कलेक्टर-एसपी ने गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल बूढ़ा बांध का किया निरीक्षण
निर्धारित स्थल पर ही मूर्ति विसर्जन करने के निर्देश
कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने सोमवार को बूढ़ा बांध पहुंचकर गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षात्मक और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने निर्देश दिए मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थल से ही किया जाए। किसी को भी दूर गहरे पानी में न जाने दिया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।













