चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। आत्ममनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। किसी से भी अपने व्यक्तिगत मामलों को शेयर ना करें। किसी भी प्रकार की यात्रा नुकसानदेय ही रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। डेली इनकम बढ़ेगी, लेकिन साथियों की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। बेहतर होगा कार्यप्रणाली अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में बॉस के साथ किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। घर के माहौल में भी डिसिप्लिन बना रहेगा। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। अपने अंदर उचित एनर्जी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन शुभता से परिपूर्ण रहेगा। किसी अनुभवी की मदद से आपकी समस्या सुलझेगी। आप अपने कार्यों के प्रति उचित ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक संपर्क भी बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है अपने प्रयासों पर विश्वास रखें तथा अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। घर में किसी निकट संबंधी की आने से महत्वपूर्ण कार्यों में भी विघ्न आएगा। अनावश्यक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर ले। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान हो सकता है। टैक्स संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। मित्रों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*धनु* – पॉजिटिव- आज दिन भर किसी न किसी गतिविधि में व्यस्तता बनी रहेगी। विशिष्ट लोगों से किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों के लिए योजनाएं बनेंगी। कुछ समय मन मुताबिक गतिविधियों में व्यतीत करके खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थी आलस की वजह से अपनी पढ़ाई नजरअंदाज कर सकते हैं। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें।
व्यवसाय- युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे और जल्दी ही उन्हें कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए अधिकारियों से भी मदद मिलेगी। कारोबारी मामलों में अपने सामर्थ्य से ज्यादा निवेश न करें।
लव- ध्यान रखें, कि पारिवारिक व्यवस्था किसी अन्य की वजह से बिगड़ सकती हैं। आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- भूख ना लगने तथा अपच की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन का उपाय……………*

*मनोकामना पूर्ति के लिए गुरुवार शाम को पीले कपड़े में एक सिक्का, एक गुड़ की डाल और सात साबुत हल्दी की गांठ बांधकर रेलवे लाइन के पास फेंक दें और फिर मंदिर चले जाएं।*

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- युवा लोग भविष्य से संबंधित कल्पना करने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपके स्वयं का उतावलापन और गुस्सा ही है। आज मामा पक्ष से कुछ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें तथा पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरतापूर्ण रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी स्थिति बढ़ सकती है। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। युवाओं को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और मेहनत करने की जरूरत है। कानूनी मामलों में कोई भी दखलअंदाजी ना करें। वरना कोई कार्यवाही भी हो सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधित नई जानकारियां और तकनीक हासिल करने पर ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह भी मानें। शेयर बाजार व तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश फायदेमंद रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और जल्दबाजी आपको मुसीबत मे डालेगी। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- परिवर्तनशील समय है। कोई योजना क्रियान्वित होगी और किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कुछ परेशानियां भी बनी रहेगी। हालांकि आप समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में बिल्कुल भी संकोच ना करें। परंतु कोई काम भी गुस्से और आवेश के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में नए नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी। कोई सरकारी कार्य संपन्न हो सकता है।
लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य रहेगा और परिवार के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएंगी।
स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11-09-2024

Next Post

*रेलवे की भू अर्जन की पूरक सूची से हटाया गया नाम, कलेक्टर से की शिकायत

Next Post
Featured Video Play Icon

*रेलवे की भू अर्जन की पूरक सूची से हटाया गया नाम, कलेक्टर से की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In