Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 18-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 18, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज चंद्र ग्रहण और पितृपक्ष के पहले दिन उभयचरी योग, वृद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और काम-धंधे के साथ-साथ अन्य मार्गों से भी धन की आमद अवश्य होगी।आइए जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 18 सितंबर दिन बुधवार को‌ भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी स्नान-दान की पूर्णिमा है दोपहर पहले 11 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा।इसके अलावा प्रतिपदा तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।पितृ पक्ष का पहला दिन चंद्र ग्रहण भी लग गया है,यह भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा। भारतीय समयानुसार उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगा और समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 05 घंटे 04 मिनट की है। चंद्र ग्रहण देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर असर डालता है। पितृ पक्ष के पहले दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण मीन व कन्या राशि वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। चंद्र ग्रहण के समय राहु व चंद्रमा का ग्रहण योग बनेगा। आज से 15 दिनों के लिए पितृपक्ष आरंभ हो जावेगा । पितृपक्ष के श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है और इस दिन से पितरों के नाम का श्राद्ध कर्म, तर्पण और दान पुण्य करते हैं, जिससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। पितृपक्ष के पहले दिन उभयचरी योग, वृद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पितृपक्ष के पहले दिन बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और काम-धंधे के साथ-साथ अन्य मार्गों से भी धन की आमद अवश्य होगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और गणेशजी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन राशियों के पितरों की कृपा से सभी विघ्न बाधा दूर होंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:14 से 13:45 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि मीन पर संचार कर रहा हैं। आज मिथुन राशि वालों का दिन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। तुला राशि वालों के बिजनेस में लिए महत्वपूर्ण फैसले सफल होंगे। मकर राशि वालों की इनकम का एक्स्ट्रा सोर्स बन सकता है। मीन राशि के लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में फायदा मिल सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। इनके अलावा कन्या राशि के लोग बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं तो इस लिहाज से दिन ठीक नहीं है। लापरवाही से कुंभ राशि वालों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

*मेष* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका काम आसानी से हो सकता है। कुछ नए संपर्क भी बनेंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। अपने में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा जिद रखने या किसी बात पर अड़ जाने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी सकती है। विपरीत परिस्थितियों में विचलित होने की अपेक्षा समस्याओं का हल ढूंढे। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से अच्छा दिन है। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों का स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।
लव- दंपत्ति आपसी सामंजस्य से घर में उचित माहौल बनाकर रखेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात से सुखद अनुभूति होगी।
स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। चोट आदि लगने पर लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*वृषभ* – पॉजिटिव- सकारात्मक लोगों से मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। आपमें कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी।
नेगेटिव- अपनी वस्तु की संभाल खुद करें, लेनदेन के मामलों में किसी पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता होने से बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। ज्यादातर काम समय पर निपट जाएंगे। रुका पैसा मिलने से राहत होगी। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- घर-परिवार में अपने व्यवहार को संयमित रखें। क्योंकि आपके रुखे व्यवहार से पारिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन- राशि वालों के लिए पितृपक्ष का उपाय…………..*

*पितृपक्ष के पहले दिन घी में डुबोकर कपूर जलाएं और घर आए मेहमान और भिखारियों को अनादर न करें। ऐसा करने से पितृदोष का नकारात्मक प्रभाव कम होता है*

पॉजिटिव- दिन सुखद और व्यवस्थित व्यतीत होगा, सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करें, सफलता सुनिश्चित है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई तथा प्रतिस्पर्धा संबंधी कामों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहें तथा अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। सन्तान के भविष्य संबंधी योजनाओं को शुरू करने में कुछ विलंब हो सकता है। परंतु समय अनुसार कार्य बनते भी जाएंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा बर्बाद ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत फायदेमंद साबित होंगी। दोबारा काम शुरू हो जाएगा। ऑफिस में टारगेट पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। व्यर्थ की मित्रता से अपने आपको दूर ही रखें।
स्वास्थ्य- इस समय मौसमी एलर्जी की वजह से गला खराब और खासी-जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*कर्क* – पॉजिटिव- आपका भरपूर आत्मविश्वास और मनोबल किसी भी चुनौती से राहत पाने की क्षमता देगा। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। शॉपिंग आदि में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर जलन की भावना रख सकते हैं। अपनी प्रत्येक योजना को गुप्त ही रखें। कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय मे सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं और अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आने से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुसीबत में डाल देगा।
लव- पति-पत्नी में सामंजस्य मधुर बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज करें। अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवारिक जीवन पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ व तली हुई चीजों के सेवन से परहेज रखें। मौसमी बीमारियों से अपनी रक्षा खुद करें और कुछ समय आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*सिंह* – पॉजिटिव- आपका प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसका योजनाबद्ध तरीके से विचार विमर्श करना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ उम्मीद नजर आएगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों की वजह सेआपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इसलिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है। अपने स्वभाव को संयमित और सहज बनाकर रखें। क्योंकि आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था और कार्य प्रणाली व्यवस्थित रखने से आपको सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों के प्रति उचित परिणाम ना मिलने से तनाव में रह सकते हैं।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- हाइजीनिक रहें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। अपना इलाज ठीक से करवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या- राशि वालों के लिए पितृपक्ष का उपाय…………..*

*पितृपक्ष के पहले दिन गौ दान करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही गौ माता को आटे की लोइयां बनाकर खिलाएं और उनकी पूजा करें*

पॉजिटिव- अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें, किसी भी कार्य को पूरी ऊर्जा और मेहनत से करें, आपको उचित परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी।
नेगेटिव- व्यवहारिक क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सामंजस्य पूर्ण दिनचर्या रखें। कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ नया करने या बदलाव करने जैसे कामों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित व्यवसाय फायदे में रहेंगे। ऑफिस में बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम तथा एलर्जी की समस्या रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*तुला* – पॉजिटिव- कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं, तो वरिष्ठ सदस्यों का भी सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। जरूरत अनुसार फाइनेंस की भी व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद के सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं।किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश में ना आए तथा शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। आय और व्यय में समानता रखना जरूरी है। बच्चों के फ्यूचर को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक समय ना व्यर्थ करें। ऑफिस की कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन आ सकता है। इस समय कामकाज को लेकर सजगता रखनी होगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई भी समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक- राशि वालों के लिए श्राद्ध पक्ष का उपाय……………..*

*पितृपक्ष के पहले दिन दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके पितरों को प्रणाम करें। मान्यता है कि दक्षिण दिशा यम की होती है और इसी दिशा से पितर आते हैं।*

पॉजिटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने करियर और पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान देना उन्हें सफल बनाएगा। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। जो कि सकारात्मक ही रहेंगे। किसी निकट संबंधी के यहां जाने का आमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- इस समय बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी पैनी नजर रखना जरूरी है। परंतु उनके साथ मित्रवत व्यवहार ही रखें। आपकी कोई खास वस्तु गुम हो जाने से चिंता रहेगी। इसलिए उचित संभाल रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। राजनीतिक संपर्कों से सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने साथियों की मदद से अपने टारगेट पूरे कर लेंगे।
लव- किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी बीती बातों को और अधिक मधुर बनाएगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत व परिश्रम की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

*धनु* – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित अच्छी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें। युवा लोग अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत क्रियान्वित करने की भी कोशिश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से नुकसान होने की संभावना है। मार्केट में आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखने की जरूरत है।
लव- घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंध मानहानि का कारण बनेगा।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*मकर- राशि वालों के लिए श्राद्ध पक्ष का उपाय…………….*

*पितृपक्ष के पहले दिन गरीबों और ब्राह्मणों को पितरों के नाम का भोजन करवाएं। साथ ही सामर्थ्यानुसार दान दक्षिणा भी करें। ऐसा करने से पितरों की कृपा भी रहेगी*

पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी गतिविधि में आपके उत्तम योगदान की वजह से सम्मानित भी होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए गुरुजनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी उपलब्धि को हासिल करने के लिए जिद या ईगो रखना उचित नहीं है। धैर्यशील बने। अपरिचित लोगों की वजह से कुछ धोखा होने की आशंका भी लग रही है। साथ ही स्वभाव में परिपक्वता लाना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। आय का कोई अन्य साधन भी बनेगा। नौकरी में अपनी इच्छा के विपरीत किसी स्थान पर जाना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार व दोस्तों के साथ मनोरंजन व आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ* – पॉजिटिव- अपना अपना स्वाभिमान बनाए रखें। इससे मनोबल बढ़ेगा और अन्य गतिविधियों पर भी आप ध्यान देंगे। नई जानकारियां भी मिलेंगी। विशेषकर गृहणियां स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- नकारात्मक बातों को अपने दिमाग पर हावी ना होने दें। संतान की किसी गतिविधि की वजह से अनावश्यक ही डर व बेचैनी की स्थिति रहेगी। जिसकी वजह से आप अपनी क्षमता व योग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल करने में असमर्थ रह सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में सक्रियता रखने से लक्ष्य पूरा होगा। लापरवाही से काम में रुकावटें आएंगी। इस कारण ऑर्डर पूरे करने में देरी होगी। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति का माहौल रहेगा।
लव- घर में उचित सामंजस्य और सुखद माहौल रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन- राशि वालों के लिए श्राद्ध पक्ष का उपाय……………*

*पितृपक्ष के पहले दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और काले तिल, गंगाजल, दूध, पुष्प और अक्षत भी अर्पित करें। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलेगी।*

पॉजिटिव- घर-परिवार के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी। आज आप अपनी प्रतिभा और सूझबूझ द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा। किसी राजनीतिक संबंध से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है।
नेगेटिव- लापरवाही और जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए दुश्मन रहेगा। किसी भी कार्य को सहज व शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने में रुकावटें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

भाजपा क़ी सदस्यता न लेने पर चार अज्ञात लोगों ने युवक के साथ मारपीट करने वाले चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

Next Post

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त BJP नेता पर FIR: पकड़ा छोटे भाई की पत्नी का ब्लाउज, गाली-गलौज करते वीडियो वायरल

Next Post
Featured Video Play Icon

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त BJP नेता पर FIR: पकड़ा छोटे भाई की पत्नी का ब्लाउज, गाली-गलौज करते वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In